Responsive Scrollable Menu

Chirag Paswan ने पटना में कहा, Paper Leak रोकने के लिए सख्त कदम जरूरी

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाएं मेहनती युवाओं के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ हैं और इन्हें रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। पटना के वेटरनरी ग्राउंड में आयोजित पार्टी के ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम में चिराग पासवान ने बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं के साथ शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास, तकनीक और उद्यमिता जैसे विषयों पर खुला संवाद किया। उन्होंने कहा कि इस मंच का उद्देश्य युवाओं को अपनी समस्याएं, सुझाव और आकांक्षाएं सीधे रखने का अवसर देना है।

चिराग ने युवाओं से कहा, ‘‘मैं यहां केंद्रीय मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक बड़े भाई के रूप में आपकी बात सुनने आया हूं।’’ संवाद के दौरान युवाओं ने करियर, सरकारी नौकरियों, रोजगार के अवसर, स्टार्टअप, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), कोडिंग और डिजिटल कौशल से जुड़े सवाल उठाए। उन्होंने बिहार में उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी चर्चा की। पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।

युवाओं ने कहा कि वर्षों तक तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों पर ऐसी घटनाओं का गंभीर प्रभाव पड़ता है। इस पर चिराग पासवान ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर पैदा करना और उनकी मेहनत के साथ न्याय सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासनिक और नीतिगत स्तर पर प्रभावी उपाय किए जाने जरूरी हैं।

इस कार्यक्रम में युवाओं ने स्वरोजगार, प्रशिक्षण और सरकारी सहयोग से जुड़े सुझाव भी दिए, जिन पर चिराग पासवान ने विस्तार से अपनी बात रखी।

Continue reading on the app

Hindu Kush Himalaya: UN में नेपाल के PM बालेन्द्र शाह का बड़ा प्रस्ताव, भारत-चीन के साथ बनाएंगे ‘हिमालयी जलवायु तंत्र’

Nepal PM Balendra Shah: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारत और चीन के साथ मिलकर 'हिमालयन क्लाइमेट रेजिलिएंस मैकेनिज्म' बनाने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने भोटेकोशी-त्रिशूली आपदा के दौरान मदद के लिए भारत और चीन का शुक्रिया भी अदा किया।

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में बने 726 रन... इंडिया ए टीम ने 50 ओवर के मैच में रिकॉर्ड लक्ष्य किया चेज, ऑस्ट्रेलिया ए से छीनी सीरीज

India A women 363 chase to seal series 2-1: मोहाली में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में इंडिया ए महिला टीम ने इतिहास रच दिया. ऑस्ट्रेलिया ए के 362 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए भारत ए ने 119 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद अनुष्का शर्मा (58) और निकी प्रसाद (76) की जुझारू पारियों ने टीम को उबारा. अंत में कप्तान मिन्नू मणी की 56 गेंदों में नाबाद 88 रनों की तूफानी आतिशी पारी के दम पर भारत ने 48.2 ओवर में 4 विकेट से मुकाबला जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. Fri, 25 Sep 2026 23:18:34 +0530

  Videos
See all

Rory Stewart gives his first response to that viral moment. #RoryStewart #Newsnight #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T20:30:15+00:00

Inside Trump and Xi's meeting: Spectacle over substance? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T20:15:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers