Responsive Scrollable Menu

सिर्फ 1 बच्‍ची को पढ़ाने स्‍कूल आते हैं मास्‍टर मिथारी:13 साल से रोज 5 किमी जंगल पार करके आ रहे; सोशल मीडिया पर मिलीं बधाई

आज के समय में एक 55 साल का टीचर अगर रोज घने जंगलों, बारिश, खूंखार जंगली जानवरों और कच्चे रास्तों से बीच सिर्फ एक छात्रा को पढ़ाने स्कूल जाता है तो यह बात किसी आश्चर्य से कम नहीं है। लेकिन महाराष्ट्र के 55 वर्षीय जीवन मिथारी ऐसे ही टीचर है जो रोज पांच किलोमीटर की पैदल यात्रा करके दूर-दराज के गांव में स्थित स्कूल पहुंचते हैं। जीवन मिथारी कोल्हापुर जिले में गगनबावड़ा तालुका स्थित 'कवलटेक धनगरवाड़ा' के जिला परिषद स्कूल में पिछले 13 साल से टीचर हैं। सिंधुदुर्ग सीमा से सटे इस बेहद दुर्गम गांव में न तो बिजली है और न ही गाड़ियों के जाने का कोई रास्ता। 13 साल से बीहड़ स्कूल में ले रहे क्लास मिथारी के अनुसार, मैं 26 जुलाई 2013 को पहली बार इस स्कूल में आया थाा। तब से लगातार यहीं पढ़ा रहा हूं। हालांकि पहले छात्रों की संख्या ज्यादा थी। कवलटेक धनगरवाड़ा और आसपास के इलाकों में करीब 70–100 परिवार रहते थे। रोजगार और बेहतर सुविधाओं की तलाश में लोग यह गांव छोड़कर शहर चले गए। इस तरह स्कूल में बच्चों की संख्या लगातार कम होती गई। अब स्कूल में आधिकारिक तौर पर सिर्फ एक छात्रा पढ़ती है जिसका नाम स्वरा है। स्वरा की छोटी बहन भी उसके साथ स्कूल आती है, क्योंकि गांव में आंगनवाड़ी केंद्र नहीं है। वह अगले साल कक्षा 1 में जाएगी। तब रोज स्कूल में पढ़ने भी आया करेगी। वन अधिकारियों से मिथारी को किया सचेत मिथारी का कहना है कि इस पांच किमी स्कूल तक पैदल आने जाने के दौरान उन्हें वन्यजीवों के इलाके से होकर गुजरना पड़ता है। एक बार बस्ती के पास एक तेंदुए ने एक बछड़े को मार दिया था। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने वहां ट्रैप कैमरा लगाया, जिसमें तेंदुए की सैकड़ों तस्वीरें कैद हुईं। वन अधिकारियों ने मिथारी को भी सलाह दी थी कि स्कूल जाते और लौटते समय रास्ते में कहीं भी रुकें या बैठें नहीं। ताने को चुनौती माना और तबादला कराया जीवन मिथारी पहले कोल्हापुर जिला प्राथमिक शिक्षक सहकारी बैंक के अध्यक्ष थे। उनके साथियों ने एक बार तंज किया कि रसूखदार शिक्षक हमेशा सुविधायुक्त इलाकों में नियुक्ति ले लेते हैं, जबकि अन्य टीचर्स को दुर्गम क्षेत्रों में भेज दिया जाता है। इस ताने को चुनौती की तरह लेते हुए मिथारी ने खुद अपना तबादला इस गांव में करवाया और तब से यही टीचर हैं। सबसे पास स्कूल 11 KM दूर है इस छोटे से गांव में बच्चों के लिए दूसरे स्कूल में जाना आसान नहीं है। धुंडावाडे में सबसे नजदीकी स्कूल करीब 5.5 किलोमीटर दूर है। अगर बच्चे रोज उस स्कूल में जाएंगे तो उन्हें करीब 11 किलोमीटर की यात्रा करनी होगी। मानसून के दौरान यह सफर और भी मुश्किल हो जाता है। यहां के लोग मुख्य रूप से छोटी खेती, जलाऊ लकड़ी इकट्ठा करने और जामुन व करवंद जैसे जंगल से मिलने वाले उत्पादों पर निर्भर हैं। किसान अपनी फसलों को गौरों से बचाने के लिए दोहरी बाड़ लगाते हैं। ऐसी दूरदराज की बस्ती में यह स्कूल बच्चों की पढ़ाई के लिए बहुत अहम है। जीवन मिथारी मई 2029 में रिटायर होने वाले हैं। रिटायरमेंट से पहले वे चाहते हैं कि स्कूल के बच्चों की सुरक्षा के लिए परिसर के चारों ओर चारदीवारी बनें। ------------------------------------------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… इंडियन आर्मी में अग्निवीर रैली के लिए टैटू पॉलिसी जारी: ट्राइबल कम्युनिटी और धार्मिक टैटू बनवा सकते हैं, ये 6 तरह के टैटू प्रतिबंधित इंडियन आर्मी ने अग्निवीर रैली के लिए टैटू पॉलिसी जारी की है। इसमें बताया गया है कि शरीर पर कहां टैटू बनवाया जा सकता है और कहां नहीं। अग्निवीर भर्ती में शारीरिक गतिविधियों के साथ उम्मीदवारों के पूरे शरीर की जांच की जाती है। साथ में शरीर पर टैटू भी देखा जाता है क्योंकि सेना में टैटू को लेकर कड़े नियम तय किए गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

यूपी में टीचर के 15,012 पदों पर निकली भर्ती:आज से शुरू आवेदन, 1 लाख 51 हजार तक सैलरी, बिना इंटरव्यू के सिलेक्शन

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग में असिस्टेंट टीचर और PGT के 15,012 पदों पर भर्ती निकाली है। असिस्टेंट टीचर के लिए आवेदन में करेक्शन की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर 2026 तय की गई है। इन पदों के लिए परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को होगी। वहीं PGT के लिए परीक्षा का आयोजन 15 और 16 दिसंबर को किया जाएगा। PGT के 2,607 पदों पर भर्ती PGT के 2,607 पदों के लिए विज्ञापन संख्या 06/2026 जारी किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी। PGT भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर 2026 है। जबकि आवेदन में करेक्शन 21 अक्टूबर तक किया जा सकेगा। PGT पदों के लिए परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को होगी। उम्मीदवारों को संबंधित पद के लिए आवेदन करने से पहले OTR प्रोसेस पूरी करना होगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सैलरी : 35,400 - 1,51,100 रुपए प्रतिमाह एज लिमिट : 21 - 40 साल फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : लिखित परीक्षा और एकेडमिक योग्यता के आधार पर तैयार होने वाली मेरिट के जरिए किया जाएगा। ऐसे करें आवेदन : असिस्टेंट टीचर संबंद्ध प्राइमरी भर्ती नोटिफिकेशन लिंक पीजीटी भर्ती नोटिफिकेशन लिंक स्पेशल टीईटी भर्ती नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक ------------------------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें यूपी में ऑफिसर के 1251 पदों पर निकली भर्ती:फीस 25 रुपए, सैलरी 90 हजार से ज्यादा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने पशुधन प्रसार अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती पशुपालन निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तहत की जाएगी। इसमें 1,248 पद सामान्य भर्ती और 3 पद विशेष चयन के लिए हैं। पूरी खबर यहां पढ़े

Continue reading on the app

  Sports

फुटबॉल मैच के दौरान हादसा, मैदान पर टकराए दो खिलाड़ी, फुटबॉलर ने अस्पताल में तोड़ा दम

Football Player Death: बोकारो थर्मल के नई बस्ती मैदान में बजरंग क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय डे-नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान बड़ा हादसा हो गया. मैच में प्रतिद्वंद्वी से टकराकर गोमिया के खंभरा बस्ती निवासी 37 वर्षीय खिलाड़ी कजरा मुर्मू मैदान पर ही अचेत हो गए. देर रात डीवीसी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. हादसे के बाद आयोजकों ने टूर्नामेंट रद्द कर दिया. Sat, 26 Sep 2026 20:24:37 +0530

  Videos
See all

Encounter War Room | “फैसला दिल और दिमाग मिलाकर लें, तभी सही होगा” #ytshorts #shorts #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T15:44:46+00:00

Greater Noida में देर रात आग का तांडव, धू धूकर जली बस | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T15:44:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers