Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 25 September 2026: अनंत चतुर्दशी पर बन रहा शुभ रवि योग, जानें आज किन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 September 2026: आज यानी 25 सितंबर 2026 को शुक्रवार के दिन अनंत चतुर्दशी मनाई जा रही है. इस दिन गणपति विसर्जन भी किया जाने वाला है. सभी 12 जातकों को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर लाभ मिलने वाला है. आज नक्षत्रों व ग्रहों के दृष्टिकोण से जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज रात 11 बजकर 7 मिनट तक चतुर्दशी तिथि रहेगी और फिर पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ होगा. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का दिव्य संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन कुंभ राशि में संचार करेंगे. 

शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित होता है. शुक्र ग्रह सुख-सुविधा, वैवाहिक जीवन, ऐश्वर्य, कला और वैभव का कारक है. यही वजह है कि कई लोग शुक्रवार को व्रत रखते हैं और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं. मान्यता है कि इस दिन सही नियमों का पालन करने से धन की कमी दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है. वहीं, कुछ काम ऐसे भी हैं, जिन्हें शुक्रवार को करने से बचना चाहिए, वरना आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.

पढ़ें आज का राशिफल 25 सितंबर 2026 (Today's Horoscope 25 September 2026)

1.मेष राशि

मेष राशि के लोगों की अपनी इच्छाओं के पूर्ण होने का समय है. आज आपको चतुर्दिक लाभ होगा. आज के दिन धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. आज नए व्यापार का योग बन रहा है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.

  • सावधानी- एकाग्र होकर कार्य क्षेत्र में लगें 
  • उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें
  • शुभ अंक- 8
  • लक रंग- लाल
  • लक मीटर- 8

2.वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन अपने प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. आज लेखन कार्य से धन लाभ होगा और परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा. आज आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है. आज यात्रा और तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा. आज के दिन सरकारी नौकरी मिलने का योग बन रहा है.

  • सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
  • उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
  • शुभ अंक- 7
  • शुभ रंग- बैंगनी
  • लक मीटर- 7

ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2026: श्राद्ध में कौवे, गाय और कुत्ते को भोजन क्यों कराया जाता है? जानें पंचबलि का महत्व

3.मिथुन राशि
 
मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन रुका हुआ धन प्राप्त होगा. आज के दिन प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार में नया मेहमान आ सकता है. आज के दिन चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा.

  • सावधानी- नकारात्मक सोच से दूर रहें
  • उपाय- हरा चारा गाय को खिलाएं
  • शुभ अंक- 6
  • शुभ रंग- सी ग्रीन
  • लक मीटर- 8

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को आज के दिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगानी होगी. आज के दिन बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है. इस राशि के छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. आज षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे और भवन तथा वाहन खरीदने का योग बन रहा है.

  • सावधानी- आलस्य से दूर रहें
  • उपाय- जरूरतमंद को भोजन कराएं 
  • सफेद वस्तु का दान करें
  • शुभ अंक- 8
  • शुभ रंग- केसरिया
  • लक मीटर- 8

5.सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज के दिन भूमि, भवन और वाहन सुख मिलने वाला है. आज इन्हें संतान का सुख प्राप्त होगा. नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ मिलेगा. आज परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज विदेश से लाभ मिल सकता है. इन्हें आज नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है.

  • सावधानी-  गुस्से पर नियंत्रण रखें
  • उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
  • शुभ अंक- 5
  • शुभ रंग- मैरून
  • लक मीटर- 8

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज के दिन लेखन तथा साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा. आज इन्हें सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है. आज जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. आज संतान सुख मिल सकता है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.

  • सावधानी- अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें
  • उपाय- गणेश जी की आराधना करें
  • शुभ अंक- 6
  • शुभ रंग- हरा
  • लक मीटर- 8

7.तुला राशि

तुला राशि के लोगों को आज के दिन मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज रोजगार से लाभ मिलेगा. आज के दिन आपको आयात-निर्यात का योग बन रहा है. आज इन्हें नया घर, जमीन और वाहन खरीद सकते हैं. परिवार में शुभ कार्य से खुशी आएगी और नई नौकरी मिल सकती है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और विदेश यात्रा कर सकते हैं.

  • सावधानी- विवादों से बचें
  • उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
  • शुभ अंक- 2
  • शुभ रंग- हरा
  • लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को आज के दिन चारों तरफ से धन लाभ होगा. आज के दिन परिवार में शुभ कार्य से मन प्रसन्न रहेगा और भाई बहन का सुख प्राप्त होगा. आज वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन नए कार्य संपन्न होंगे. आज के दिन खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है. आज विदेश यात्रा हो सकती है.

  • सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
  • उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
  • लाल वस्त्र का दान करें
  • शुभ अंक- 6
  • शुभ रंग- केसरिया
  • लक मीटर- 8

9.धनु राशि

धनु राशि के लोगों को आज के दिन अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आज संपादकीय कार्य से लाभ मिलेगा और देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज इन्हें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. आज सरकारी नौकरी मिलने का योग बन रहा है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं और समय आपके अनुकूल चल रहा है.

  • सावधानी- सेहत का ख्याल रखें
  • उपाय- पीली वस्तु का दान करें
  • शुभ अंक- 8
  • शुभ रंग- पीला
  • लक मीटर- 8

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज के दिन गुस्से में निर्णय लेने से बचना चाहिए. आज के दिन इन्हें नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे. आज शुभ कार्य का योग बन रहा है और जमीन तथा वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज रोग और शत्रु परास्त होंगे.

  • सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
  • उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
  • शुभ अंक- 8
  • शुभ रंग- हरा
  • लक मीटर- 7

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन परिवार में शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज आप लोगों को नए व्यापार के अवसर मिलेंगे और विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय है. आज मेहनत से धन इकट्ठा करेंगे और घर तथा वाहन खरीदने का योग बन रहा है.

  • सावधानी- जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें 
  • हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें 
  • उपाय- हनुमान जी की आराधना करें
  • शुभ अंक- 8
  • शुभ रंग- हरा
  • लक मीटर- 8

12.मीन राशि

मीन राशि के लोगों को आज के दिन भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज आवेश में कोई काम न करें. मेहनत से आर्थिक लाभ होगा और सरकार से लाभ का योग बन रहा है. आज आय के नए स्रोत बनेंगे और आज समय उत्तम रहेगा.

  • सावधानी - समय का सदुपयोग करें
  • उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें
  • शुभ अंक- 3
  • शुभ रंग- पीला
  • लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Matri Navami 2026: कब है पितृ पक्ष में मातृ नवमी? जानें तर्पण का महत्व और इस दिन किसका श्राद्ध होगा

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 25 September 2026: आज होगा गणपति विसर्जन, जानें विसर्जन का मुहूर्त, शुभ योग व मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 25 September 2026: आज यानी 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी मनाई जा रही है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. इस दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद बप्पा की विदाई होती है. जलाशयों में गणेश प्रतिमाओं को छोड़ा जाता है, जिसे विसर्जन कहते हैं. बता दें कि गणेशोत्सव का प्रारंभ इस वर्ष 14 सितंबर 2026 को हुआ था. दस दिवसीय उत्सव के बाद आज इस समागम का शुभ समापन भी हो रहा है. चलिए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त.

पढ़ें आज का पंचांग 25 सितंबर 2026 (Ganesh Visarjan 2026 Shubh Muhurat)

  • तारीख- 25 सितंबर 2026 
  • दिन- शुक्रवार
  • तिथि- चतुर्दशी
  • नक्षत्र- शतभिषा
  • सूर्योदय- सुबह 6:10 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 6:14 बजे 
  • करण- गर, वणिज
  • चंद्रमा- कुम्भ राशि 
  • शुभ मुहूर्त- 11:48 से दोपहर 12:36 तक
  • राहुकाल- 10:42 से दोपहर 12:12 तक
  • दिशा शूल- पश्चिम
  • दिशा शूल उपाय- जौ खाकर घर से निकलें 

ये भी पढ़ें- Gaya Pind Daan 2026: गयाजी में क्यों किया जाता है पिंडदान? जानें धार्मिक महत्व, विधि और जरूरी जानकारी

आज का महामंत्र

ऊं ह्रीं श्रीं शुक्राय नमः

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में सुबह 05 बजकर 32 मिनट तक उसके बाद मीन राशि में होगा.

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

  • सूर्योदय- आज सुबह 06:10 मिनट पर हुआ है
  • सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 14 मिनट पर होगा
  • चंद्रोदय- 25 सितंबर शाम 05:27 बजे पर होगा
  • चंद्र अस्त- 26 सितंबर को सुबह 05:42 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:44 मिनट से सुबह 05:32 मिनट तक

अमृत काल- सुबह 03:23 बजे से सुबह 05:00 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:48 मिनट से दोपहर 12:36 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल- सुबह 10 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12:12 तक

यम गण्डक- दोपहर 03:17 मिनट से शाम 04:47 मिनट तक

गुलिक काल- सुबह 07:49 बजे से सुबह 09:19 बजे तक

आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 08:43 मिनट से सुबह 09:31 मिनट तक और दोपहर 12:42 मिनट से दोपहर 01:30 बजे तक

आज के योग व नक्षत्र

रवि योग- सुबह  06:11 बजे से 11:22 बजे तक

शूल योग- सुबह से दोपहर 02:51 बजे तक (इसके बाद गण्ड योग लगेगा)

शतभिषा नक्षत्र- सुबह 11:22 बजे तक (इसके बाद भाद्रपद नक्षत्र आरंभ होगा) 

व्रत

अनंत चतुर्दशी, गणेश विसर्जन

शुक्रवार के अचूक उपाय

  1. आज की शाम घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं. पूजा में मां लक्ष्मी को कमल का फूल, नारियल और सफेद मिठाई अर्पित करें. जरूरतमंदों को भोजन, धन या सफेद वस्त्र दान करें. इन उपायों से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है.
  2. शुक्रवार की रात अष्टलक्ष्मी और श्री यंत्र के सामने घी के 8 दीपक जलाना शुभ होता है. इन 8 दीपकों को पूजा के बाद घर की आठों दिशाओं में रखें. यह उपाय घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और धन के प्रवाह को बढ़ाता है.
  3. पूजा के दौरान कमलगट्टे की माला से 'ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नमः स्वाहा' मंत्र का जाप करें. जाप पूरा होने के बाद इस माला  को तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर रख दें. इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और व्यापार-नौकरी में तरक्की होती है.
  4. शुक्रवार को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की संयुक्त पूजा करना विशेष फलदायी है. विष्णु जी लक्ष्मी के पति हैं, इसलिए दोनों की पूजा से धन की स्थिरता मिलती है. पूजा के समय मन को शांत रखें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें.
  5. शुक्रवार को किसी से भी लड़ाई झगड़ा या अपशब्द बोलने से बचना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इससे शुक्र ग्रह कमजोर होता है और घर में धन का नुकसान शुरू हो सकता है. इस दिन शांति और प्रेम से बात करना शुभ होता है.
  6. शुक्रवार को उधार लेने या देने से बचना चाहिए. मान्यता है कि इस दिन किया गया लेन देन धन की स्थिरता को बिगाड़ सकता है और लक्ष्मी जी की कृपा कम हो जाती है.
  7. शुक्रवार को जमीन, मकान या किसी बड़ी संपत्ति की खरीदारी नहीं करनी चाहिए. साथ ही इस दिन किसी का अपमान भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे धन के रास्ते में रुकावट आ सकती है.

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Pitru Paksh 2026: 26 या 27 सितंबर, कब से शुरू होंगे पितृपक्ष? श्राद्ध के दौरान घर लाएं ये 3 शुभ चीजें

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

SA vs AUS: ये कैच नहीं मैजिक है... 6 फीट 8 इंच के मार्को यानसेन ने जमीन से खोदकर निकाली बॉल, देखकर दिमाग घूम जाएगा

Marco Jansen catch vs Australia: पहला वनडे पूरी तरह मार्को यानसेन के नाम रहा. पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 67 रन की जीत में बल्ले से 59 गेंद में 75 रन बनाए फिर चार-चार कैच लिए, जिसमें मैट रेनशॉ को बाउंड्री पर पकड़ा कैच तो इंटरनेट को हिला चुका है. कंगारू पहला मैच हार चुके हैं और तीन मैच की वनडे सीरीज में 0-1 से पिछड़ रहे हैं. Fri, 25 Sep 2026 06:30:08 +0530

  Videos
See all

Trump Iran War:ईरान के खिलाफ ट्रंप का बड़ा आदेश? | Trump Iran News | Iran-US Tension | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T02:15:17+00:00

News Ki Pathshala: अखिलेश ने रायबरेली से ही क्यों शुरू की रथ यात्रा? | #newskipathshala #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T02:15:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers