Responsive Scrollable Menu

सेंसेक्स 564 अंक चढ़कर 74,859 पर बंद:निफ्टी भी 68 अंक चढ़ा, फार्मा और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही

शेयर बाजार में आज यानी 21 सितंबर को बढ़त रही। सेंसेक्स 564 अंक की तेजी के साथ 74,859 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 68 अंक की बढ़त रही, ये 23,414 पर बंद हुआ। रियल्टी, फार्मा और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही। NSE का IPO 5.67 गुना भरकर बंद NSE यानी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का ₹22,569 करोड़ का आईपीओ आखिरी दिन कुल 5.67 गुना भरकर बंद हुआ। कुल 8.86 करोड़ शेयरों के मुकाबले निवेशकों ने 50.28 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाईं। इसमें सबसे ज्यादा मांग बड़े विदेशी व घरेलू फंड्स (QIB) की तरफ से आई और उनका कोटा 12.68 गुना भरा। वहीं, अमीर निवेशकों (NII) का हिस्सा 6.54 गुना और आम खुदरा निवेशकों का कोटा 1.35 गुना सब्सक्राइब हुआ। एशियाई बाजारों में आज बढ़त रही अमेरिकी बाजार में 18 सितंबर को मिलाजुला कारोबार विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 7,620 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। शुक्रवार को बाजार में मिलाजुला कारोबार इससे पहले बीते हफ्ते के शुक्रवार यानी 18 सितंबर को सेंसेक्स 20 अंक की गिरावट के साथ 74,295 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 76 अंक की बढ़त रही, ये 23,346 पर बंद हुआ था।

Continue reading on the app

चांदी ₹2,346 गिरकर ₹2.35 लाख किलो पर आई:सोने के दाम आज ₹671 कम हुए, 10 ग्राम 1.53 लाख का हुआ

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 21 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 671 रुपए घटकर 1.53 लाख रुपए पर आ गया है। एक किलो चांदी की कीमत 2,346 रुपए कम होकर 2.35 लाख रुपए पर आ गई है। इस साल सोना ₹20 हजार महंगा हुआ इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 20 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.35 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। दिसंबर तक सोना 1.70 लाख और चांदी 3 लाख रुपए तक पहुंच सकती है कोटक सिक्युरिटीज के सीनियर वीपी एंड कमोडिटी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी कहते हैं कि सोने को आम निवेशकों के साथ ही दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों जैसे आरबीआई का भी सपोर्ट हासिल है, जो लगातार सोना खरीद रहे हैं। आगे मुश्किल हालात में भी सोने में तेजी बनी रहेगी। यदि हालात सुधरे तो चांदी में भी उछाल दिख सकता है। अभी जो भावी हालात नजर आ रहे हैं, उसके मुताबिक दिसंबर तक सोने की कीमत 1.70 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। चांदी की कीमत भी 3 लाख रुपए तक जा सकती है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

Continue reading on the app

  Sports

आंसुओं से मेडल तक का सफर...पिता को खोया, पेट पालने को कैब चलाई, अब एशियन गेम्स में रचा इतिहास

Salman Khan Struggle Story: पिता के निधन के बाद परिवार संभालने के लिए कभी दिल्ली-एनसीआर में उबर कैब चलाने वाले सलमान खान ने एशियाई खेलों में इतिहास रच दिया है. 2018 में भारतीय सेना में शामिल होकर रोइंग शुरू करने वाले सलमान ने सतनाम सिंह के साथ मिलकर पुरुष डबल स्कल्स में भारत को कांस्य पदक दिलाया. संघर्ष, समर्पण और पिता के सपने को पूरा करने की यह कहानी साबित करती है कि अगर इरादे बुलंद हों तो राह की हर रुकावट पार की जा सकती है. Thu, 24 Sep 2026 23:21:21 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update : अमेरिका को ईरान की दो टूक! | Iran US Conflict | Trump | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T22:30:18+00:00

Indore से गुना जा रही बाराती बस बनी आग का गोला! #shorts #viralnews #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T22:20:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers