Responsive Scrollable Menu

Ayushman Bharat Scheme: अब आयुष्मान कार्ड से होगा 10 लाख तक का इलाज, क्या बढ़ेगी हेल्थ इंश्योरेंस लिमिट?

Ayushman Bharat Scheme: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत मिलने वाले 5 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा कवर को बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का प्रस्ताव सामने आया है। हालांकि, अभी यह केवल संसद की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी स्थायी समिति की सिफारिश है। केंद्र सरकार ने इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।

क्या है पूरा मामला?
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने सुझाव दिया है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाले स्वास्थ्य बीमा कवर को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये प्रति परिवार प्रति वर्ष किया जाए। समिति का मानना है कि बढ़ती महंगाई और इलाज की लागत को देखते हुए मौजूदा बीमा राशि कई गंभीर बीमारियों के लिए पर्याप्त नहीं रह गई है।

हालांकि, यह सिर्फ एक सिफारिश है। जब तक केंद्र सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देती, तब तक योजना के तहत मिलने वाला 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा ही लागू रहेगा।

अभी क्या-क्या लाभ मिलता है?

अभी क्या-क्या लाभ मिलता है?

वर्तमान में आयुष्मान भारत योजना के पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा मिलता है। इस सुविधा का लाभ सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में लिया जा सकता है।

योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने, सर्जरी, जांच, गंभीर बीमारियों के इलाज और अन्य कई स्वास्थ्य सेवाओं का खर्च कवर किया जाता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलती है।

10 लाख रुपये की मांग क्यों उठी?
संसदीय समिति के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में स्वास्थ्य सेवाएं काफी महंगी हुई हैं। कैंसर, हृदय रोग, किडनी प्रत्यारोपण और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज में कई बार 5 लाख रुपये की सीमा जल्दी समाप्त हो जाती है। ऐसे में मरीजों को अपनी जेब से बड़ी रकम खर्च करनी पड़ती है।

समिति का मानना है कि यदि बीमा कवर 10 लाख रुपये कर दिया जाए, तो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा और बेहतर इलाज मिल सकेगा।

किन लोगों को मिल सकता है अधिक कवरेज?

आयुष्मान भारत योजना

कुछ राज्यों में राज्य सरकारें केंद्र सरकार की सहायता के अलावा अतिरिक्त स्वास्थ्य कवर भी देती हैं। उदाहरण के लिए, दिल्ली में पात्र लाभार्थियों को केंद्र के 5 लाख रुपये के अलावा 5 लाख रुपये अतिरिक्त सहायता मिलने से कुल 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवरेज उपलब्ध हो सकता है। इसके अलावा, 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी योजना के तहत अतिरिक्त लाभ का प्रावधान है।

अभी लाभार्थियों को क्या करना चाहिए?
यदि आप आयुष्मान भारत योजना के पात्र हैं, तो फिलहाल आपको 5 लाख रुपये तक का वार्षिक स्वास्थ्य बीमा ही मिलेगा। 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर अभी लागू नहीं हुआ है। यदि भविष्य में केंद्र सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है, तभी नई बीमा सीमा लागू होगी।

आयुष्मान भारत योजना के स्वास्थ्य बीमा कवर को 10 लाख रुपये करने का प्रस्ताव बढ़ते इलाज के खर्च को देखते हुए दिया गया है। फिलहाल यह केवल संसदीय स्थायी समिति की सिफारिश है और सरकार की मंजूरी का इंतजार है। इसलिए अभी योजना के तहत मिलने वाला 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर ही प्रभावी है।

यह भी पढ़ें: क्या EMI नहीं भरने पर बैंक आपका मोबाइल नंबर बंद कर सकता? जानिए RBI के नियम और सच्चाई

Continue reading on the app

Indians at Wimbledon 2026: सचिन, शुभमन गिल से अनन्या पांडे तक... विंबलडन में छाया भारतीय सेलेब्स का फैशन; देखें तस्वीरें

Indians at Wimbledon 2026: विंबलडन दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित और सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट है। इसकी टिकट खरीदने के लिए दुनियभर के मंहगे से मंहगे सेलिब्रिटीज लाइन में रहते हैं। ये मौका और भी खास हो जाता है जब इस टेनिस टूरिनामेंट में फैशन और स्टाइल का संगम देखने को मिलता है। हर बार की तरह इस साल भी विंबलडन 2026 में स्पोर्ट्स, फिल्म और फैशन से जुड़े दुनियाभर के सेलेब्स ने अपनमा रंग बिखेरा।

विंबलडन 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों में जहां टेनिस कोर्ट पर खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, वहीं स्टैंड्स में मौजूद भारतीय हस्तियों ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सचिन तेंदुलकर, प्रियंका चोपड़ा से लेकर अनन्या पांडे तक स्पोर्ट्स और फिल्मी दुनिया से जुड़े कई चर्चित भारतीय चेहरे ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोकेट क्लब में नजर आए और अपने स्टाइलिश अंदाज से छा गए।

Sachin Tendulkar and Shubman Gill at Wimbledon 2026

रॉयल बॉक्स में साथ दिखे सचिन तेंदुलकर और शुभमन गिल
इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियां क्रिकेट के दो बड़े नामों ने बटोरीं। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ रॉयल बॉक्स में मौजूद रहे। सचिन तेंदुलकर ने नेवी ब्लू पिनस्ट्राइप सूट पहनकर अपनी सादगी और क्लास का परिचय दिया। वहीं अंजलि तेंदुलकर ग्रीन मिडी ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं। उनके साथ भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल भी नजर आए।

तीनों ने मेन सिंगल्स सेमीफाइनल में जानिक सिनर और नोवाक जोकोविच के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले का आनंद लिया। रॉयल बॉक्स में इनकी मौजूदगी ने क्रिकेट और टेनिस प्रेमियों के बीच खास उत्साह पैदा कर दिया।

शुभमन गिल के क्लासिक लुक ने लूटी महफिल
विंबलडन की शाही परंपरा के अनुरूप शुभमन गिल ने बेहद सधे हुए फॉर्मल लुक को चुना। उन्होंने बेज रंग का टेलर्ड ब्लेज़र, आइवरी ट्राउजर, हल्के नीले रंग की शर्ट और पर्पल टाई के साथ अपना लुक पूरा किया। क्लासिक और मॉडर्न स्टाइल का यह मिश्रण सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया गया।

प्रियंका चोपड़ा का शानदार Dior लुक
प्रियंका चोपड़ा भी इस टूर्नामेंट में शामिल हुईं। उन्होंने लाइट क्रीम रंग की मिडी-लेंथ ड्रेस पहनी थी। इसमें स्ट्रक्चर्ड कॉलर, सामने बटन क्लोज़र, कम्फर्ट स्लीव्स और मैचिंग वेस्ट बेल्ट थी, जिससे उन्हें एक बेहतरीन लुक मिला। साथ में बंडाना लुक कैरी किया जो और भी स्टाइलिश लुक दे रहा था।

अनन्या पांडे ने रेड ड्रेस में खींचा सबका ध्यान
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे भी इस खास मौके पर स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। उन्होंने पारंपरिक सफेद रंग से अलग हटकर लाल रंग की कॉटन-ब्लेंड पॉपलिन ड्रेस पहनी, जिसने उन्हें भीड़ में अलग पहचान दिलाई। उनका समर-फ्रेंडली लुक फैशन प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

भविता मंडावा ने ग्लोबल मंच पर दिखाया भारतीय फैशन का जलवा
मॉडल और चैनल हाउस एम्बेसडर भविता मंडावा ने भी अपने फैशन सेंस से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने सफेद रंग का खूबसूरत को-ऑर्ड सेट पहना, जिसमें स्ट्रक्चर्ड कैमिसोल टॉप और बारीक कढ़ाई वाली मिडी स्कर्ट शामिल थी। उनका मोनोक्रोम लुक दिन के सबसे आकर्षक फैशन स्टेटमेंट्स में गिना गया।

 

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: वृद्धाश्रम में रह रहे विनोद कांबली, बयां किया हाल, फैंस ने दे डाली नसीहत

Vinod Kambali elederly care: विनोद कांबली ने ठाणे के 'निदान सेंटर फॉर एल्डरली केयर' से एक वीडियो साझा कर फैंस को अपने हेल्थ में सुधार का मैसेज भेजा है. बीते वर्षों में एंजियोप्लास्टी, यूरिनरी इन्फेक्शन और चलने में असमर्थता जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे कांबली ने यहां मिलने वाली सुविधाओं की प्रशंसा की. टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी के जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की प्रशंसक लगातार दुआ कर रहे हैं. Fri, 25 Sep 2026 21:35:38 +0530

  Videos
See all

Anjana Om Kashyap | Sudhanshu Trivedi ने दिया विपक्ष को ओपन चैलेंज #hallabol #congress #bjp #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T16:12:02+00:00

UN में Netanyahu का 'कायर' अटैक! Pager, Starlink और ईरान पर ताबड़तोड़ वार #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T16:12:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers