Responsive Scrollable Menu

US कोर्ट ने Donald Trump के फैसले पर लगाई रोक, White House में पत्रकारों के प्रवेश की अनुमति

अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस फैसले पर अस्थायी रोक लगा दी, जिसके तहत तीन मीडिया प्रतिष्ठानों - सीएनएन, एमएस नाउ और पॉलिटिको के पत्रकारों को ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) परिसर में आने से रोक दिया गया था। न्यायाधीश ने कहा कि संबंधित मीडिया प्रतिष्ठानों को ‘व्हाइट हाउस’ आने-जाने की अनुमति बहाल होनी चाहिए। हालांकि, तीनों संस्थानों के संवाददाताओं ने कहा कि फैसले के कुछ घंटों बाद भी उन पर रोक लगी हुई थी।

समाचार संस्थानों ने अदालत में अर्जी देकर व्हाइट हाउस परिसर में अपने ऊपर अब भी लगे हुए प्रतिबंध के मुद्दे पर तुरंत सुनवाई का अनुरोध किया। इसमें कहा गया कि ‘सीक्रेट सर्विस’ के एक एजेंट ने पत्रकारों के पहचान-पत्र जब्त कर लिए। ट्रंप और उन मीडिया संस्थानों के बीच खींचतान का यह ताजा मामला है, जिनकी कवरेज राष्ट्रपति को पसंद नहीं है।

ट्रंप ने सबसे पहले शुक्रवार को इन संस्थानों पर पाबंदी लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने इनकी खबरों को पहले ‘फर्जी’ कहा और बाद में तर्क दिया कि उनकी रिपोर्टिंग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। खबरिया संस्थानों ने एक संयुक्त मुकदमे में तर्क दिया कि यह प्रतिबंध ‘फर्स्ट अमेंडमेंट’ (संविधान के पहले संशोधन) का खुला उल्लंघन है, क्योंकि उन्हें उनकी कवरेज की विषयवस्तु के कारण निशाना बनाया गया था।

देर रात आए अपने फैसले में, अमेरिकी जिला जज टिमोथी केली ने व्हाइट हाउस को आदेश दिया कि वह तीनों संस्थानों की पहुंच ‘तत्काल बहाल करे’। उन्होंने कहा कि ये संस्थान 14 दिनों के लिए लागू होने वाले अस्थायी रोक आदेश पाने के लिए जरूरी कानूनी शर्तें पूरी करते हैं और उनके यह साबित करने की संभावना है कि उनके प्रेस पास बिना उचित प्रक्रिया के रद्द किए गए थे। उन्होंने लिखा, ‘‘यह एक कठिन शर्त है, लेकिन वादियों ने इसे पूरा किया है।’’ वर्ष 2017 में ट्रंप द्वारा मनोनीत किए गए और 2018 में इसी तरह के एक मामले में सीएनएन के एक पत्रकार की पहुंच बहाल करने का आदेश देने वाले अमेरिकी जिला न्यायाधीश केली ने कहा कि सरकार को उन मानकों को स्पष्ट करना चाहिए जिनके तहत प्रेस पास रद्द किए जा सकें।

न्यायाधीश ने बुधवार को एक आपात सुनवाई में दलीलें सुनीं जिसके बाद उनका फैसला आया। ऐसे आदेश आमतौर पर तब तक यथास्थिति बनाए रखने के लिए दिए जाते हैं, जब तक कि अदालत मामले की बारीकी से समीक्षा न कर ले। मीडिया प्रतिष्ठानों के वकील थियोडोर बूट्रस जूनियर ने ईमेल के जरिए दिए बयान में कहा, ‘‘यह प्रेस की स्वतंत्रता, उचित कानूनी प्रक्रिया और कानून के शासन को सही ठहराने वाला एक शानदार निर्णय है।

हम अदालत की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हैं।’’ इस फैसले के कुछ घंटे बाद तीनों संस्थानों के संवाददाताओं ने दावा किया कि उन्हें ‘व्हाइट हाउस’ में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। व्हाइट हाउस ने टिप्पणी के लिए ‘एसोसिएटेड प्रेस’ की ओर से भेजे गए ईमेल का और इस प्रश्न का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया कि क्या वह संवाददाताओं को प्रवेश की अनुमति देगा।।

Continue reading on the app

महेश सहगल ने संभाली लायंस क्लब डबरा सिटी की कमान, बोले- अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना लक्ष्य

लायंस क्लब डबरा सिटी की नई कार्यकारिणी ने बुधवार को अपने कार्यकाल की शुरुआत की। क्लब के 10वें पदस्थापना समारोह में सत्र 2026-27 के लिए महेश सहगल ने अध्यक्ष, नीलेश गुप्ता ने सचिव और जितेन्द्र जैन ने कोषाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। नई टीम ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में काम करने का संकल्प लिया।

नगर के एक निजी होटल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि एमजेएफ लायन सुधीर बाजपेयी (आईपीडीजी) ने सेवा को जीवन का महत्वपूर्ण उद्देश्य बताते हुए कहा कि असहाय, निर्धन और पीड़ित लोगों की निःस्वार्थ मदद से बढ़कर ईश्वर की कोई दूसरी आराधना नहीं हो सकती।

नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

पदस्थापना अधिकारी एमजेएफ नितिन मांगलिक (पीडीजी) और इंडक्शन ऑफिसर एमजेएफ सी.एस. तोमर (पीडीजी) ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ दिलाई। समारोह में एरिया लीडर अजय सपरा, रीजन चेयरमैन पीएमजेएफ राकेश अग्रवाल और जोन चेयरमैन-2 ब्रजेश गुप्ता भी मौजूद रहे।

पुरानी टीम ने सौंपा कार्यभार

वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष रहे डॉ. ध्यानेंद्र सिंह, सचिव विनोद गुप्ता और कोषाध्यक्ष प्रदीप पांडा ने अपने कार्यकाल में क्लब की ओर से किए गए सेवा कार्यों और गतिविधियों की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने नई टीम को कार्यभार सौंपते हुए सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने का लक्ष्य: सहगल

अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद महेश सहगल ने कहा कि लायंस क्लब डबरा सिटी सेवा के क्षेत्र में लगातार काम करता आया है और नई टीम भी इसी सिलसिले को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और निर्धन वर्ग के उत्थान पर विशेष ध्यान रहेगा। सहगल ने कहा, “हमारा लक्ष्य शहर के अंतिम व्यक्ति तक सहायता और राहत पहुंचाना है।” समारोह के समापन पर मौजूद शहर के गणमान्य नागरिकों और क्लब सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

Continue reading on the app

  Sports

आंसुओं से मेडल तक का सफर...पिता को खोया, पेट पालने को कैब चलाई, अब एशियन गेम्स में रचा इतिहास

Salman Khan Struggle Story: पिता के निधन के बाद परिवार संभालने के लिए कभी दिल्ली-एनसीआर में उबर कैब चलाने वाले सलमान खान ने एशियाई खेलों में इतिहास रच दिया है. 2018 में भारतीय सेना में शामिल होकर रोइंग शुरू करने वाले सलमान ने सतनाम सिंह के साथ मिलकर पुरुष डबल स्कल्स में भारत को कांस्य पदक दिलाया. संघर्ष, समर्पण और पिता के सपने को पूरा करने की यह कहानी साबित करती है कि अगर इरादे बुलंद हों तो राह की हर रुकावट पार की जा सकती है. Thu, 24 Sep 2026 23:21:21 +0530

  Videos
See all

Gold Price Crash: सोने के दाम अचानक गिरे? | Sharad Kohli | Gold Rate Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T21:30:38+00:00

White House restores access to media outlets banned by Trump after judge's order. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T21:27:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers