ChatGPT 80s Photo Trend वायरल: नेताओं से बॉलीवुड तक छाया Retro Look, ये Best AI Prompt करें ट्राई
सोशल मीडिया पर इन दिनों ChatGPT 80s Photo Trend तेजी से वायरल हो रहा है। इस AI ट्रेंड में लोग अपनी सामान्य सेल्फी को 1980 के दशक की रेट्रो तस्वीर में बदल रहे हैं। खास बात यह है कि अब इस ट्रेंड में आम यूजर्स के साथ नेता और बॉलीवुड सितारे भी शामिल हो रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 80s वाइब वाली AI तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की रेट्रो AI तस्वीर ने भी सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है।
अगर आप भी अपनी फोटो को 1980s के बॉलीवुड, पुराने फैमिली एल्बम या रेट्रो स्टूडियो पोर्ट्रेट जैसा लुक देना चाहते हैं, तो ChatGPT की मदद से ऐसा करना आसान है। इसके लिए आपको सिर्फ अपनी फोटो अपलोड करनी है और सही AI Prompt देना है। यहां जानें 80s Photo बनाने का आसान तरीका और ऐसे English Prompts जिन्हें आप सीधे कॉपी-पेस्ट कर सकते हैं।
ChatGPT पर 80s वाली AI Photo कैसे बनाएं?
अगर आप भी इस वायरल ट्रेंड को ट्राई करना चाहते हैं तो तरीका काफी आसान है।
- Step 1: ChatGPT खोलें और अपनी साफ फोटो अपलोड करें।
- Step 2: नीचे दिया गया English Prompt कॉपी करके पेस्ट करें।
- Step 3: अपनी पसंद के मुताबिक कपड़े, हेयरस्टाइल, बैकग्राउंड और लाइटिंग की डिटेल जोड़ें।
- Step 4: AI से फोटो तैयार करने के लिए कहें।
- Step 5: अगर पहला रिजल्ट पसंद नहीं आता है तो बदलाव बताकर दोबारा इमेज जनरेट कर सकते हैं।
सबसे पहले यह ध्यान रखें
बेहतर रिजल्ट के लिए ऐसी फोटो इस्तेमाल करें जिसमें चेहरा साफ दिखाई दे, तस्वीर बहुत ज्यादा धुंधली न हो और चेहरे पर कोई बड़ा ऑब्जेक्ट न हो।
ChatGPT 80s Photo बनाने का Best AI Prompt
नीचे दिया गया Prompt आप सीधे ChatGPT में इस्तेमाल कर सकते हैं:
“Transform this photo into a photorealistic Indian Bollywood studio portrait from the 1980s. Preserve my exact facial identity, facial structure, skin tone, natural features and recognizable appearance. Do not make me look like another person. Style the clothing, hairstyle and accessories authentically for the Indian 1980s era. Use warm studio lighting, subtle analog film grain, soft focus, slightly faded but natural film colors and a classic vintage studio backdrop. Make it look like an original photograph actually taken in India during the 1980s with an analog film camera, not a modern photo with a vintage filter. Keep the face realistic and natural. Avoid excessive sepia, artificial aging, extreme scratches or exaggerated vintage effects. The final image should feel authentic, cinematic and photorealistic.”
यह Prompt उन यूजर्स के लिए अच्छा है जो क्लासिक 80s Bollywood studio portrait जैसा लुक चाहते हैं।
80s Family Album Photo के लिए Prompt
अगर आपको बॉलीवुड वाला ग्लैमरस लुक नहीं बल्कि पुराने फैमिली एल्बम जैसा रिजल्ट चाहिए, तो यह Prompt इस्तेमाल करें:
“Recreate this photo as an authentic Indian family album photograph taken in the mid-1980s. Preserve the person's exact facial identity, natural expression and recognizable facial features. Give the person authentic 1980s Indian clothing and hairstyle. Use a simple indoor family setting, warm soft lighting, an analog film camera look, subtle film grain and naturally faded colors. Add realistic imperfections typical of an old printed photograph, but keep the face sharp and natural. Do not use an exaggerated sepia filter or artificial aging. Make the image look like a genuine family photograph from India in the 1980s.”
80s Bollywood Hero Look के लिए Prompt
अगर आपको 1980s Bollywood Hero वाला अंदाज चाहिए:
“Transform this photo into a photorealistic 1980s Indian Bollywood hero portrait. Preserve my exact facial identity and facial structure. Give me authentic 1980s Bollywood styling with voluminous hair, optional natural moustache, a wide-collar shirt, high-waisted trousers and classic retro sunglasses if appropriate. Use a dramatic but realistic Indian studio backdrop, warm studio lighting, subtle analog film grain, soft focus and slightly faded natural film colors. Make it look like an original Bollywood publicity photograph taken on an analog film camera in the 1980s. Do not change my identity or make the face look artificial. Avoid excessive sepia, scratches or exaggerated vintage effects.”
80s Bollywood Heroine Look के लिए Prompt
महिलाओं के लिए यह Prompt इस्तेमाल किया जा सकता है:
“Transform this photo into a glamorous yet photorealistic 1980s Indian Bollywood heroine studio portrait. Preserve my exact facial identity, facial structure, natural skin tone and recognizable features. Give me authentic 1980s Bollywood styling with voluminous hair, a colorful Indian saree, statement jewelry and period-appropriate makeup. Use a classic Indian studio setting with warm lighting, soft focus, subtle analog film grain and naturally faded film colors. Make it look like an authentic Bollywood publicity photograph taken in India during the 1980s, not a modern image with a vintage filter. Keep the face natural and realistic and avoid excessive sepia or artificial aging.”
सिर्फ Bollywood ही नहीं, ये 5 80s Styles भी ट्राई करें
इस ट्रेंड की खासियत यह है कि एक ही फोटो को अलग-अलग विजुअल स्टाइल में बनाया जा सकता है।
1. Old Family Album
पुराने भारतीय फैमिली एल्बम जैसा लुक।
2. Bollywood Studio Portrait
80s की फिल्मी पब्लिसिटी फोटो जैसा अंदाज।
3. Vintage Magazine Cover
पुरानी मैगजीन के ग्लैमरस फोटोशूट जैसा लुक।
4. 1980s Wedding Photo
80s की भारतीय शादी की तस्वीर जैसा पारंपरिक लुक।
5. Retro Couple Portrait
कपल को 80s के बॉलीवुड रोमांटिक जोड़े की तरह दिखाने वाला स्टाइल।
AI फोटो को ज्यादा Realistic बनाने के लिए ये लाइन जोड़ें
अगर AI की बनाई तस्वीर बहुत ज्यादा “AI-generated” दिख रही है तो Prompt के अंत में यह लाइन जोड़ सकते हैं:
“Make the result look like a real scanned 1980s photograph rather than an AI-generated image. Preserve realistic skin texture, natural facial proportions and authentic analog photography characteristics.”
अगर फोटो बहुत ज्यादा पुरानी या खराब दिख रही है तो यह जोड़ें:
“Keep the photograph clean and well-preserved. Use subtle film grain and natural color fading without excessive scratches, dust, blur or damage.”
अगर चेहरा बदल जा रहा है तो:
“Identity preservation is the highest priority. Do not alter my facial structure, eyes, nose, lips, jawline or other defining facial characteristics.”
इस ट्रेंड में नेताओं और सेलिब्रिटीज की भी एंट्री
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इस ट्रेंड में शामिल हुए हैं। उन्होंने 80 के दशक की अपनी रेट्रो तस्वीर शेयर करते हुए इसे जनसेवा के अपने सफर और पुराने दिनों की यादों से जोड़ा।
Some journeys begin with a dream and grow into a lifelong commitment to serve.
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 9, 2026
Looking back at the 80s takes me to where my journey of Jan Seva began.
Decades have passed, times have changed and generations have moved forward, but the purpose remains the same - serving my… pic.twitter.com/3yUovoYlZc
पीयूष गोयल ने AI से तैयार 80s लुक वाली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “80 के दशक के ट्रेंड का मज़ा ले रहा हूँ।” तस्वीर में वह ग्रे सूट, सफेद शर्ट और एविएटर सनग्लासेस में दिखाई दिए।
Vibing to the 80s trend ???? pic.twitter.com/nvzhrMDg1T
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) September 8, 2026
वहीं किरेन रिजिजू ने भी रेट्रो अंदाज में अपनी तस्वीर शेयर की। उनकी तस्वीर में 80s के फैशन से प्रेरित ब्लेजर, खुली शर्ट और सनग्लासेस नजर आए।
Why is everyone going back to the 80s vibes? I'm also forced to 80s nostalgia ! pic.twitter.com/iJIg8JmZOz
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) September 9, 2026
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी इस ट्रेंड में शामिल हुए और AI से तैयार थ्रोबैक तस्वीर शेयर की।
Getting to any trend which has nostalgia attached to it ????
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 9, 2026
Back to the 80s eh! pic.twitter.com/5pxFPHYscU
बॉलीवुड से कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की AI तस्वीर ने भी सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा। तस्वीर में दोनों को 80s के बॉलीवुड कपल के अंदाज में दिखाया गया, जिसके बाद कई यूजर्स ने इसकी तुलना उस दौर की लोकप्रिय फिल्मी जोड़ियों से की।
Instagram पर कैसे शेयर करें?
अपनी 80s AI फोटो तैयार होने के बाद आप इसे Instagram Stories या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं। Instagram Story में “Add Yours” स्टिकर लगाकर दूसरे लोगों को भी अपना 80s लुक शेयर करने के लिए इनवाइट किया जा सकता है।
एक जरूरी बात
AI से किसी वास्तविक व्यक्ति की फोटो बनाते समय यह ध्यान रखना बेहतर है कि तस्वीर को AI-generated या edited होने के संदर्भ से पेश किया जाए, खासकर तब जब फोटो को वास्तविक घटना या पुरानी तस्वीर के रूप में गलत समझा जा सकता हो।
NASA Moon Images: चांद पर SpaceX रॉकेट की टक्कर से बना 60 फीट का गड्ढा, नासा की तस्वीरों में दिखा साफ नजारा
NASA Moon Images: चांद की सतह पर भेजे गए एक रॉकेट के मलबे ने नया निशान छोड़ दिया है। स्पेस x के Falcon 9 रॉकेट का ऊपरी हिस्सा 5 अगस्त 2026 को चंद्रमा की सतह से जा टकराया था। अब नासा के Lunar Reconnaissance Orbiter (LRO) ने इस टक्कर वाली जगह की पहले और बाद की तस्वीरें जारी की हैं, जिनसे वहां बने नए क्रेटर का आकार सामने आया है।
जनवरी 2025 में स्पेस x के Falcon 9 रॉकेट ने फायरफ़्लाई एयरोस्पेस के ब्लू घोस्ट 1 मिशन को चांद की ओर रवाना किया था। मिशन के बाद रॉकेट का ऊपरी चरण अंतरिक्ष में रह गया और उसकी कक्षा में हुए बदलावों के कारण वह धीरे-धीरे चंद्रमा की ओर बढ़ गया। नासा के मुताबिक सौर गतिविधि और गुरुत्वाकर्षण बलों ने इसकी राह को प्रभावित किया।
कब और कहां टकराया रॉकेट?
Falcon 9 का यह ऊपरी चरण 5 अगस्त 2026 को चंद्रमा से टकराया। यह टक्कर आइंस्टीन और बेली क्रेटर के क्षेत्र में हुई। करीब 4 टन वजनी रॉकेट का हिस्सा लगभग 5,400 मील प्रति घंटे यानी करीब 8,700 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चंद्र सतह तक पहुंचा।
टक्कर के बाद चांद की सतह पर लगभग 60 फीट यानी 18 मीटर चौड़ा नया क्रेटर बना। तस्वीरों के विश्लेषण से इसकी गहराई 10 फीट यानी करीब 3 मीटर से कम आंकी गई है।
SpaceX has successfully towed Starship Ship 40 to calmer waters off Christmas Island after it floated for 24 days in the Indian Ocean
— Dima Zeniuk (@DimaZeniuk) August 18, 2026
Recovery vessels Normand Ranger and Go Australis guided the intact 52-meter prototype to a sheltered area for initial inspections pic.twitter.com/FN40sfuzmU
तस्वीरों में क्या खास दिखा?
नासा की Before और After तस्वीरों में टक्कर से बने नए क्रेटर को स्पष्ट रूप से पहचाना जा सकता है। इसके आसपास चंद्रमा की सतह पर अलग-अलग रंग और चमक वाले निशान भी दिखाई देते हैं।
वैज्ञानिकों के अनुसार, टक्कर के दौरान सतह की धूल और चट्टानों का बड़ा हिस्सा उछलकर आसपास फैल गया। गहरे और चमकीले हिस्से इस बात की ओर संकेत करते हैं कि प्रभाव के कारण सतह की अलग-अलग परतों की सामग्री बाहर आई और आसपास जमा हुई।
क्या धरती के लिए था कोई खतरा?
इस घटना से पृथ्वी को कोई खतरा नहीं था। नासा ने टक्कर से पहले ही स्पष्ट किया था कि रॉकेट का चंद्रमा से टकराना धरती के लिए खतरा पैदा नहीं करेगा। इसका असर चंद्र सतह और वहां भविष्य में होने वाले वैज्ञानिक अभियानों से जुड़ा है।
इस घटना ने अंतरिक्ष में छोड़े गए रॉकेट चरणों के प्रबंधन पर चर्चा जरूर तेज कर दी है। जैसे-जैसे चंद्रमा पर मिशनों की संख्या बढ़ रही है, भविष्य में ऐसे अनियंत्रित अंतरिक्ष मलबे से बचने के लिए बेहतर ट्रैकिंग और मिशन-डिस्पोजल रणनीतियों की जरूरत बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें: क्या सूरज के रहस्य खुलने वाले हैं? पहली बार सामने आईं हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरें, दिखे प्लाज्मा भंवर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









