साइक्लोन के असर से MP-राजस्थान सहित 11 राज्यों में बारिश:ओडिशा में बाढ़-लैंडस्लाइड, कई पुलों पर 4 फीट तक पानी; आंध्र प्रदेश में 4 की मौत
बंगाल की खाड़ी से उठा साइक्लोन अर्नब अब कमजोर पड़ गया है। हालांकि, इसके असर से मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम समेत 11 राज्यों में बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट है। ओडिशा में भारी बारिश, अचानक बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। गुरुवार दोपहर तक 8,082 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। मलकानगिरी में NH-326 पर पोटेरू, कंगुरुकोंडा, कन्याश्रम और MV-90 के पुलों पर 3 से 5 फीट तक पानी भर गया। इससे मलकानगिरी-कालीमेला, मोटू और पड़िया के बीच सड़क सैकड़ों गाड़ियां फंस गईं। गंजाम-कंधमाल सीमा पर लगातार बारिश के कारण कलिंगा घाटी में भीषण लैंडस्लाइड हुई। इससे निर्माणाधीन सड़क का एक हिस्सा बह गया और हाल ही में बनाई गई सिक्योरिटी वॉल भी ढह गई। खतरे को देखते हुए राज्य के नबरंगपुर, कालाहांडी, गजपति, कोरापुट और रायगड़ा जिले में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। इधर, आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश जारी है। विशाखापट्टनम में 24 घंटे में 28 सेमी बारिश हुई। इससे कई रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। मधुरवाड़ा इलाके में रेकेन रेजिडेंसी अपार्टमेंट में पानी घुसने से कई लोग हिल्डिंग में फंस गए। पुलिस, फायर सर्विस और NDRF की टीमों ने लोगों को बाहर निकाल लिया। अनकापल्ली और बापटला में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 4 लोगों की मौत हुई है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें प्रमुख शहरों में आज अधिकतम तापमान का अनुमान अगले दो दिनों के मौसम का अनुमान 26 सितंबर 27 सितंबर
खबर हटके- 8 लाख मधुमक्खियों की चोरी:एक भेड़ की कीमत ₹8 करोड़; AI ने बताया अंतिम संस्कार का दिन, शख्स ने किया केस
ऑस्ट्रेलिया में चोर 8 लाख से ज्यादा मधुमक्खियां चुरा ले गए। किर्गिस्तान में एक भेड़ ₹8 करोड़ में बिका। चीन में एक शख्स ने AI से पूछकर मां का अंतिम संस्कार किया, फिर AI कंपनी पर ही केस कर दिया। दुनिया में एक ऐसा पौधा भी है, जो नॉन-वेज खाता है। वहीं, फ्रांस में एक महिला ने जमीन से 300 फीट ऊपर हवा में बंधे तार पर चलकर सबको चौंका दिया। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others










