Responsive Scrollable Menu

नेतन्याहू की UN स्पीच का 75 देशों ने बायकॉट किया:हूटिंग हुई तो 3 मिनट शांत रहे, फिर बोले- कोई और कायर है तो बाहर जाए

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण दिया। जैसे ही वो मंच पर आए तो 75 देशों के प्रतिनिधि हूटिंग करके उनका विरोध करने लगे और बाहर जाने लगे। इस दौरान नेतन्याहू करीब 3 मिनट तक शांत रहे। फिर उन्होंने कहा, भाषण शुरू करने से पहले मैं कहना चाहता हूं कि अगर यहां कोई और कायर है तो बाहर चला जाए। हालांकि इस दौरान गैलरी नेतन्याहू के समर्थकों से भरा हुआ था। उन्होंने तालियां बजाकर राष्ट्रपति का स्वागत किया और ‘अम यिसराइल चाई’ यानि ‘इजराइल की जनता जिंदा है’ के नारे लगाए। नेतन्याहू ने अपने भाषण में गाजा, ईरान, लेबनान पर हुए इजराइली कार्रवाई का जिक्र किया। ट्रम्प की तारीफ, न्यूयॉर्क मेयर ममदानी और यूरोप के नेताओं की आलोचना की। नेतन्याहू के भाषण से जुड़ीं 2 फोटोज गाजा- इजराइली सेना के हमले का बचाव नेतन्याहू ने 7 अक्टूबर 2023 के हमले का जिक्र करते हुए इजराइल की सैन्य कार्रवाई का बचाव किया। उन्होंने कहा कि हमास के आतंकियों ने जिस तरह इजराइलियों को मारा, वह बेहद भयावह था। ऐसी भयावहता की कल्पना भी नहीं की जा सकती। नेतन्याहू ने आगे कहा, दुश्मनों को लगा था कि इजराइल टूट जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हम उठे और शेरों की तरह लड़े। इजराइली PM ने गाजा में इजराइल पर नरसंहार करने के आरोप को खारिज किया। उन्होंने इसे 21वीं सदी का सबसे बड़ा झूठ बताया। नेतन्याहू ने कहा, “इजराइल ने नरसंहार नहीं किया। इजराइल ने नरसंहार को रोका। अगर हमास के समर्थकों को मौका मिलता तो वे हर यहूदी को मार देते।" लेबनान- हिजबुल्लाह को पेजर अटैक की याद दिलाई नेतन्याहू ने हिजबुल्लाह के खिलाफ की गई उस कार्रवाई का भी जिक्र किया, जिसमें संगठन के सदस्यों के पास मौजूद पेजर में धमाके हुए थे। उन्होंने कहा, क्या आपको पेजर याद हैं? हिजबुल्लाह को तो जरूर याद होंगे। 17 सितंबर 2024 को लेबनान और सीरिया में हजारों पेजर एक साथ फटे थे, जिससे 3,000 से अधिक लोग घायल हुए और कई लोगों की मौत हो गई थी। ईरान- डेलीगेशन को स्टारलिंक गिफ्ट करने बात कही नेतन्याहू ने ईरान की मिसाइलों के खतरे का जिक्र करते हुए संयुक्त राष्ट्र में मौजूद लोगों से सवाल किया कि अगर एक टन की ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल इस इमारत पर गिर जाए तो क्या होगा। इससे पूरा इलाका तबाह हो सकता है। उन्होंने ईरान के नेताओं को ‘तेहरान का तानाशाह’ बताया और कहा कि वे अपने ही लोगों से डरते हैं। उन्होंने इलॉन मस्क की कंपनी स्टारलिंक का एक डिवाइस दिखाया और कहा कि इससे ईरान के लोग खुलकर अपनी बात कह सकते हैं। नेतन्याहू ने आगे कहा कि वे यह डिवाइस ईरानी डेलीगेशन के लिए छोड़कर जाएंगे। अगर वे अपनी सरकार के खिलाफ हो जाएं या उसका साथ छोड़ दें, तो स्टारलिंक के जरिए इंटरनेट चला सकेंगे और सोशल मीडिया पर अपनी बात दुनिया को बता सकेंगे। ममदानी- न्यूयॉर्क के मेयर को हमास समर्थक कहा इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी पर निशाना साधा। नेतन्याहू ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी यहूदी आबादी वाले इस शहर में यहूदी अब खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते। उन्होंने ममदानी को हमास का समर्थक बताया। उन्होंने ममदानी की पत्नी की भी आलोचना की और कहा कि वे सोशल मीडिया पर इजराइल विरोधी पोस्ट को पसंद करती हैं। उन्होंने कहा, वह दौर खत्म हो गया जब यहूदी बिना किसी बचाव के पीड़ित बनकर मारे जाते थे। आज हमारे पास एक देश है। आज हमारे पास एक सेना है। ट्रम्प- इजराइल की सभ्यता बचाने में मदद की नेतन्याहू ने ट्रम्प की तारीफ की और इजराइल का साथ देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ट्रम्प ने सभ्यता को बचाने के लिए काम किया। नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका की मदद से हुए समझौते के बाद गाजा में बचे बंधकों को वापस लाया गया। नेतन्याहू ने अपना भाषण ‘हमारे पास कोई और विकल्प नहीं है’ कहते हुए खत्म किया। इस पर गैलरी में करीब 30 सेकेंड तक तालियां बजती रहीं। ईरान की सीट पर सुलेमानी की तस्वीर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण के दौरान ईरान का प्रतिनिधिमंडल मौजूद नहीं था। हालांकि, ईरान की सीट पर ईरान की कुद्स फोर्स के पूर्व कमांडर कासिम सुलेमानी की तस्वीर रखी थी। नेतन्याहू के भाषण के दौरान यह तस्वीर ईरानी प्रतिनिधिमंडल की मेज के सामने साफ नजर आ रही थी, जहां आमतौर पर ईरानी राजनयिक बैठते हैं। 3 जनवरी 2020 को बगदाद एयरपोर्ट के पास अमेरिकी ड्रोन हमले में सुलेमानी मारे गए थे। यह हमला तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश पर किया गया था। कासिम सुलेमानी ईरान के सबसे ताकतवर सैन्य कमांडरों में से एक थे। उन्हें तब खामेनेई के बाद ईरान का दूसरा सबसे ताकतवर शख्स माना जाता था। न्यूयॉर्क में नेतन्याहू के भाषण के विरोध में प्रदर्शन सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने UN में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भाषण के विरोध में ‘जायनिज्म खत्म होगा’ के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों के पास नेतन्याहू का एक बड़ा कार्डबोर्ड कटआउट था। इसमें उन्हें लाल रंग से ढका दिखाया गया था और उनके हाथों से खून टपकता दिखाया गया था। कुछ लोगों के हाथों में ‘जायनिज्म आतंकवाद है’ लिखे पोस्टर भी थे। संयुक्त राष्ट्र के पास इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सड़क रोकने पर पुलिस ने दर्जनों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों ने फर्स्ट एवेन्यू पर सड़क रोक दी थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हथकड़ी लगाकर पुलिस बस तक पहुंचाया। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… गाजा में 2 बोरी आटे के बदले बेटी की शादी:UN रिपोर्ट- रेप पीड़िताओं की आरोपियों से शादी संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) ने गाजा में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़ती हिंसा को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें बताया गया है कि एक पिता ने अपनी 14 साल की बेटी की शादी 2 बोरी आटे के बदले कर दी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

ट्रम्प-जिनपिंग की मीटिंग खत्म, 60 मिनट ज्यादा चली:AI से टैरिफ तक कई मुद्दों पर चर्चा; आज व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच व्हाइट हाउस में मीटिंग करीब 2 घंटे बाद खत्म हो गई है। यह निर्धारित समय से 1 घंटे ज्यादा चली। बंद कमरे में हुई इस बैठक में AI, व्यापार, सुरक्षा और अमेरिका-चीन के रिश्तों जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प ने जिनपिंग के साथ अपने निजी रिश्ते पर जोर दिया। उन्होंने दोनों नेताओं की दोस्ती को सच्ची और गहरी बताया। वहीं, जिनपिंग ने निजी रिश्तों के बजाय दोनों देशों के बीच लंबे समय के संबंधों और आपसी हितों पर ज्यादा जोर दिया। जिनपिंग के सम्मान में गुरुवार रात व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर रखा गया है। इसमें टेक्नोलॉजी और AI से जुड़े बड़े कारोबारी भी शामिल होंगे। जिनपिंग का अमेरिका दौरा, 4 तस्वीरें… ट्रम्प-जिनपिंग की मुलाकात से जुड़ीं 4 अहम बातें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सबसे अहम मुद्दा AI इस बैठक के अहम मुद्दों में रहा। ट्रम्प ने इसे सुपरइंटेलिजेंस कहा। उन्होंने कहा कि आज इन क्षेत्रों में लिए गए फैसलों का असर आने वाले कई दशकों तक रहेगा। जिनपिंग ने AI को लेकर कहा कि यह हमेशा इंसानों के नियंत्रण में रहना चाहिए। दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता 2 महीने बढ़ा अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापार समझौते को दो महीने और बढ़ाकर 10 जनवरी तक कर दिया गया है। यह समझौता पहले 10 नवंबर को खत्म होना था। जिनपिंग ने 1 लाख अमेरिकी छात्रों को चीन बुलाया जिनपिंग ने अगले 5 साल में 1 लाख अमेरिकी छात्रों को चीन आने का न्योता भी दिया। जिनपिंग ने यह भी कहा कि चीन अमेरिकी कंपनियों के लिए अपना बाजार खुला रखेगा और उम्मीद करता है कि अमेरिका में चीनी कंपनियों के साथ भी निष्पक्ष व्यवहार किया जाएगा। ट्रम्प ने जिनपिंग को व्हाइट हाउस का निर्माण दिखाया बैठक के दौरान ट्रम्प ने जिनपिंग को व्हाइट हाउस में बन रहे नए बॉलरूम और हेलिपैड का काम भी दिखाया। ट्रम्प ने जिनपिंग को ‘ग्रेनाइट एक्सपर्ट’ बताया और कहा कि उन्हें अच्छा ग्रेनाइट पसंद है। अमेरिकी मीडिया की एंट्री पर विवाद जिनपिंग की अमेरिका यात्रा के दौरान व्हाइट हाउस और अमेरिकी मीडिया के बीच भी विवाद देखने को मिला। ट्रम्प प्रशासन ने CNN, MS NOW और पॉलिटिको के पत्रकारों को व्हाइट हाउस में एंट्री पर रोक लगा दी थी। इसके बाद कोर्ट ने इनकी व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश दिया। इसके बावजूद अगले दिन पत्रकारों को दोबारा अंदर जाने से रोक दिया गया। कई कोशिशों के बाद दोपहर करीब 12 बजे उन्हें व्हाइट हाउस में प्रवेश मिला। मीडिया की एंट्री को लेकर हुए इस विवाद का असर ट्रम्प-जिनपिंग की मुलाकात की टीवी कवरेज पर भी पड़ा। अमेरिका के कई बड़े टीवी नेटवर्क ने दोनों नेताओं की शुरुआती मुलाकात का लाइव प्रसारण नहीं किया। इसी दौरान ओवल ऑफिस में ट्रम्प ने चीनी पत्रकारों को लेकर मजाक करते हुए कहा कि चीन की मीडिया सबसे दोस्ताना है।

Continue reading on the app

  Sports

सिराज के बाउंसर पर चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन

Shubman Gill injured Mohammed Siraj bouncer: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे से ठीक दो दिन पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल नेट अभ्यास के दौरान मोहम्मद सिराज की गेंद पर दाएं हाथ की कोहनी में चोट खा बैठे. दर्द से परेशान गिल को तुरंत बल्लेबाजी छोड़कर फिजियो की निगरानी में जाना पड़ा. मैदान किनारे करीब डेढ़ घंटे तक चले उपचार, बर्फ की सिकाई और फिजियो की जांच के बाद उन्होंने दोबारा बल्लेबाजी नहीं की. Fri, 25 Sep 2026 22:28:06 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | PROTEST AGAINST CEC| CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हल्लाबोल| AT2 Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T17:11:50+00:00

Tejaswi Yadav: 'POCSO एक्ट के तहत CM पर कार्रवाई हो' #shortvideo #cmsamrat #tejashwiyadav #jamui #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T17:08:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers