Responsive Scrollable Menu

Horoscope 21 September 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 
उलझन और मुसीबत वाला दिन है। दोपहर बाद जेब संभाल कर रखें। संतान की उन्नति के लिए योजना आगे बढ़ेंगी। धन हानि के प्रबल योग हैं।

वृष
कुछ घरेलू कारणों से मानसिक तनाव रहेगा। पारिवारिक कलह से परेशानी। कठोर परिश्रम से भी सफलता मिलना कठिन है। तन-मन में थकावट महसूस करेंगे।

मिथुन
धैर्य से काम लें समस्या सुलझेगी। मन और वाणी पर नियंत्रण रखें, कलह होगा। सगाई-विवाह का प्रस्ताव आगे बढ़ेगा। भावनाओं में न बहें और क्रोध से भी बचें।

कर्क
मंत्र साधना आध्यात्मिक उन्नति में रूचि रहेगी। निजी समस्याएं दूर होगी/सुलझेगी। अचानक अप्रिय घटना, घटने के योग। कलह योग और कामों में रूकावट।

सिंह
प्रियजनों से विवाद और कलह संभव है। जीवनसाथी में परिवर्तन स्मरणीय दिन। गुप्त मंत्रणाओं/बैठकों में व्यस्त रहेंगे। बार-बार धन लाभ और शुभ समाचार।

कन्या
आपकी ईमानदारी की प्रशंसा होगी। आगे बढ़ने के लिए संभावनाओं पूर्ण दिन। लाभ के अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। पारिवारिक जीवन में शांति और मधुरता।

तुला
अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। शुभ समाचार मिलेंगे, खुशी मिलेगी। अच्छा दिन है यश की, सफलता भी। दूसरों के लिए सहायक एवं देवता के रूप में उभरेंगे।

वृश्चिक 
तनाव से मुक्ति-प्रसन्नता की प्राप्ति। आपका सामर्थ्य बढ़ेगा, कष्ट दूर होंगे। रोजगार व्यवसाय में उतार-चढ़ाव अधिक। कार्य व्यवसाय को आगे बढ़ाएं।

धनु
पारिवारिक समस्याएं सुलझाने वाला दिन। विफलता को सफलता की सीढ़ी बना लें। किसी सेमिनार या विशेष बैठक में भाग लेने के योग हैं। कुशल मार्गदर्शन में प्रगतिपथ पर बढ़ेंगे।

मकर 
असफल प्रेम संबंध निराशा और बेचैनी। अच्छी जगह है, तबादला होगा। स्वभाव में क्रोध और चिड़चिड़ापन रहेगा। आध्यात्मिक उपासना में व्यस्त रहेंगे।

कुंभ
दोपहर बाद अपमानजनक अशुभ समय है। बच्चों से संबंधित समस्याएं दूर होगी। घर परिवार में आनंद से समय बीतेगा। खास काम संपन्न हो जाएंगे।

मीन
नौकरी में पदोन्नति अथवा विशेषाधिकार मिलेंगे। गुरुजनों का आर्शीवाद प्रसन्नता देगा। पिछली अप्रिय परिस्थितियां जारी रहेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में प्रगति।

Continue reading on the app

'3 इडियट्स' के सीक्वल की शूटिंग अप्रैल से शुरू:'ललकारा' के बाद काम शुरू करेंगे आमिर खान; करीना, माधवन और शरमन की होगी वापसी

साल 2009 की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल की शूटिंग अप्रैल 2027 से शुरू हो सकती है। निर्देशक राजकुमार हिरानी इस समय फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान फरवरी में फिल्म की फाइनल स्क्रिप्ट पढ़ेंगे, जिसके बाद प्रोजेक्ट पर आधिकारिक काम आगे बढ़ेगा। इस सीक्वल में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान, आर माधवन और शरमन जोशी की मुख्य स्टारकास्ट के दोबारा साथ आने की उम्मीद है। फरवरी में स्क्रिप्ट का फाइनल ड्राफ्ट पढ़ेंगे आमिर खान '3 इडियट्स' का सीक्वल फिलहाल राइटिंग स्टेज में है। राजकुमार हिरानी और उनकी टीम अगले साल की शुरुआत में स्क्रिप्ट का फाइनल ड्राफ्ट तैयार कर लेगी। आमिर खान फरवरी में इस स्क्रीनप्ले को पढ़ेंगे और अपनी सहमति देंगे। आमिर खान की मंजूरी मिलने के तुरंत बाद मेकर्स अप्रैल 2027 में फिल्म को फ्लोर पर ले जाने का प्लान बना रहे हैं। ओरिजिनल स्टारकास्ट को दोबारा साथ लाने की तैयारी सीक्वल में 2009 की मूल फिल्म के मुख्य कलाकारों को फिर से एक साथ पर्दे पर लाने की योजना है। फिल्म में आमिर खान (रैंचो), आर माधवन (फरहान) और शरमन जोशी (राजू) की लोकप्रिय तिकड़ी के साथ करीना कपूर खान (पिया) भी अपनी भूमिकाओं में नजर आ सकती हैं। 2009 में रिलीज हुई '3 इडियट्स' ने बॉक्स ऑफिस पर कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए थे। अक्टूबर से 'ललकारा' की शूटिंग में बिजी होंगे आमिर खान '3 इडियट्स' के सीक्वल से पहले आमिर खान निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म 'ललकारा' की शूटिंग पूरी करेंगे। वे इसी साल अक्टूबर से मार्च 2027 तक 'ललकारा' के शूटिंग शेड्यूल में बिजी रहेंगे। यह फिल्म 1952 में पाकिस्तान के खिलाफ हुई ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज और भारतीय क्रिकेट टीम के तत्कालीन कप्तान लाला अमरनाथ की कहानी पर आधारित है। महाभारत प्रोजेक्ट भी चर्चा में आमिर खान हाल ही में जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी सतीशाचार्य महाराज से मिले। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच काफी देर बातचीत हुई। आमिर ने आध्यात्मिक गुरु के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया। आमिर खान कई बार फिल्म 'महाभारत' को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बता चुके हैं। ऐसे में जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज से उनकी मुलाकात के बाद 'महाभारत' को लेकर चर्चा फिर शुरू हो गई है। गौरतलब है कि महाभारत पर आमिर पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से काम करने की इच्छा जता रहे हैं। आमिर खान इस महाकाव्य को किसी एक फिल्म में नहीं, बल्कि हॉलीवुड की मशहूर फिल्म सीरीज 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' की तरह एक भव्य फिल्म सीरीज के रूप में बैक-टू-बैक चैप्टर्स में बनाना चाहते हैं। साल 2024 में बीबीसी से बातचीत के दौरान आमिर खान ने महाभारत का जिक्र करते हुए कहा था, 'यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है और मेरे लिए किसी चैलेंज से कम नहीं है। मुझे डर है कि इसे बनाते समय मुझसे कोई गलती न हो जाए। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, क्योंकि महाभारत हमारे लिए बहुत करीब है। यह हमारे खून में है, इसलिए मैं इसे बिल्कुल सही तरीके से बनाना चाहता हूं।' आमिर ने कहा था, ‘मैं हर भारतीय को गर्व महसूस कराना चाहता हूं और साथ ही दुनिया को यह दिखाना चाहता हूं कि भारत के पास क्या है। मुझे नहीं पता, यह कब बन पाएगा।’

Continue reading on the app

  Sports

स्क्वाश में 3 मेडल पक्के, अनाहत-अभय फाइनल में पहुंचे, जोशना और वेलावन को ब्रॉन्ज

एशियन गेम्स 2026 के 8वें दिन स्क्वाश में भारत के लिए कम से कम दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल पक्के हो गए हैं. सबसे पहले मिक्स्ड डबल्स में जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इसके बाद महिला सिंगल्स में अनाहत सिंह और मेंस सिंगल्स में अभयन सिंह ने सेमीफाइनल में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई. Sat, 26 Sep 2026 12:56:36 +0530

  Videos
See all

Desh Ki Pathshala: Sahil Suicide Case में सड़क पर protest जारी, कब मिलेगा Justice? Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T07:47:12+00:00

Asian Games में भारत को एक और गोल्ड मेडल, महिला कबड्डी में ईरान को हराया | India | Iran | Gold Medal #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T07:45:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers