UNGA में इजरायल पर घमासान, PM नेतन्याहू का संबोधन शुरू होने से पहले ही कई देशों ने किया वॉकआउट, मेयर ममदानी ने भी साधा निशाना
UNGA 2026: न्यूयॉर्क में चल रही संयुक्त राष्ट्र महासभा में काफी हंगामा देखने को मिला. कई दिग्गज देशों के साथ इजरायल भी महासभा में पहुंचा था. लेकिन इजरायली पीएम नेतन्याहू का संबोधन शुरू होने से पहले ही उनका खुलकर विरोध शुरू हो गया. यहां तक कई देशों ने बैठक से वॉकआउट कर दिया. वहीं न्यूयॉर्क के मेयर और नेतन्याहू विरोध जोहरान ममदानी ने भी इजरायली पीएम पर निशाना साधा. इससे पहले कार्यक्रम स्थल के बाह भी लोगों ने इजरायल का विरोध किया था.
बता दें कि न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) का 81वां उच्चस्तरीय सप्ताह 22 से 28 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है. इसमें इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संबोधित किया. नेतन्याहू ने कहा कि कहा कि ईरान की सरकार अंततः गिर जाएगी. नेतन्याहू ने दावा किया कि देश का नेतृत्व उसके झूठ, भ्रष्टाचार और क्रूरता के कारण पतन की ओर अग्रसर होगा. साथ ही नेतन्याहू ने भविष्यवाणी की थी कि एक दिन ईरान की जनता अपनी सरकार के खिलाफ विद्रोह करेगी. उन्होंने आगे कहा कि उनका हत्यारा शासन उनके झूठ, उनके भ्रष्टाचार, उनकी क्रूरता के कारण गिर जाएगा. यह दुष्ट शासन पतन की ओर अग्रसर होगा.
कई देशों ने किया वॉकआउट
पीएम नेतन्याहू के भाषण शुरू करते ही संयुक्त राष्ट्र महासभा के हॉल से कई देशों के प्रतिनिधि बाहर चले गए. हॉल में बचे प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने हॉल छोड़कर जा चुके लोगों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शुरू करने से पहले, एक छोटी सी घोषणा. अगर कोई और नैतिक रूप से कायर व्यक्ति अभी तक इस हॉल से नहीं निकला है, तो कृपया अभी निकल जाएं. बहुत-बहुत धन्यवाद. इसके अलावा, नेतन्याहू ने बढ़ते यहूदी-विरोधी भावना के बारे में बात की और दुनिया भर के यहूदियों से आत्मविश्वास बनाए रखने और खतरों के खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया.
???? JUST IN: MASS WALKOUTS at the United Nations after Israeli PM Benjamin Netanyahu walks up to the microphone to deliver his speech
— Eric Daugherty (@EricLDaugh) September 24, 2026
Applause and chants are breaking out in the room
Not EVERY country's delegation got up and walked out, but several did
Netanyahu is visibly… pic.twitter.com/hgX3zFwv2c
वॉकआउट करने वाले देशों से नेतन्याहू ने पूछा सवाल
संबोधन में नेतन्याहू ने उन प्रतिनिधियों से सवाल किया जो उनके भाषण के दौरान बाहर चले गए थे और उन प्रदर्शनकारियों से भी जिन्होंने कार्यक्रम स्थल के बाहर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. पूछा कि जब ईरानी तानाशाहों ने हजारों निहत्थे ईरानी नागरिकों का कत्लेआम और उन्हें अपंग किया था, तब आप कहां थे?
मेयर ममदानी ने गिरफ्तारी वारंट का किया जिक्र
न्यूयॉर्क शहर के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी ने गुरुवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि नेतन्याहू ने 81वीं यूएनजीए में अपने भाषण के दौरान फिलिस्तीनियों के खिलाफ इजरायल की कार्रवाई को सही ठहराने के लिए निराधार झूठ दोहराए. ममदानी ने कहा कि नेतन्याहू ने अपने भाषण में पहले की तरह ही कई ऐसे दावे किए, जिनका इस्तेमाल फिलिस्तीनियों के खिलाफ कार्रवाई को सही ठहराने के लिए किया गया.
उन्होंने कहा कि इन दावों से यह तथ्य नहीं बदलता कि नेतन्याहू के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. वारंट में उन पर युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोप लगाए गए हैं. ममदानी का यह बयान नेतन्याहू के उस भाषण के बाद आया, जिसमें उन्होंने ममदानी की आलोचना की थी. नेतन्याहू ने आरोप लगाया था कि ममदानी के न्यूयॉर्क का मेयर चुने जाने के बाद शहर में यहूदी लोग खुद को पहले से ज्यादा असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
UN में नेपाल पीएम ने भारत-चीन को थैंक्यू कहा:बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आएं, भोटेकोशी की बाढ़ पूरी दुनिया को चेतावनी
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भोटेकोशी-त्रिशूली बाढ़ के बाद मदद के लिए भारत और चीन को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि हिमालय में बढ़ते खतरे से निपटने के लिए नेपाल, भारत और चीन को साथ आना होगा। शाह ने भोटेकोशी की बाढ़ को सिर्फ नेपाल की आपदा नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए जलवायु परिवर्तन की चेतावनी बताया। शाह ने कहा कि ग्लेशियर से आई इस बाढ़ ने सड़कें, पुल, स्कूल, घर और लोगों के काम-धंधे तबाह कर दिए। उन्होंने दुनिया से अपील की कि जलवायु आपदा से प्रभावित गरीब देशों को दोबारा खड़ा करने के लिए कर्ज नहीं, ग्रांट यानी ऐसी मदद दी जाए जिसे वापस न करना पड़े। भारत-चीन के साथ हिमालय के लिए साझा सिस्टम बनाने का प्रस्ताव शाह ने कहा कि हिमालय की निगरानी और आपदा से बचाव के लिए नेपाल, भारत और चीन को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने एक साझा सिस्टम बनाने का प्रस्ताव दिया, जिसमें: शाह ने कहा कि हिमालय को ऐसा क्षेत्र बनाना चाहिए जहां देश आपदा से जुड़ी जानकारी और विशेषज्ञता एक-दूसरे के साथ साझा करें। शाह बोले- भोटेकोशी की बाढ़ सिर्फ नेपाल की समस्या नहीं नेपाल PM ने कहा कि भोटेकोशी-त्रिशूली की आपदा को सिर्फ एक देश की समस्या के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन का असर पूरे हिमालयी क्षेत्र पर पड़ रहा है। शाह ने कहा, “यह सिर्फ नेपाल की निजी मुसीबत नहीं है। बांग्लादेश से पूछिए, भूटान से पूछिए, भारत से पूछिए, मालदीव से पूछिए, पाकिस्तान से पूछिए, श्रीलंका से पूछिए।” उन्होंने कहा कि इस आपदा से नेपाल के विकास का काम भी प्रभावित हुआ है। उनके मुताबिक, जलवायु आपदा अब सिर्फ पर्यावरण की समस्या नहीं, बल्कि विकास और लोगों की जिंदगी से जुड़ा बड़ा संकट बन गई है। ग्लेशियर टूटने के बाद आई थी अचानक बाढ़ अगस्त के आखिर में नेपाल और चीन के तिब्बत इलाके की सीमा के पास एक ग्लेशियर टूट गया था। इसके बाद भूस्खलन हुआ और अचानक बाढ़ आ गई। पानी और मलबे ने नीचे की घाटियों में भारी तबाही मचाई। इस आपदा में कम से कम 1,450 लोगों की मौत हुई है। कई हफ्ते बाद भी राहत और लोगों की तलाश का काम जारी है। इलाके में 6,000 से ज्यादा लोग लापता हैं। शाह ने कहा कि इनमें से कई लोग शायद कभी नहीं मिल पाएंगे। शाह बोले- जंग के लिए सिस्टम मजबूत, खाना पहुंचाने में कमजोर नेपाल PM ने दुनिया की प्राथमिकताओं पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “हमने युद्ध के लिए बेहतरीन लॉजिस्टिक्स वाला सिस्टम बना लिया है, लेकिन भोजन पहुंचाने के लिए हमारी व्यवस्था कमजोर है।” उन्होंने कहा कि जब जलवायु आपदा किसी गरीब देश में सड़कें, पुल और घर तबाह कर देती है, तो उसे दोबारा खड़ा करने के लिए सिर्फ कर्ज देना सही तरीका नहीं है। नेपाल को GDP के 10% के बराबर मदद की जरूरत शाह के मुताबिक, इस आपदा के बाद नेपाल को सड़क, पुल, घर और दूसरी जरूरी चीजें दोबारा बनाने के लिए अपनी GDP के करीब 10% के बराबर मदद की जरूरत है। उन्होंने दुनिया से ग्रांट आधारित मदद देने की अपील की। उनका कहना है कि गरीब देशों को आपदा से उबरने के लिए नया कर्ज लेने पर मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











