Responsive Scrollable Menu

दिल्ली गैंगरेप- दो आरोपी भी अरेस्ट, एक पहले पकड़ा गया:पुलिस ने 300 CCTV खंगाले, घटनास्थल भी गए; आपत्तिजनक चीजें बरामद

दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो अन्य आरोपियों को अरेस्ट किया। एक आरोपी 22 सितंबर को पकड़ा गया था। पुलिस ने पार्क और आसपास लगे 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।जिससे तीनों आरोपियों की पहचान हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आसिफ, हेमंत और महेश के रूप में हुई है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़ित ने पुलिस और FSL टीम को पार्क में वे जगहें दिखाईं, जहां उसके साथ रेप हुआ था। टीम ने वहां से कंडोम समेत कई सबूत जुटाए हैं। दिल्ली में पिछले 12 दिनों में नाबालिग से रेप के चार मामले सामने आ चुके हैं। NCRB के आंकड़ों के मुताबिक, पॉक्सो केस में करीब 97% आरोपी, पीड़ित को पहले से जानता है। 21 सितंबर: आस्थाकुंज पार्क मामला- जन्मदिन पर मंदिर गई थी लड़की पीड़ित सोमवार को अपने 17 साल के दोस्त के साथ जन्मदिन पर कालकाजी मंदिर गई थी। मंदिर में पूजा करने के बाद दोनों ने कालकाजी मेट्रो स्टेशन के बाहर चिप्स और पानी की बोतल खरीदी। इसके बाद दोनों आस्था कुंज पार्क में गेट नंबर 7 से दाखिल हुए। दोनों एक बेंच पर बैठकर चिप्स खा रहे थे। तभी तीनों आरोपी उनके पास पहुंचे। लड़की और उसके दोस्त ने जब उनसे सवाल किया, तो आरोपियों ने उसके दोस्त को पकड़कर थप्पड़ मारे। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और दोनों के मोबाइल फोन ले लिए। लड़की को दोस्त से अलग किया, बंदूक दिखाकर धमकाया आरोपियों ने लड़की और उसके दोस्त को धमकाया। इसके बाद वे लड़की को पार्क के एक सुनसान हिस्से में ले गए। लड़की ने पुलिस को बताया कि एक आरोपी ने दूसरे से बंदूक निकालने को कहा। दूसरे आरोपी को बाकी लोग आसिफ कह रहे थे। उसने बैंगनी रंग की शर्ट पहन रखी थी और वह तीनों में सबसे मजबूत था। आसिफ ने कथित तौर पर लड़की को काले रंग की बंदूक दिखाई। इसके बाद उसने बंदूक वापस जेब में रख ली। तीनों ने चाकू निकाले और लड़की को पार्क के अंधेरे हिस्से में ले गए। तीनों आरोपियों ने अलग-अलग जगह ले जाकर रेप किया पुलिस अधिकारी के अनुसार, आसिफ ने लड़की के कपड़े उतारे। उसने लड़की को लाल बेंच पर लिटाया और दूसरे आरोपी को निगरानी रखने को कहा। लड़की के अनुसार, आसिफ ने कंडोम पहना और उसकी गर्दन पर चाकू रखकर रेप किया। इसके बाद उसने हेमू को बुलाया। हेमू लड़की को दूसरी बेंच पर ले गया। उसने भी कथित तौर पर लड़की की गर्दन पर चाकू रखकर रेप किया। इसके बाद तीसरा आरोपी दीपु वहां पहुंचा और उसने भी इसी तरह रेप किया। लड़की ने पुलिस को बताया कि तीनों आरोपियों ने अलग-अलग सुनसान जगहों पर उसके साथ वारदात की। धमकी देकर मोबाइल लौटाए कथित वारदात के बाद आरोपियों ने लड़की से जल्दी कपड़े पहनने को कहा। उन्होंने लड़की और उसके दोस्त को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने दोनों के मोबाइल फोन लौटाए और उन्हें पार्क से बाहर ले गए। लड़की ने अपने दोस्त को कथित वारदात की जानकारी दी। दोस्त ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। रात करीब 8:45 बजे PCR कॉल मिली। इसके बाद पुलिस टीम पार्क के गेट नंबर 7 के पास दोनों के पास पहुंची। लड़की की जानकारी से आरोपियों की पहचान हुई पुलिस के अनुसार, लड़की ने आरोपियों के हुलिए, कपड़ों और उनके नाम या उपनाम याद रखे थे। इससे जांचकर्ताओं को आरोपियों की पहचान करने में मदद मिली। लड़की बाद में पुलिस टीम के साथ आस्था कुंज पार्क गई। उसने कथित वारदात वाली जगहों की पहचान की। पुलिस DNA प्रोफाइलिंग समेत फोरेंसिक जांच के नतीजों का इंतजार कर रही है। दिल्ली में हर दिन बच्चों से यौन अपराध के 4 मामले NCRB के मुताबिक, 2024 में दिल्ली में POCSO के 1,553 केस दर्ज हुए। यानी औसतन हर दिन 4 से ज्यादा मामले सामने आए। 2025 की रिपोर्ट अभी जारी नहीं हुई है। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली में बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ग्रेटर नोएडा से बैठाया, शीशे पर पर्दे लगे थे दिल्ली में 16 साल की छात्रा से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 4 अगस्त की है, पुलिस ने 31 अगस्त को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पीड़ित ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर बस में बैठी। आरोपियों ने उसे कश्मीरी गेट पर छोड़ा। इस दौरान बस करीब 47 किमी दौड़ती रही। बस के शीशों पर पर्दे लगे थे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

TV9 Recommendation: सर्च करना छोड़िए! यहां है 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की 5 दमदार पिक्चर्स की लिस्ट, इस मास्टरपीस को बिल्कुल मिस न करें

अगर आप इस वीकेंड 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अपना परचम लहराने वाली चुनिंदा फिल्मों को देखने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको बता रहे हैं 5 सबसे दमदार और चर्चित फिल्मों के बारे में.

Continue reading on the app

  Sports

14 साल की उम्र में शुरू किया शूटिंग का सफर, अनंतजीत नरुका ने एशियन गेम्स में जीते 2 ब्रॉन्ज, अब ओलंपिक पर नजर

Anantjeet Singh Naruka Jaipur: जयपुर के निशानेबाज अनंतजीत सिंह नरुका ने कम उम्र में शूटिंग को अपना करियर बनाया और लगातार शानदार प्रदर्शन किया. 14 साल की उम्र में बंदूक थामने वाले अनंतजीत ने एशियन गेम्स में भारत के लिए दो ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए. जापान में उनके प्रदर्शन ने उन्हें चर्चा में ला दिया. अब उनकी नजर लॉस एंजिल्स ओलंपिक पर है, जहां वह भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटे हैं. Sat, 26 Sep 2026 14:34:42 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Donation Scam News: चढ़ावा चोरी में Champat Rai और Anil Mishra को Clean Chit #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T09:12:32+00:00

MAN CITY FOUND GUILTY - club may be expelled from Premier League for financial cheating | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T09:07:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers