आज यानी 9 सितंबर, 2026 को एपल अपने 'सरप्राइज एंड शाइन' इवेंट में आईफोन 18 सहित कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी। दरअसल, एपल का यह लॉन्च इवेंट भारत के समय के अनुसार, रात10.30 बजे से लाइव देख सकते हैं। मौजूदा रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro, Phone 18 Pro Max और एपल का पहला फोल्डबेल आईफोन पेश किए जाएंगे। आइए आपको बताते हैं एपल क्या-क्या लॉन्च कर सकता है।
नए सीईओ के नेतृत्व में पहला लॉन्च इवेंट
सितंबर का महीना एपल के लिए खास माना जा रहा है। बता दें कि, बुधवार को कैलिफोर्निया स्थित एपल हेडक्वार्टर से एपल इवेंट को सुबह 10 बजे से होस्ट करने जा रही है। वहीं, भारत में इस आयोजन को रात 10:30 बजे देख सकते हैं। वैसे यह लॉन्च इसलिए भी खास माना जा रहा है कि एपल के नए सीईओ जॉन टर्नस के नेतृत्व में होने वाला पहला बड़ा iPhone लॉन्ट इवेंट होगा।
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार इवेंट में कंपनी iPhone 18 Pro और Phone 18 Pro Max को पहले पेश करेगी। जबकि स्टैडर्ड iPhone 18 की लॉन्च को 2027 के शुरुआती महीनों के लिए टाल सकते हैं। वहीं, एपल की सप्लाई चेन की बात करें तो रिपोर्ट्स भी बेस मॉडल को 2027 की शुरुआत में लेकर आने की संभावना बता रही है।
A20 चिपसेट से लैस होगी प्रो सीरीज
इस बार iPhone 18 Pro Max में बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है। iPhone 18 Pro सीरीज में नया A20 Pro चिपसेट, छोटा डायनामिक आईलैंड, बदला हुआ कैमरा कंट्रोल और नए कलर ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। कुछ रिपोर्ट्स से पता चला है कि इस मॉडल में वेरिएबल अपर्चर वाला कैमरा दिया जा सकता है, जिससे कैमरा सिस्टम में एक मुख्य अपग्रेड देखने को मिलेगा।
पहला फोल्डेबल आईफोन होगा सबसे बड़ा सरप्राइज
इस इवेंट का सबसे बड़ा सेंटर ऑफ अट्रैक्शन एपल का पहला फोल्डेबल iPhone हो सकता है। इसे रिपोर्ट्स में iPhone Ultra या Foldable iPhone कहा जा रहा है। अभी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, यह डिवाइस मॉडल में करीब 7.7 इंच की अंदर की स्क्रीन और 5.3 इंच की बाहरी डिस्प्ले हो सकती है। इसमें दो 48MP रियर कैमरे, एक फ्रंट कैमरा और A20 Pro चिप दिए जाने की बातें कही गई हैं। सबसे खास बात तो यह है कि इसमें Face ID की जगह पावर बटन में Touch ID मिलने की संभावना जताई है।
Continue reading on the app
बार-बार मोबाइल रिचार्ज से आप भी परेशान हो जाते हैं। अगर आपको फास्ट स्पीट वाला इंटरनेट के साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का भी शौक है, तो जियो (Jio) का एक दमदार प्लान आपकी ये सारी जरुरतों को आसान कर देंगी।
असल में टेलीकॉम बाजार में धूम मचाने वाला जियो का 1799 रुपये का प्रीपेड प्लान आपको पूरा एंटरटेनमेंट और टेक पैकेज देगा।
84 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और भरपूर डेटा
Jio का यह 1799 रुपये वाला प्रीपेड पैक में ग्राहकों को पूरे 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी दी है। इस अवधि में यूजर्स को रोजाना 3GB हाई-स्पीड इंटरनेट मिलेगा, जिसका मतलब है कि आपको ओवरऑल 252GB डेटा मिलेगा। यदि किसी दिन आपका डेली डेटा खत्म हो जाता है, तो भी आपका इंटरनेट बंद नहीं होगा, जबकि यह 64kbps की स्पीड से चलेगा।
सबसे खास बात तो यह है कि 5G नेटवर्क वाले क्षेत्रों में योग्य ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलेगा। वहीं, आपको देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS भेजने की सुविधा भी मुफ्त मिलती है।
Netflix और JioHotstar फ्री
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका मनोरंजन पैकेज है। इसमें आपको 84 दिनों के लिए Netflix Basic का मुफ्त एक्सेस मिलेगा। इसके साथ ही, हॉलीवुज फिल्मों और वेब सीरीज के लवर्स के लिए JioHotstar Mobile + Hollywood का सब्सक्रिप्शन प्राप्त होगा। लाइव टीवी देखने के शौकीन लोग Jio Tv का मजा ले सकते हैं।
इसके अलावा, कंपनी इस रिचार्ज के साथ 18 महीने का Google Gemini Pro Plan एकदम फ्री ऑफर दे रहा है। इसमें यूजर्स को 5000GB का विशाल क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे। साथ ही JioAICloud का 50GB स्पेस मिलेगा।
Continue reading on the app