Responsive Scrollable Menu

भास्कर अपडेट्स:मद्रास हाईकोर्ट बोला- महिलाएं करिअर बनाएं तो पति घर संभाले

मद्रास हाई कोर्ट ने कहा है कि महिलाएं अब तेजी से करिअर पर फोकस कर रही हैं। इसका असर उनकी शादीशुदा जिंदगी पर भी पड़ रहा है। कई महिलाएं करिअर में रुकावट के डर से शादी टाल देती हैं। इसी वजह से अविवाहित महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। कोर्ट ने सुझाव दिया कि इसका एक उपाय यह हो सकता है कि पति ‘होममेकर’ की भूमिका अपनाएं। कोर्ट ने कहा कि अगर पत्नी घर संभाल सकती है, तो पति भी घर संभाल सकता है। यह न्यू नॉर्मल (सामान्य बात) बननी चाहिए। जस्टिस जीआर स्वामीनाथन और जस्टिस एमडी सुमति की बेंच ने यह टिप्पणी एक वैवाहिक विवाद से जुड़े मामले में की। पत्नी ने परिवार संभालते हुए पति को करिअर में सपोर्ट किया, लेकिन बाद में विवाद बढ़ गया। हाई कोर्ट ने शादी खत्म करते हुए पत्नी को 1.5 करोड़ और दो बच्चों को 50-50 लाख रुपए देने का आदेश दिया। राजस्थान हाईकोर्ट बोला- अनुकंपा नौकरी वाली बहू सास को दे 25% वेतन राजस्थान हाई कोर्ट ने पति की अनुकंपा नौकरी लेकर दूसरी शादी करने वाली बहू को 25% वेतन और टर्मिनल बेनेफिट्स की 50% राशि पहली सास को देने को कहा है। जस्टिस आनंद शर्मा ने यह आदेश कमली देवी की याचिका पर दिया। उनकी बहू ने नौकरी मिलने के कुछ समय बाद दूसरी शादी कर ली थी और सास की आर्थिक मदद बंद कर दी थी। नाबालिगों से यौन अपराध पर डीसीपीसीआर सख्त, मांगी रिपोर्ट दिल्ली में नाबालिगों को निशाना बनाकर किए गए यौन अपराध के लगातार सामने आ रहे मामलों पर दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) ने सख्ती दिखाई है। आयोग ने तीनों मामलों का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार से की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने पुलिस को नोटिस का जवाब दो सप्ताह के भीतर देने के निर्देश दिए हैं। डीसीपीसीआर बच्चों से जुड़े अपराधों और उनके अधिकारों के संरक्षण से संबंधित मामलों की निगरानी करता है। आयोग पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय कानून सहित बाल संरक्षण से जुड़े प्रावधानों के क्रियान्वयन पर भी नजर रखता है। आयोग की कार्रवाई के बाद अब पुलिस की जांच और आरोपियों के खिलाफ उठाए गए कदमों की रिपोर्ट आयोग के सामने रखनी होगी।

Continue reading on the app

साइक्लोन के असर से MP-राजस्थान सहित 11 राज्यों में बारिश:ओडिशा में बाढ़-लैंडस्लाइड, कई पुलों पर 4 फीट तक पानी; आंध्र प्रदेश में 4 की मौत

बंगाल की खाड़ी से उठा साइक्लोन अर्नब अब कमजोर पड़ गया है। हालांकि, इसके असर से मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम समेत 11 राज्यों में बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट है। ओडिशा में भारी बारिश, अचानक बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। गुरुवार दोपहर तक 8,082 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। मलकानगिरी में NH-326 पर पोटेरू, कंगुरुकोंडा, कन्याश्रम और MV-90 के पुलों पर 3 से 5 फीट तक पानी भर गया। इससे मलकानगिरी-कालीमेला, मोटू और पड़िया के बीच सड़क सैकड़ों गाड़ियां फंस गईं। गंजाम-कंधमाल सीमा पर लगातार बारिश के कारण कलिंगा घाटी में भीषण लैंडस्लाइड हुई। इससे निर्माणाधीन सड़क का एक हिस्सा बह गया और हाल ही में बनाई गई सिक्योरिटी वॉल भी ढह गई। खतरे को देखते हुए राज्य के नबरंगपुर, कालाहांडी, गजपति, कोरापुट और रायगड़ा जिले में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। इधर, आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश जारी है। विशाखापट्टनम में 24 घंटे में 28 सेमी बारिश हुई। इससे कई रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। मधुरवाड़ा इलाके में रेकेन रेजिडेंसी अपार्टमेंट में पानी घुसने से कई लोग हिल्डिंग में फंस गए। पुलिस, फायर सर्विस और NDRF की टीमों ने लोगों को बाहर निकाल लिया। अनकापल्ली और बापटला में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 4 लोगों की मौत हुई है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें प्रमुख शहरों में आज अधिकतम तापमान का अनुमान अगले दो दिनों के मौसम का अनुमान 26 सितंबर 27 सितंबर

Continue reading on the app

  Sports

वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की कम होगी सैलरी, भारत के खिलाफ सीरीज से पहले बड़ा झटका

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने खिलाड़ियों की सैलरी कम करने का ऐलान किया है. आर्थिक नुकसान की वजह से ये फैसला लिया गया है. Fri, 25 Sep 2026 12:27:05 +0530

  Videos
See all

Donald Trump - XiJinping Viral Video:जिनपिंग-ट्रंप का ये वीडियो हुआ वायरल ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T07:43:03+00:00

Jinping USA Visit Update : चीनी राष्ट्रपति के सामने ढीले पड़े Donald Trump के तेवर ! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T07:41:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers