UP News Today: यूपी से दिनभर की बड़ी खबरें! | UP News | Uttar Pradesh News | Breaking News
UP News Today: यूपी से दिनभर की बड़ी खबरें! | UP News | Uttar Pradesh News | Breaking News #UPNews #UttarPradesh #UPBreakingNews #UPNewsToday #UttarPradeshNews #UPLatestNews #UPNewsLive #यूपी #उत्तरप्रदेश #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #News18 #UPPolitics news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
Delhi State Cancer Institute में जरूरी दवाओं की खरीद शुरू, 90 फीसदी स्टॉक उपलब्ध
दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान ने ल्यूप्रोलाइड समेत कम आपूर्ति वाली दवाओं की खरीद शुरू कर दी है और अनुपलब्ध एक एंटीबायोटिक दवा के विकल्प के तौर पर अन्य दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, संस्थान ने हाल में वहां दवाओं की कमी की खबरों के बाद उनकी उपलब्धता की जांच की।
बयान में स्पष्ट किया गया कि खबरों में जिन कई दवाओं का उल्लेख किया गया था, उनमें टैमोक्सिफेन, अबिराटेरोन, इरिनोटेकान, मॉर्फिन और फेंटेनाइल पैच उपलब्ध हैं। बयान में कहा गया कि खबर में जिस विशेष एंटीबायोटिक दवा का उल्लेख किया गया था, वह फिलहाल उपलब्ध नहीं है, लेकिन मरीजों की जरूरत पूरी करने के लिए संस्थान में उसके स्थान पर इस्तेमाल की जाने वाली अन्य एंटीबायोटिक दवाएं उपलब्ध हैं। बयान में कहा गया कि ल्यूप्रोलाइड समेत कुछ अन्य दवाओं की खरीद पहले ही प्रक्रिया में है और इनके जल्द उपलब्ध होने की उम्मीद है।
संस्थान ने यह भी कहा कि दर्द के उपचार के लिए जरूरी ‘मॉर्फिन’ और ‘ट्रामाडोल’ समेत दवाएं उपलब्ध हैं। बयान में कहा गया कि जिन दवाओं का भंडार कम था, उनके लिए आपूर्ति के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं और उपचार में निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए खरीद प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सरकार दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान और दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता पर करीब से नजर रख रही है तथा संस्थान से वास्तविक स्थिति की पुष्टि की गई है और जिन दवाओं का भंडार फिलहाल कम है, उनकी खरीद पहले ही शुरू हो चुकी है।
विभाग ने कहा कि संस्थान में विभिन्न दवाओं की कुल उपलब्धता करीब 90 प्रतिशत है। अधिकतर जरूरी दवाएं बाह्य रोगी विभाग के मरीजों के लिए दवा केंद्र और भर्ती मरीजों के लिए अस्पताल के वार्ड में उपलब्ध हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
prabhasakshi










