Responsive Scrollable Menu

मुंबई के मीरा रोड पर पहलगाम जैसा हमला: 'क्या तुम कलमा पढ़ सकते हो...' पूछकर चाकू से किए वार; Video Viral

Mumbai Mira Road Attack: मुंबई के मीरा रोड से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। यहां पहलगाम जैसा हमला हुआ है। एक युवक ने गार्ड्स से पूछा कि, 'क्या तुम कलमा पढ़ सकते हो?' सवाल का जवाब जब न में दिया गया तो आरोपी ने चाकू से वार कर दिया। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मीरा रोड पर दो गार्डों को बेरहमी से चाकू मारने का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में पीड़ितों में से एक को मदद के लिए चीखते हुए देखा जा सकता है। जबकि हमलावर उसे बार-बार चाकू मार रहा है।

आरोपी गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि, दो सुरक्षा गार्डों पर हमला करने के आरोप में 31 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद कई जांच एजेंसियां ​​इसमें शामिल हो गई हैं।

पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार सुबह करीब 4 बजे मीरा रोड ईस्ट के नयानगर में एक निर्माणाधीन जगह पर हुई। उस समय दोनों पीड़ित वहां सुरक्षा गार्ड के तौर पर ड्यूटी पर तैनात थे।

एक गार्ड गंभीर रूप से घायल
अधिकारियों ने बताया कि, आरोपी ने कथित तौर पर चाकू से दोनों लोगों पर हमला किया। इस हमले में राजकुमार मिश्रा को गंभीर चोटें आईं और फिलहाल उनका इलाज एक स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। सुब्रतो सेन को अपेक्षाकृत हल्की चोटें आईं और बाद में उन्होंने नयानगर पुलिस स्टेशन में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराई।

आरोपी से की पूछताछ
आरोपी की पहचान जैब जुबैर अंसारी के रूप में हुई है। सीसीटीवी खंगालकर एक घंटे के भीतर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ठाणे आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) भी मामले की जांच कर रहा है। ATS ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर आरोपी से पूछताछ की। 

मुंबई ATS जांच में जुटी
मीरा भायंदर-वसई विरार (MBVV) पुलिस अधिकारियों ने घटना के बाद लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। शुरू में, MBVV अधिकारियों ने कहा कि केस की जांच स्थानीय पुलिस और ठाणे ATS मिलकर कर रहे हैं। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसर अब यह जांच मुंबई ATS को सौंप दी गई है।

Continue reading on the app

Viral Video: बहन का कंकाल कंधे पर लेकर बैंक पहुंचा भाई…वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

बहन का कंकाल कंधे पर लेकर बैंक की ओर जाता एक भाई...एक ऐसी घटना जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आप सोच रहे होंगे कि, आखिर क्या वजह रही होगी कि, एक भाई को अपनी मृत बहन का शव कब्र से बाहर निकालकर बैंक तक ले जाना पड़ा। यह घटना न सिर्फ दिल को झकझोर देने वाली है बल्कि सिस्टम की संवेदनहीनता भी उजागर करती है।

वायरल वीडियो ओडिशा के क्योंझर जिले का बताया जा रहा है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी मृत बहन के शव को कब्र से बाहर निकाला। इसके बाद शव लेकर बैंक पहुंच गया। उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि जरूरी कागजात न होने की वजह से वह अपनी बहन के खाते से पैसे नहीं निकाल पा रहा था।

दो महीने पहले हुई थी मौत
व्यक्ति की पहचान जीतू मुंडा के तौर पर हुई है। उसने अपनी दिवंगत बहन के बैंक खाते में जमा 19,300 रुपये निकालने के लिए ऐसा कदम उठाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंडा की बहन, कंकड़ा मुंडा की मौत करीब दो महीने पहले हुई थी। उसका कोई भी करीबी रिश्तेदार जीवित नहीं था इसलिए जीतू मुंडा ही उसका एकमात्र कानूनी वारिस था।

बैंक ने मांगे थे दस्तावेज
जब जीतू मुंडा पैसे निकालने के लिए ओडिशा ग्रामीण बैंक की एक शाखा में पहुंचा, तो बैंक अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए उसकी अर्जी ठुकरा दी। बताया जाता है कि बैंक ने खाताधारक की मौजूदगी या फिर मृत्यु प्रमाण पत्र या वसीयत जैसे कानूनी दस्तावेजों की मांग की थी।

कई किलोमीटर पैदल चला मजदूर
जरूरी कागजात पेश न कर पाने पर, मुंडा अपने गांव लौट गया और उसने अपनी बहन के शव को कब्र से बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसने शव के कंकाल को एक कपड़े में लपेटा और उसे अपने कंधों पर लादकर कई किलोमीटर पैदल चलकर मल्लिपोसी स्थित बैंक शाखा तक पहुंचा।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने मुंडा को समझाया। अधिकारियों ने कहा कि, वे इस मामले की जांच कर रहे हैं। बैंक से भी इस बात पर जवाब मांगा गया है कि उन्होंने इस स्थिति को किस तरह से संभाला।

मंत्री बोले - यह बेहद शर्मनाक घटना
वायरल वीडियो पर ओडिशा के मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा, "यह शर्मनाक घटना है। कलेक्टर ने स्थिति का जायजा लिया है और दावेदार के बकाया का भुगतान पहले ही कर दिया गया है लेकिन इतना ही काफी नहीं है। अगर बैंक के किसी भी अधिकारी ने बुरा बर्ताव किया है तो उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।"

Continue reading on the app

  Sports

14 साल की उम्र में शुरू किया शूटिंग का सफर, अनंतजीत नरुका ने एशियन गेम्स में जीते 2 ब्रॉन्ज, अब ओलंपिक पर नजर

Anantjeet Singh Naruka Jaipur: जयपुर के निशानेबाज अनंतजीत सिंह नरुका ने कम उम्र में शूटिंग को अपना करियर बनाया और लगातार शानदार प्रदर्शन किया. 14 साल की उम्र में बंदूक थामने वाले अनंतजीत ने एशियन गेम्स में भारत के लिए दो ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए. जापान में उनके प्रदर्शन ने उन्हें चर्चा में ला दिया. अब उनकी नजर लॉस एंजिल्स ओलंपिक पर है, जहां वह भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटे हैं. Sat, 26 Sep 2026 14:34:42 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Donation Scam News: चढ़ावा चोरी में Champat Rai और Anil Mishra को Clean Chit #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T09:12:32+00:00

MAN CITY FOUND GUILTY - club may be expelled from Premier League for financial cheating | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T09:07:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers