महान वैज्ञानिक, इसरो के पूर्व अध्यक्ष एवं पद्म विभूषण प्रो. सतीश धवन की जयंती पर नेताओं ने किया नमन
नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। महान वैज्ञानिक, इसरो के पूर्व अध्यक्ष एवं पद्म विभूषण से सम्मानित प्रो. सतीश धवन की जयंती के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने उनको नमन किया है।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, महान भारतीय रॉकेट वैज्ञानिक, ‘इसरो’ के भूतपूर्व अध्यक्ष प्रो. सतीश धवन की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन। विज्ञान के क्षेत्र में देश के प्रति उनका योगदान अमूल्य है।
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री व बिजली मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई दिशा देने वाले महान वैज्ञानिक एवं इसरो के पूर्व अध्यक्ष, पद्म विभूषण प्रो. सतीश धवन की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन अर्पित करता हूं। भारतीय विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान में प्रो.धवन का योगदान अतुलनीय है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने कई महत्वपूर्ण मील के पत्थर हासिल किए। आपका दूरदर्शी नेतृत्व, अद्भुत शोध और अथक परिश्रम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणापुंज रहेंगे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, विख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक, दूरदर्शी शोधकर्ता एवं भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के शिल्पकार, पद्म विभूषण से सम्मानित प्रो. सतीश धवन की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन! उन्होंने अपने अद्वितीय नेतृत्व और अतुलनीय योगदान से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान को नई दिशा और ऊंचाइयां प्रदान कीं। विज्ञान और अनुसंधान के प्रति उनका समर्पण तथा राष्ट्रनिर्माण की उनकी वैज्ञानिक दृष्टि सदैव प्रेरणादायी रहेगी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा, सुप्रसिद्ध भारतीय रॉकेट वैज्ञानिक एवं इसरो के पूर्व अध्यक्ष, पद्म विभूषण प्रो. सतीश धवन की जयंती पर सादर नमन करता हूं। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई दिशा और ऊंचाइयों तक ले जाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। विज्ञान के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां सदैव प्रेरणादायी रहेंगी।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रख्यात एयरोस्पेस वैज्ञानिक प्रोफेसर सतीश धवन की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! प्रो. सतीश धवन ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, वैज्ञानिक प्रतिभा और समर्पण से भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका योगदान भारत की अंतरिक्ष यात्रा में सदैव स्मरणीय रहेगा।
भाजपा की राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान के आधारस्तंभ, इसरो के पूर्व अध्यक्ष, पद्म भूषण एवं पद्म विभूषण से सम्मानित महान वैज्ञानिक प्रो. सतीश धवन की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन! प्रो. धवन के दूरदर्शी नेतृत्व, उत्कृष्ट शोध और अटूट समर्पण ने भारत को वैश्विक अंतरिक्ष पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई। देश की वैज्ञानिक उन्नति और स्वदेशी अंतरिक्ष क्षमताओं को सुदृढ़ करने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनका प्रेरणादायी जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक प्रकाश-स्तंभ बना रहेगा।
--आईएएनएस
एसडी/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
UNGA में इजरायल पर घमासान, PM नेतन्याहू का संबोधन शुरू होने से पहले ही कई देशों ने किया वॉकआउट, मेयर ममदानी ने भी साधा निशाना
UNGA 2026: न्यूयॉर्क में चल रही संयुक्त राष्ट्र महासभा में काफी हंगामा देखने को मिला. कई दिग्गज देशों के साथ इजरायल भी महासभा में पहुंचा था. लेकिन इजरायली पीएम नेतन्याहू का संबोधन शुरू होने से पहले ही उनका खुलकर विरोध शुरू हो गया. यहां तक कई देशों ने बैठक से वॉकआउट कर दिया. वहीं न्यूयॉर्क के मेयर और नेतन्याहू विरोध जोहरान ममदानी ने भी इजरायली पीएम पर निशाना साधा. इससे पहले कार्यक्रम स्थल के बाह भी लोगों ने इजरायल का विरोध किया था.
बता दें कि न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) का 81वां उच्चस्तरीय सप्ताह 22 से 28 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है. इसमें इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संबोधित किया. नेतन्याहू ने कहा कि कहा कि ईरान की सरकार अंततः गिर जाएगी. नेतन्याहू ने दावा किया कि देश का नेतृत्व उसके झूठ, भ्रष्टाचार और क्रूरता के कारण पतन की ओर अग्रसर होगा. साथ ही नेतन्याहू ने भविष्यवाणी की थी कि एक दिन ईरान की जनता अपनी सरकार के खिलाफ विद्रोह करेगी. उन्होंने आगे कहा कि उनका हत्यारा शासन उनके झूठ, उनके भ्रष्टाचार, उनकी क्रूरता के कारण गिर जाएगा. यह दुष्ट शासन पतन की ओर अग्रसर होगा.
कई देशों ने किया वॉकआउट
पीएम नेतन्याहू के भाषण शुरू करते ही संयुक्त राष्ट्र महासभा के हॉल से कई देशों के प्रतिनिधि बाहर चले गए. हॉल में बचे प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने हॉल छोड़कर जा चुके लोगों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शुरू करने से पहले, एक छोटी सी घोषणा. अगर कोई और नैतिक रूप से कायर व्यक्ति अभी तक इस हॉल से नहीं निकला है, तो कृपया अभी निकल जाएं. बहुत-बहुत धन्यवाद. इसके अलावा, नेतन्याहू ने बढ़ते यहूदी-विरोधी भावना के बारे में बात की और दुनिया भर के यहूदियों से आत्मविश्वास बनाए रखने और खतरों के खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया.
???? JUST IN: MASS WALKOUTS at the United Nations after Israeli PM Benjamin Netanyahu walks up to the microphone to deliver his speech
— Eric Daugherty (@EricLDaugh) September 24, 2026
Applause and chants are breaking out in the room
Not EVERY country's delegation got up and walked out, but several did
Netanyahu is visibly… pic.twitter.com/hgX3zFwv2c
वॉकआउट करने वाले देशों से नेतन्याहू ने पूछा सवाल
संबोधन में नेतन्याहू ने उन प्रतिनिधियों से सवाल किया जो उनके भाषण के दौरान बाहर चले गए थे और उन प्रदर्शनकारियों से भी जिन्होंने कार्यक्रम स्थल के बाहर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. पूछा कि जब ईरानी तानाशाहों ने हजारों निहत्थे ईरानी नागरिकों का कत्लेआम और उन्हें अपंग किया था, तब आप कहां थे?
मेयर ममदानी ने गिरफ्तारी वारंट का किया जिक्र
न्यूयॉर्क शहर के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी ने गुरुवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि नेतन्याहू ने 81वीं यूएनजीए में अपने भाषण के दौरान फिलिस्तीनियों के खिलाफ इजरायल की कार्रवाई को सही ठहराने के लिए निराधार झूठ दोहराए. ममदानी ने कहा कि नेतन्याहू ने अपने भाषण में पहले की तरह ही कई ऐसे दावे किए, जिनका इस्तेमाल फिलिस्तीनियों के खिलाफ कार्रवाई को सही ठहराने के लिए किया गया.
उन्होंने कहा कि इन दावों से यह तथ्य नहीं बदलता कि नेतन्याहू के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. वारंट में उन पर युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोप लगाए गए हैं. ममदानी का यह बयान नेतन्याहू के उस भाषण के बाद आया, जिसमें उन्होंने ममदानी की आलोचना की थी. नेतन्याहू ने आरोप लगाया था कि ममदानी के न्यूयॉर्क का मेयर चुने जाने के बाद शहर में यहूदी लोग खुद को पहले से ज्यादा असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation












