Responsive Scrollable Menu

न किशोर कुमार, न मो. रफी, न लता, न आशा, कौन थे वो महान सिंगर, जो एक्टर के बदलते ही बदल लेते थे आवाज

Singer: एक दौर था जब फिल्मों की कहानी के साथ उनके गाने भी दर्शकों के दिल में बस जाते थे.मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मुकेश से लेकर लता मंगेशकर तक, कई दिग्गजों ने अपनी आवाज से हिंदी सिनेमा के नायकों को नई पहचान दी. वक्त बदला तो कुमार सानू, उदित नारायण, अलका याग्निक और श्रेया घोषाल जैसे नामों ने संगीत की दुनिया में अपनी जगह बनाई. मगर एक सिंगर ऐसा भी रहा, जो सिर्फ सुरों का उस्ताद नहीं, बल्कि आवाज से अभिनय करने में भी माहिर था.

Continue reading on the app

भारतीय विमेंस हॉकी का मुकाबला आज, कबड्डी का सेमीफाइनल भी:एशियन गेम्स में 8 मेडल इवेंट में इंडिया की दावेदारी; शूटिंग-एथलेटिक्स में गोल्ड का मौका

एशियन गेम्स में भारतीय विमेंस हॉकी टीम पुल-B के मुकाबले में आज जापान से भिड़ेगी। टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0, इंडोनेशिया को 17-1 और थाईलैंड को 20-1 को हराया है। शुक्रवार को भारत की महिला और पुरुष कबड्डी टीम सेमीफाइनल खेलगी। कुल 8 मेडल में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। टीम के पास शूटिंग और एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतने का मौका होगा। दिनभर में कुल 37 गोल्ड पर फैसला होगा। स्वीमिंग में सबसे ज्यादा 7 गोल्ड दांव पर होंगे। वहीं एथलेटिक्स में 6, जबकि आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में 5 गोल्ड मेडल इवेंट होंगे। सुबह शूटिंग और कैनो स्प्रिंट से शुरुआत सुबह 6:15 बजे कमलजीत और सुरूचि इंदर सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन में उतरेंगे। 6:30 बजे प्रोहित बरई और प्रसन्ना कुमार पुरुष कयाक डबल 500 मीटर सेमीफाइनल खेलेंगे। 7:15 बजे एपीएस तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन के फाइनल में उतरेंगे। 8:10 बजे धनामंजुरी ख्वैरकपाम, पूजा, सोनिया देवी फेइरेम्बम और पार्वती गीता महिला कयाक फोर 500 मीटर फाइनल खेलेंगी। क्वालिफाई करने पर 8:30 बजे कमलजीत और सुरूचि इंदर सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फाइनल में उतर सकती हैं। विमेंस हॉकी में जापान से मुकाबला हॉकी का मुकाबला सुबह 7:30 बजे से भारत और जापान की महिला टीमों के बीच होगा। इसी दौरान टेबल टेनिस और बैडमिंटन में भी भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे। 6:30 बजे दिया चिताले-मानुष शाह और हरमीत देसाई-यशस्विनी घोरपड़े की जोड़ियां मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफाइनल खेलेंगी। 7:30 बजे जी. साथियान-हरमीत देसाई पुरुष डबल्स राउंड-2 में उतरेंगे। बैडमिंटन में 6:10 बजे ध्रुव कपिला-तनिषा क्रास्टो मिक्स्ड डबल्स के पहले राउंड में खेलेंगे। 12:30 बजे सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी पुरुष डबल्स के पहले राउंड में उतरेंगे। कबड्डी में महिला टीम नेपाल, पुरुष थाईलैंड के खिलाफ उतरेंगे सुबह 9:30 बजे भारतीय महिला कबड्डी टीम नेपाल के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी। इसके बाद 10:45 बजे पुरुष टीम थाईलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उतरेगी। दोनों टीमें जीतीं तो फाइनल में उनके पास गोल्ड जीतने का मौका रहेगा। स्क्वैश में क्वार्टरफाइनल सुबह 9:15 बजे अभय सिंह पुरुष सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में जापान के रयूनोसुके त्सुकुए से खेलेंगे। 10 बजे अनाहत सिंह महिला सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में तन्वी खन्ना के सामने होंगी। 10:45 बजे वीर चोटरानी पुरुष सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में मुहम्मद इरफान से मुकाबला करेंगे। सुबह 7 बजे जोशना चिनप्पा-वेलावन सेंथिलकुमार की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफाइनल खेलेगी। बॉक्सिंग में सचिन और प्रीति बॉक्सिंग में सुबह 10:15 बजे सचिन सिवाच राउंड ऑफ-16 में UAE के अबू जाजेह मोहम्मद से भिड़ेंगे। दोपहर 2:15 बजे प्रीति पवार का मुकाबला उत्तर कोरिया की मी चोल पांग से होगा। इसके अलावा टेबल टेनिस में सुबह 9 बजे यशस्विनी घोरपड़े, 9:45 बजे श्रीजा अकुला और 10:30 बजे मानव ठक्कर अपने-अपने सिंगल्स राउंड-2 मुकाबले खेलेंगे। एथलेटिक्स में 4 मेडल इवेंट दोपहर 3:35 बजे मनप्रीत कौर और कृष्णा जयशंकर मेनन महिला शॉट पुट फाइनल में उतरेंगी। 4:33 बजे सिंधुश्री गणेशा और बारानिका एलंगोवाल महिला पोल वॉल्ट फाइनल खेलेंगी। शाम 5:02 बजे गुलवीर सिंह पुरुष 10,000 मीटर फाइनल में उतरेंगे। 5:10 बजे दमनीत सिंह और प्रवीण कुमार पुरुष हैमर थ्रो फाइनल में हिस्सा लेंगे। 100 मीटर में अनीमेश और गुरिंदरवीर शाम 4:11 बजे गुरिंदरवीर सिंह और 4:19 बजे अनीमेश कुजूर पुरुष 100 मीटर सेमीफाइनल में उतरेंगे। क्वालिफाई करने पर दोनों शाम 6:50 बजे फाइनल में दौड़ सकते हैं। इसके अलावा शाम 5:53 बजे किरण महिला 400 मीटर हीट्स, 6:01 बजे प्राची महिला 400 मीटर हीट्स और 6:21 बजे विशाल टीके पुरुष 400 मीटर हीट्स में हिस्सा लेंगे। ई-स्पोर्ट्स में साउथ कोरिया से मुकाबला सुबह 7:55 बजे भारत की टीम पोकेमॉन यूनाइट में साउथ कोरिया के खिलाफ खेलेगी। इसके अलावा दिनभर बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शूटिंग, फेंसिंग, बॉक्सिंग और अन्य खेलों में भारतीय खिलाड़ी अपने मुकाबले खेलेंगे। 25 सितंबर को भारत का शेड्यूल:

Continue reading on the app

  Sports

Hardik Pandya Injury: हार्दिक को फिर लगी चोट, ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज में खेलना मुश्किल, न्यूजीलैंड दौरे पर भी संकट

हार्दिक पांड्या की वापसी पर फिर ग्रहण लग गया है. दाहिनी पिंडली में दोबारा दर्द के कारण ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज से बाहर, न्यूजीलैंड दौरे पर भी उनके खेलने पर संशय बना हुआ है.

The post Hardik Pandya Injury: हार्दिक को फिर लगी चोट, ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज में खेलना मुश्किल, न्यूजीलैंड दौरे पर भी संकट appeared first on Prabhat Khabar.

Sat, 26 Sep 2026 00:00:00

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान को ट्रंप की खुली धमकी! Trump Warns Iran | Iran America War | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T00:15:03+00:00

J&K Vidhansabha में मचा घमासान, विरोध के बीच जोरदार हंगामा | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T00:10:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers