Responsive Scrollable Menu

जेलेंस्की बोले- अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में ट्रम्प से मुलाकात:यह रूस से युद्ध खत्म करने में अहम, इससे बहुत कुछ बदल सकता है

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार को बताया कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से बात की है। दोनों नेताओं ने तय किया है कि वे अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा के सालाना सत्र के दौरान मुलाकात करेंगे। जेलेंस्की ने X पर पोस्ट किया कि रूस के साथ साढ़े चार साल से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए यह मुलाकात बहुत अहम है और इससे बहुत कुछ बदल सकता है। रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से युद्ध जारी है। रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन रविवार को मॉस्को और आसपास के इलाकों में यूक्रेन ने 1600 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया। इनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। जेलेंस्की बोले- तनाव कम करने पर काम किया जाएगा जेलेंस्की ने बताया कि इस मुलाकात में युद्ध का तनाव कम करने के साथ-साथ ऊर्जा, भोजन और आम लोगों की सुरक्षा जैसे जरूरी मुद्दों पर विचार किया जाएगा। अमेरिका और यूक्रेन की टीमें मिलकर काम कर रही हैं। अब हम हालात सुधारने के लिए कुछ बड़े और गंभीर कदम उठाने को पूरी तरह तैयार हैं। 4 साल से जारी है रूस-यूक्रेन जंग रूस और यूक्रेन के बीच जंग फरवरी 2022 में शुरू हुई। रूस ने यूक्रेन के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया और तभी से दोनों देशों के बीच लड़ाई जारी है। रूस के पास यूक्रेन के करीब 20% इलाके पर कब्जा है। इस युद्ध में हजारों नागरिकों और सैनिकों की मौत हुई है, जबकि लाखों यूक्रेनियन अपना घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। जून 2023 तक करीब 80 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों में चले गए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प युद्ध खत्म कराने के लिए रूस और यूक्रेन के नेताओं के साथ बातचीत कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अलास्का में मुलाकात की थी। यह करीब 80 साल में किसी रूसी नेता की पहली अलास्का यात्रा थी। डोनबास को लेकर रूस और यूक्रेन के बीच फंसा है मामला रूस पूरे डोनबास पर कब्जा चाहता है, लेकिन यूक्रेन अपनी जमीन छोड़ने को तैयार नहीं है। यही वजह है कि दोनों देशों के बीच शांति समझौते में यह सबसे बड़ी अड़चनों में से एक बना हुआ है। डोनबास को रूस बेहद अहम मानता है और इसे छोड़ना नहीं चाहता। पुतिन पहले ही कह चुके हैं कि शांति समझौते के लिए यूक्रेन को रूस के कब्जे वाले इलाकों पर अपना दावा छोड़ना होगा। साथ ही उसे इन इलाकों को रूस का हिस्सा मानना होगा। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… रूस-यूक्रेन ने ब्लैक सी में 300 जहाजों पर हमले किए:दुनिया में गेहूं-मक्का महंगा होने का खतरा; रूस का अनाज निर्यात 71% घटा रूस-यूक्रेन युद्ध में ब्लैक सी अब जंग का बड़ा मोर्चा बन गया है। पिछले करीब डेढ़ महीने में दोनों देशों ने 300 से ज्यादा जहाजों को निशाना बनाया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Android का छुपा हुआ फीचर! डिलीट किए नोटिफिकेशन फिर से देखने का आसान तरीका

कई बार जल्दबाजी में फोन का नोटिफिकेशन पैनल क्लियर करते समय जरूरी अलर्ट भी हट जाता है। WhatsApp का महत्वपूर्ण मैसेज, बैंक का ट्रांजैक्शन अलर्ट, Gmail की सूचना या ऑनलाइन ऑर्डर का अपडेट गायब होने के बाद काफी परेशानी हो सकती है। हालांकि, Android स्मार्टफोन में मौजूद Notification History फीचर ऐसी स्थिति में बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

24 घंटे तक मिल सकता है नोटिफिकेशन का रिकॉर्ड

Android का Notification History फीचर आपके हाल ही में हटाए गए नोटिफिकेशन्स का रिकॉर्ड दिखाता है। इसे एक तरह के डिजिटल बैकअप की तरह समझ सकते हैं। जब आप किसी नोटिफिकेशन को स्वाइप करके हटा देते हैं, तो वह हिस्ट्री में उपलब्ध रह सकता है। आमतौर पर यह रिकॉर्ड 24 घंटे तक देखा जा सकता है। इसके बाद पुराने नोटिफिकेशन्स अपने आप हट जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 FE में मिला One UI 9 का दम, कैमरा से बैटरी तक जानें पूरी डिटेल

फीचर पहले ऑन करना है जरूरी

यहां एक महत्वपूर्ण बात समझना जरूरी है। Notification History पीछे से पुराने अलर्ट्स को रिकवर नहीं करता। यानी अगर आपने फीचर को पहले एक्टिवेट नहीं किया था, तो इसे आज ऑन करने पर कल डिलीट किए गए नोटिफिकेशन दिखाई नहीं देंगे। सेटिंग चालू करने के बाद आने वाले नोटिफिकेशन्स का रिकॉर्ड ही हिस्ट्री में सेव होना शुरू होता है।

ऐसे एक्टिवेट करें Notification History

इस फीचर को चालू करने की प्रक्रिया फोन के ब्रांड और Android वर्जन के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है। आमतौर पर आपको Settings खोलकर Notifications सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद Notification History विकल्प तलाशें और उस पर टैप करें। अब दिखाई देने वाले Use Notification History या संबंधित टॉगल को ऑन कर दें।

फीचर सक्रिय होने के बाद फोन आपके नए नोटिफिकेशन्स का रिकॉर्ड रखना शुरू कर देगा। जरूरत पड़ने पर इसी सेक्शन में जाकर हाल में हटाए गए अलर्ट्स देखे जा सकते हैं। कुछ फोन में ऐप के हिसाब से नोटिफिकेशन्स को पहचानना भी आसान होता है।

WhatsApp से लेकर बैंक अलर्ट तक आएंगे काम

मान लीजिए किसी जरूरी WhatsApp मैसेज का नोटिफिकेशन गलती से हटा दिया गया या बैंक से आया ट्रांजैक्शन अलर्ट आपने बिना पढ़े क्लियर कर दिया। ऐसी स्थिति में Notification History में जाकर हालिया रिकॉर्ड चेक किया जा सकता है। हालांकि, यह फीचर हर ऐप के नोटिफिकेशन की पूरी सामग्री हमेशा दिखाए, यह जरूरी नहीं है। फोन की सेटिंग्स और ऐप के नोटिफिकेशन प्रीव्यू पर भी इसका असर पड़ सकता है।

प्राइवेसी का भी रखें ध्यान

Notification History सुविधाजनक है, लेकिन इसमें निजी जानकारी दिखाई देने की संभावना रहती है। मैसेज प्रीव्यू में निजी बातचीत, OTP से संबंधित जानकारी या बैंकिंग अलर्ट नजर आ सकते हैं। इसलिए स्मार्टफोन को मजबूत PIN, पासवर्ड या बायोमेट्रिक लॉक से सुरक्षित रखना बेहतर है। साथ ही, लॉक स्क्रीन पर संवेदनशील नोटिफिकेशन का कंटेंट छिपाने की सेटिंग भी उपयोगी हो सकती है।

कुल मिलाकर, अगर आप अक्सर जरूरी अलर्ट गलती से डिलीट कर देते हैं, तो Android में Notification History को पहले से एक्टिवेट रखना एक छोटी लेकिन बेहद काम की सेटिंग साबित हो सकती है।

- डॉ. अनिमेष शर्मा

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Live Updates: छठे दिन का आगाज, शूटिंग और एथलेटिक्स के मुकाबले शुरू

Asian Games 2026 Live Updates: एशियन गेम्स 2026 का आज छठा दिन है. भारतीय खिलाड़ियों की नजर ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने पर रहने वाली है. अभी तक भारत की झोली में कुल 17 मेडल आ चुके हैं. Fri, 25 Sep 2026 06:34:07 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav Rath Yatra: ‘जो अपने बाप का नहीं..‘ अखिलेश पर भड़के मौलाना! | #akhileshyadav #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T01:05:18+00:00

Republic Bharat LIVE: Bihar Samastipur News | Election Comission | SIR | PM Modi | IIT Bombay |Arnab #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T01:13:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers