Responsive Scrollable Menu

Horoscope 25 September 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 


रिश्तेदारों की तानाकशी मन को ठेस पहुंचाएगी। धन नाश होगा, विशेषकर साझेदारी में। सामाजिक पारिवारिक परिवेश बढ़ेगा। सरकारी कामों में सफलता, पिता तुल्यजनों का आर्शीवाद।

वृष


व्यापार बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। आपका प्रभाव बढ़ाने वाला दिन है। प्रतियोगिता परिणाम पक्ष में रहेगा। नौकरी व्यवसाय में उन्नति का समाचार।

मिथुन


जो भी करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे। विशेष प्रशिक्षण के लिए जा सकते हैं। अच्छा दिन नहीं है, परेशान रहेंगे।

कर्क


गुरुजनों के स्वास्थ्य की चिंता, खर्च भी बढ़ेगा। घर या कार्यालय में परिवर्तन की संभावना। संतान पक्ष से सहयोग और लाभ की प्राप्ति। दफ्तर में जिम्मेदारियां बढ़ेगी, मानदेय भी बढ़ेगा।

सिंह


विरोधी पक्ष आप पर हावी रहेगा। रोजगार व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा। स्वास्थ्य भी डगमगाएगा। सभी काम सफलता की ओर बढ़ेंगे।

कन्या


मान सम्मान बढेगा, विदेश से भी लाभ और सम्पर्क। बंधु बांधवों का आगमन खुशी देगा। आर्थिक लाभ और नई वस्तुओं की खरीद। आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी और लाभ भी होगा।

तुला


हर दृष्टि से सतर्क रहें, धोखे का योग है। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। निर्धारित लक्ष्य पर ध्यान दें। संतान के संबंध में दुविधा की स्थिति दूर होगी।

वृश्चिक 


बिगड़ेगा हालत सुधरेंगे, वरिष्ठ जनों से लाभ। आपकी प्रतिष्ठा में भी चार चांद लगेंगे। अनुकूल वातावरण से मन प्रसन्न रहेगा। नया करार, नई डील संपन्न।

धनु


बनते हुए काम बिगड़ने से दुख होगा। धन लाभ और नई योजनाएं। उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ साझेदारी में शंका दूर होगी।

मकर 


कुछ जरूरी दस्तावेज गुम हो सकते हैं। सफलताओं पर बधाइयां प्राप्त होगी। धन के लिए अच्छा, स्वास्थ्य के लिए खराब दिन। विश्वासघात से गहरा मानसिक आघात लग सकता है।

कुंभ


कलह योग हैं, अकारण विवाद से बचें। अनेक लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। घर परिवार में आपका सुयश बढ़ेगा। विरोधी पक्ष आप पर हावी रहेगा।

मीन


विशेष चिंता का समाधान निकलेगा। घर में अतिथियों के स्वागत सम्मान में व्यस्तता। सामाजिक पारिवारिक परिवेश बढ़ेगा। स्वास्थ्य में बिगाड़, पूंजीनिवेश से घाटा।

Continue reading on the app

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा

दिल्ली के रोहिणी इलाके में बृहस्पतिवार को अपने दोस्त के जन्मदिन के मौके पर हर्ष में एक देसी तमंचे से गोली चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि पुलिस को शाम करीब 7:38 बजे रोहिणी के सेक्टर 3 में गोलीबारी के संबंध में सूचना मिली, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया, जिसकी पहचान रोहिणी के सेक्टर 24 निवासी करण भसीन के रूप में हुई। अधिकारी के मुताबिक, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो भसीन कथित तौर पर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान, भसीन ने खुलासा किया कि वह अपने दोस्त चिराग धवन का जन्मदिन मनाने के लिए उसके कार्यालय गया था और जश्न में देसी तमंचे से एक गोली चला दी।

पुलिस ने बताया कि भसीन की निशानदेही पर एक कूड़ेदान से .32 बोर का एक देसी तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए गए, जबकि घटनास्थल से कारतूस का खोखा भी बरामद किया गया। पुलिस ने कहा कि भसीन के खिलाफ पहले भी 13 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: 40 की उम्र में मेडल, 16 साल बाद जोशना का इंतजार खत्म, TT में भी सिर्फ दूसरी बार पदक पक्का

Asian Games Day-6: भारत को टेबल टेनिस में टीम इवेंट में मिली नाकामी के बाद ये सफलता हाथ लगी है. पूरे 8 साल के इंतजार के बाद मिक्स्ड डबल्स में भारत के लिए मेडल आ रहा है. Fri, 25 Sep 2026 08:51:57 +0530

  Videos
See all

Gir Somnath Viral Video : छत पर बैठे दिखे शेर, बंदरों की तरह ताकते रहे नीचे! | Lion | Lion On Roof #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T03:30:10+00:00

The world’s two most powerful men just met. How did it go? #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T03:30:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers