Aaj Ka Panchang 25 September 2026: आज होगा गणपति विसर्जन, जानें विसर्जन का मुहूर्त, शुभ योग व मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 25 September 2026: आज यानी 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी मनाई जा रही है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. इस दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद बप्पा की विदाई होती है. जलाशयों में गणेश प्रतिमाओं को छोड़ा जाता है, जिसे विसर्जन कहते हैं. बता दें कि गणेशोत्सव का प्रारंभ इस वर्ष 14 सितंबर 2026 को हुआ था. दस दिवसीय उत्सव के बाद आज इस समागम का शुभ समापन भी हो रहा है. चलिए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त.
पढ़ें आज का पंचांग 25 सितंबर 2026 (Ganesh Visarjan 2026 Shubh Muhurat)
- तारीख- 25 सितंबर 2026
- दिन- शुक्रवार
- तिथि- चतुर्दशी
- नक्षत्र- शतभिषा
- सूर्योदय- सुबह 6:10 बजे
- सूर्यास्त- शाम 6:14 बजे
- करण- गर, वणिज
- चंद्रमा- कुम्भ राशि
- शुभ मुहूर्त- 11:48 से दोपहर 12:36 तक
- राहुकाल- 10:42 से दोपहर 12:12 तक
- दिशा शूल- पश्चिम
- दिशा शूल उपाय- जौ खाकर घर से निकलें
ये भी पढ़ें- Gaya Pind Daan 2026: गयाजी में क्यों किया जाता है पिंडदान? जानें धार्मिक महत्व, विधि और जरूरी जानकारी
आज का महामंत्र
ऊं ह्रीं श्रीं शुक्राय नमः
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में सुबह 05 बजकर 32 मिनट तक उसके बाद मीन राशि में होगा.
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
- सूर्योदय- आज सुबह 06:10 मिनट पर हुआ है
- सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 14 मिनट पर होगा
- चंद्रोदय- 25 सितंबर शाम 05:27 बजे पर होगा
- चंद्र अस्त- 26 सितंबर को सुबह 05:42 मिनट पर होगा
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:44 मिनट से सुबह 05:32 मिनट तक
अमृत काल- सुबह 03:23 बजे से सुबह 05:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:48 मिनट से दोपहर 12:36 मिनट तक
आज का अशुभ समय
राहुकाल- सुबह 10 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12:12 तक
यम गण्डक- दोपहर 03:17 मिनट से शाम 04:47 मिनट तक
गुलिक काल- सुबह 07:49 बजे से सुबह 09:19 बजे तक
आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 08:43 मिनट से सुबह 09:31 मिनट तक और दोपहर 12:42 मिनट से दोपहर 01:30 बजे तक
आज के योग व नक्षत्र
रवि योग- सुबह 06:11 बजे से 11:22 बजे तक
शूल योग- सुबह से दोपहर 02:51 बजे तक (इसके बाद गण्ड योग लगेगा)
शतभिषा नक्षत्र- सुबह 11:22 बजे तक (इसके बाद भाद्रपद नक्षत्र आरंभ होगा)
व्रत
अनंत चतुर्दशी, गणेश विसर्जन
शुक्रवार के अचूक उपाय
- आज की शाम घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं. पूजा में मां लक्ष्मी को कमल का फूल, नारियल और सफेद मिठाई अर्पित करें. जरूरतमंदों को भोजन, धन या सफेद वस्त्र दान करें. इन उपायों से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है.
- शुक्रवार की रात अष्टलक्ष्मी और श्री यंत्र के सामने घी के 8 दीपक जलाना शुभ होता है. इन 8 दीपकों को पूजा के बाद घर की आठों दिशाओं में रखें. यह उपाय घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और धन के प्रवाह को बढ़ाता है.
- पूजा के दौरान कमलगट्टे की माला से 'ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नमः स्वाहा' मंत्र का जाप करें. जाप पूरा होने के बाद इस माला को तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर रख दें. इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और व्यापार-नौकरी में तरक्की होती है.
- शुक्रवार को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की संयुक्त पूजा करना विशेष फलदायी है. विष्णु जी लक्ष्मी के पति हैं, इसलिए दोनों की पूजा से धन की स्थिरता मिलती है. पूजा के समय मन को शांत रखें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें.
- शुक्रवार को किसी से भी लड़ाई झगड़ा या अपशब्द बोलने से बचना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इससे शुक्र ग्रह कमजोर होता है और घर में धन का नुकसान शुरू हो सकता है. इस दिन शांति और प्रेम से बात करना शुभ होता है.
- शुक्रवार को उधार लेने या देने से बचना चाहिए. मान्यता है कि इस दिन किया गया लेन देन धन की स्थिरता को बिगाड़ सकता है और लक्ष्मी जी की कृपा कम हो जाती है.
- शुक्रवार को जमीन, मकान या किसी बड़ी संपत्ति की खरीदारी नहीं करनी चाहिए. साथ ही इस दिन किसी का अपमान भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे धन के रास्ते में रुकावट आ सकती है.
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- Pitru Paksh 2026: 26 या 27 सितंबर, कब से शुरू होंगे पितृपक्ष? श्राद्ध के दौरान घर लाएं ये 3 शुभ चीजें
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
क्या है अमेरिका का ये बॉन्ड यील्ड जिसने भारत के शेयर बाजार में मचाई तबाही, क्या आगे और गिरेगा मार्केट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










