Responsive Scrollable Menu

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में 67 रनों से हराया, तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 67 रन की जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दरअसल डरबन के किंग्समीड में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 297 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 41.2 ओवर में 230 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने एक समय 90 रन की ओपनिंग साझेदारी कर मैच पर पकड़ बनाई थी लेकिन इसके बाद विकेट लगातार गिरते गए।

दरअसल ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी लेकिन मैथ्यू ब्रीट्जके और मार्को यानसन की पारियों ने मेजबान टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 297 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद तेज रही और मिचेल मार्श ने 60 रन की आक्रामक पारी खेली। हालांकि बीच के ओवरों में दक्षिण अफ्रीकी स्पिनरों ने मैच का रुख बदल दिया।

मार्को यानसन ने भी मचाया धमाल

वहीं दक्षिण अफ्रीका की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने शुरुआती ओवरों में दो विकेट गंवा दिए थे लेकिन मैथ्यू ब्रीट्जके ने पारी को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 106 गेंदों पर 112 रन बनाए जिसमें 14 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक रहा। ब्रीट्जके ने पहले कप्तान टेम्बा बावुमा के साथ पारी को संभाला और बाद में मार्को यानसन के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबाव बनाया। ब्रीट्जके और यानसन के बीच छठे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी हुई। यानसन ने सिर्फ 59 गेंदों पर 75 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे। दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी के कारण दक्षिण अफ्रीका 168 रन पर 5 विकेट की स्थिति से निकलकर 297 रन तक पहुंच सका। ब्रीट्जके 112 रन बनाकर रन आउट हुए जबकि यानसन भी पारी के आखिरी हिस्से में आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस ने 3 विकेट लिए जबकि एडम जाम्पा को 2 विकेट मिले।

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी बिखरी

वहीं 298 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने जोरदार शुरुआत की। कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 90 रन जोड़े। मार्श ने केवल 36 गेंदों पर 60 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती ओवरों में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसके बाद ट्रेविस हेड आउट हुए और धीरे-धीरे ऑस्ट्रेलिया की रन बनाने की रफ्तार कम होती गई। मैट रेनशॉ ने 44 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त साथ नहीं मिला। दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी में केशव महाराज सबसे सफल रहे। उन्होंने 9.2 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 4 विकेट लिए और दो मेडन ओवर भी डाले। ब्योर्न फोर्टुइन ने 2 विकेट लिए, जबकि गेराल्ड कोएत्जी और मार्को यानसन को एक-एक सफलता मिली। ऑस्ट्रेलिया ने 230 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने आखिरी नौ विकेट सिर्फ 101 रन के अंदर गंवा दिए। इनमें आखिरी चार विकेट महज 15 रन के अंदर गिरे। इस तरह पूरी टीम 41.2 ओवर में 230 रन पर ऑलआउट हो गई और दक्षिण अफ्रीका ने 67 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Continue reading on the app

नवरात्रि से लेकर करवा चौथ तक अक्टूबर 2026 में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, नोट कर लें तारीख, देखें लिस्ट

आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार के दिन अक्टूबर महीने की शुरुआत हो रही है। इस दिन सिद्धि योग और रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। अक्टूबर में कई बड़े और महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ेंगे। तारीख को महालक्ष्मी व्रत पूर्ण होगा। इस दिन जीवितपुत्रिका व्रत भी रखा जाएगा। कई ग्रह भी गोचर करेंगे।

अक्टूबर के महीने में दो एकादशी व्रत रखे जाएंगे। 6 अक्टूबर को इंदिरा एकादशी और 22 अक्टूबर को पापांकुशा एकादशी व्रत रखा जाएगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार रखने से व्रत रखने से मन, शरीर और आत्मा शुद्ध होती है। पापों और कर्मों के बंधन से मुक्ति भी मिलती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है।

अक्टूबर में तीन ग्रहों का गोचर 

ग्रहों के राजा सूर्य 17 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस दिन को तुला संक्रांति के नाम से जाना जाता है। 31 अक्टूबर को गुरुदेव बृहस्पति सिंह राशि में गोचर करेंगे। 3 अक्टूबर को शुक्र तुला राशि में वक्री होंगे। वही चंद्रमा 13 बार अपनी चाल बदलेंगे।

नवरात्रि कब है?

11 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। शारदीय नवरात्रि का हिंदू धर्म में बेहद ही खास महत्व होता है। मां दुर्गा के 9 स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है। दुर्गा अष्टमी 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन मां महागौरी की पूजा अर्चना होगी। कन्या पूजन और हवन भी इसी दिन किया जाता है। 19 अक्टूबर को महानवमी भी रहेगी। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की जाएगी। 20 अक्टूबर को विजयदशमी मनाया जाएगा।

करवा चौथ की तारीख 

29 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के साथ दिन भर निर्जला व्रत रखती हैं। चंद्रमा दर्शन अर्घ्य देने के बाद व्रत तोड़ती हैं। इस दिन माता करवा, माता पार्वती, भगवान गणेश और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है।

अक्टूबर में पड़ने वाले व्रत त्योहारों की लिस्ट 

  • 1 अक्टूबर- षष्ठी श्राद्ध
  • 2 अक्टूबर- रोहिणी व्रत, गांधी जयंती
  • 3 अक्टूबर- जीवित्पुत्रिका व्रत, कालाष्टमी और महालक्ष्मी व्रत
  • 4 अक्टूबर- नवमी श्राद्ध
  • 5 अक्टूबर- दशमी श्राद्ध
  • 6 अक्टूबर- इंदिरा एकादशी
  • 8 अक्टूबर- गुरु प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
  • 10 अक्टूबर- सर्वपितृ अमावस्या
  • 11 अक्टूबर- शारदीय नवरात्रि का आरंभ
  • 12 अक्टूबर- चंद्र दर्शन
  • 14 अक्टूबर – कपर्दिश चतुर्थी
  • 16 अक्टूबर- स्कन्द षष्ठी
  • 17 अक्टूबर- तुला संक्रांति
  • 19 अक्टूबर- दुर्गा अष्टमी, महानवमी
  • 20 अक्टूबर- महानवमी, विजयदशमी
  • 22 अक्टूबर- पापांकुशा एकादशी
  • 23 अक्टूबर- शुक्र प्रदोष व्रत
  • 25 अक्टूबर- शरद पूर्णिमा
  • 26 अक्टूबर- आश्विन पूर्णिमा, वाल्मीकि जयंती
  • 27 अक्टूबर- कार्तिक मास की शुरुआत
  • 29 अक्टूबर- करवा चौथ, रोहिणी नक्षत्र, संकष्टी चतुर्थी, वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी

(Disclaimer: यह आलेख पंचांग, हिन्दू मान्यताओं, ज्योतिष गणना समेत विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह ले सकरे हैं।)

Continue reading on the app

  Sports

किसान की बेटी का ऐतिहासिक कारनामा...पगडंडियों पर दौड़कर पूरा किया सपना, एशियन गेम्स में भारत को दिलाया 30वां मेडल

Prachi Choudhary : प्राची चौधरी ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. एक साधारण किसान परिवार से आने वाली प्राची ने 53.21 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया. गांव की कच्ची पगडंडियों पर दौड़कर अपने सपनों को साकार करने वाली प्राची सहारनपुर की पहली महिला एथलीट हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का मान बढ़ाया है. उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है. Sat, 26 Sep 2026 19:29:21 +0530

  Videos
See all

Sambit Patra on Congress: कांंग्रेस पर संबित पात्रा का हमला #electioncommission #gyaneshkumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T14:03:13+00:00

Sambit Patra on Congress: SIR विवााद को लेकर विपक्ष पर BJP हमलावर #electioncommission #gyaneshkumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T14:05:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers