Responsive Scrollable Menu

आगरा के फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटे लाल वर्मा का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर, CM योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। आगरा के फतेहाबाद विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन हो गया। छोटे लाल पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर नोए़डा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

बता दें कि छोटेलाल वर्मा के निधन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र में भी लोग उनके निधन पर दुखी है। छोटे लाल वर्मा साल 2022 में बीजेपी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। भाजपा और बसपा से दोनों दलों से चुनाव लड़ चुके हैं। इतना ही नहीं वे 4 बार विधायक रह चुके हैं। अगर देखा जाये तो यूपी की राजनीति का एक वरिष्ठ राजनेता हम सब के बीच नहीं रहा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छोटेलाल वर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि आगरा जिले के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक छोटे लाल वर्मा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनके निधन पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। मैं भगवान श्रीराम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

सांसद राजकुमार चाहर ने भी व्यक्त किया दुख

वहीं, आगरा के फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने भी छोटे लाल वर्मा के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद के लोकप्रिय विधायक छोटेलाल वर्मा के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके असंख्य समर्थकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।

Continue reading on the app

न ऑडिशन, न सिफारिश, एक वीडियो से चमकी किस्मत, डायरेक्टर ने बुलाकर दिया ‘हनुमान अंश’ में गाने का मौका

छोटे बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अब तक सफलता के झंडे गाड़ रही हैं. फिल्म के मेकर्स भी फिल्म की सफलता को देखकर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. फिल्म में भजन 'मैंने तेरे ही भरोसे, को काफी पसंद किया जा रहा है. इस गाने को सुनील लोधी ने गाया है. लेकिन उन्हें ये मौका मिला कैसे. कैसे वह इस फिल्म से जुड़े. आइए जानते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

शॉटपुट खिलाड़ी मनप्रीत कौर को मिला ब्रॉन्ज, एशियन गेम्स में भारत ने जीता 21वां मेडल

भारतीय एथलीट मनप्रीत कौर ने शुक्रवार को एशियाई खेलों की गोला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। चीन की सोंग जियायुआन ने गोल्ड मेडल, जबकि झांग लिनरू ने सिल्वर मेडल जीता। Fri, 25 Sep 2026 17:22:42 +0530

  Videos
See all

काशी में हवा में दौड़ेगी केबल कार! भारत का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे I Viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T12:01:30+00:00

Ganpati Visarjan LIVE: Mumbai से सीधा LIVE | Lalbaugcha Raja | Ganesh Visarjan | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T12:16:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers