Responsive Scrollable Menu

Google Mosquito Project: 3.2 करोड़ मच्छर छोड़ने की तैयारी में Google! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

'लोहा ही लोहे को काटता है' वाली कहावत अब विज्ञान की दुनिया में भी सच होती नजर आ रही है। दुनिया भर में डेंगू, जीका और अन्य मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ते खतरे के बीच Google से जुड़ी बायोटेक पहल एक अनोखे समाधान पर काम कर रही है। इसके तहत प्रयोगशाला में तैयार किए गए करोड़ों विशेष मच्छरों को प्राकृतिक वातावरण में छोड़कर खतरनाक मच्छरों की आबादी को नियंत्रित करने की योजना बनाई गई है।

फ्लोरिडा और कैलिफोर्निया में हो सकता है बड़ा प्रयोग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले दो वर्षों में अमेरिका के फ्लोरिडा और कैलिफोर्निया जैसे राज्यों में करीब 3.2 करोड़ विशेष नर मच्छरों को छोड़ने की योजना पर विचार किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में गर्म और नम मौसम के कारण मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ा है।

कैसे काम करेगी वोल्बाचिया तकनीक?
इस परियोजना की सबसे खास बात 'वोल्बाचिया' (Wolbachia) नामक बैक्टीरिया है। वैज्ञानिक प्रयोगशाला में तैयार किए गए नर मच्छरों को इस बैक्टीरिया से संक्रमित करते हैं।

जब ये नर मच्छर प्राकृतिक वातावरण में मौजूद मादा मच्छरों के साथ प्रजनन करते हैं, तो उनके अंडों का विकास नहीं हो पाता। परिणामस्वरूप नई पीढ़ी के मच्छरों की संख्या धीरे-धीरे कम होने लगती है और समय के साथ उनकी आबादी नियंत्रित हो जाती है।

मंजूरी का इंतजार
यह प्रस्ताव फिलहाल अमेरिकी पर्यावरण और स्वास्थ्य एजेंसियों की समीक्षा प्रक्रिया में है। विशेषज्ञ इसकी सुरक्षा, पर्यावरणीय प्रभाव और दीर्घकालिक परिणामों का अध्ययन कर रहे हैं। हालांकि वोल्बाचिया तकनीक का उपयोग पहले भी कई देशों में मच्छरजनित बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए किया जा चुका है।

क्या डेंगू पर लगेगी लगाम?
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह तकनीक बड़े स्तर पर सफल होती है, तो डेंगू, जीका और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के प्रसार को कम करने में मदद मिल सकती है। यही वजह है कि यह परियोजना दुनियाभर के वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का ध्यान आकर्षित कर रही है।

Continue reading on the app

Dhinchak Pooja: ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ फेम ढिंचैक पूजा ने की शादी, क्यों छिपाया पति का चेहरा? वायरल वीडियो ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Dhinchak Pooja Wedding: सोशल मीडिया सेंसेशन और ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ गाने से रातोंरात मशहूर हुईं ढिंचैक ने अपनी शादी की खबर देकर फैंस को चौंका दिया है। ढिंचैक पूजा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी शादी की कुछ खास झलकियां दिखाई गईं। 

वीडियो में पूजा दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं, लेकिन सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने अपने पति का चेहरा पूरी तरह छिपाकर रखा। इस रहस्य ने इंटरनेट यूजर्स की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

गुलाबी लहंगे में दिखीं ढिंचैक पूजा, छिपाया पति का चेहरा
शेयर किए गए वीडियो में धिंचैक पूजा गुलाबी रंग के ब्राइडल आउटफिट में दिखाई दीं। उन्होंने भारी ज्वेलरी और बड़ी नथ के साथ अपना ब्राइडल लुक पूरा किया था। वीडियो में वरमाला सेरेमनी और सेल्फी लेते हुए कई पल भी दिखाए गए। पोस्ट के कैप्शन में पूजा ने लिखा, “मेरी शादी की कुछ क्लिप्स… बाकी जल्द शेयर करूंगी।”

फैंस ने मांगा नया वेडिंग सॉन्ग
ढिंचैक पूजा की शादी की पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने उन्हें बधाई दी, जबकि कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में उनसे नया वेडिंग सॉन्ग बनाने की मांग कर डाली। एक यूजर ने लिखा, “अब गाना आएगा- शादी मैंने कर ली आज।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “हमें क्वीन का वेडिंग ट्रैक चाहिए।”

कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अकाउंट नाम देखने के बाद ही उन्हें यकीन हुआ कि वीडियो में नजर आ रही दुल्हन सच में धिंचैक पूजा ही हैं।

इंटरनेट की पहली वायरल सेंसेशन में से एक रहीं पूजा
एक्साइटमेंट पूजा, जिनका असली नाम पूजा जैन है, साल 2016-17 के दौरान इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुई थीं। शुरुआत में उनके गाने ‘स्वैग वाली टोपी’ और ‘दारू’ चर्चा में आए, लेकिन असली पहचान उन्हें ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ से मिली।

उनके अनोखे अंदाज, अलग तरह की सिंगिंग और मजेदार लिरिक्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ‘क्रिंज पॉप क्वीन’ बना दिया था। उनके गाने मीम्स और वायरल वीडियोज का हिस्सा बनने लगे। इसके बाद उन्होंने ‘दिलों का शूटर’, ‘बापू देदे थोड़ा कैश’, ‘आफरीन फातिमा बेवफा है’ और ‘नाच के पागल’ जैसे कई गाने रिलीज किए।

Dhinchak Pooja in Bigg boss 11

बिग बॉस 11 में भी आई थीं नजर
एक्साइटमेंट पूजा ने बाद में बिग बॉस 11 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी। शो में उनकी मौजूदगी ने काफी चर्चा बटोरी थी। वर्तमान में इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और वह सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

हार्दिक पंड्या ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज से हो सकते हैं बाहर, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में भी खेलने पर संदेह

Hardik Pandya set to miss Aus A Series: ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या दाहिनी पिंडली में दर्द और चोट के कारण इंडिया'ए' और ऑस्ट्रेलिया 'ए' के बीच पुडुचेरी में होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं. डॉक्टर्स ने उन्हें अगले 10-15 दिनों तक आराम की सलाह दी है, जिससे 22 अक्टूबर से शुरू हो रहे न्यूजीलैंड दौरे की टी20 सीरीज में भी उनका खेलना संदिग्ध माना जा रहा है. बीसीसीआई उनके 2027 वनडे वर्ल्ड कप के महत्व को देखते हुए जल्दबाजी के मूड में नहीं है. उनकी जगह मुंबई के ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को इंडिया 'ए' टीम में शामिल किया जा सकता है. Fri, 25 Sep 2026 23:40:26 +0530

  Videos
See all

सवाल पर भड़के अफसर, पीड़ित को थप्पड़ मारने का VIDEO #shrots #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T23:30:10+00:00

Cyclone Arnab Updates: चक्रवाती तूफान अर्नब से भारत के इन राज्यों में तबाही! | Heavy Rain | Weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T23:30:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers