महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन, दुबई से लौटते ही किंगपिन अभिषेक कुमार गिरफ्तार
महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले के एक प्रमुख और वांछित आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है. CBI ने अभिषेक कुमार को दुबई से भारत लौटने के बाद हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया. CBI की अब तक की जांच के मुताबिक, अभिषेक कुमार महादेव बुक के तहत चलने वाले ऑनलाइन बेटिंग और जुए के कारोबार में सक्रिय भूमिका निभा रहा था. जांच एजेंसी के अनुसार, वह अलग-अलग बेटिंग पैनल के समन्वय, अवैध सट्टेबाजी से जुटाई गई रकम के कलेक्शन और इस रकम से दुबई में अचल संपत्तियां हासिल करने की गतिविधियों से जुड़ा था.
CBI के मुताबिक, अभिषेक कुमार ने सट्टेबाजी और जुए से अर्जित कथित अवैध कमाई से दुबई में संपत्तियां हासिल कीं. जांच में उसकी भूमिका को महादेव बेटिंग ऐप के संचालन से जोड़ने वाले साक्ष्य भी सामने आने की बात कही गई है.
गिरफ्तारी के बाद मिले अहम दस्तावेज और सामग्री
गिरफ्तारी के तुरंत बाद CBI ने अभिषेक कुमार की तलाशी ली. एजेंसी के मुताबिक, उसके कब्जे से महत्वपूर्ण आपत्तिजनक सामग्री बरामद और जब्त की गई है. CBI का कहना है कि जब्त सामग्री प्रथमदृष्टया महादेव बेटिंग ऐप के संचालन में उसकी सक्रिय भूमिका की ओर इशारा करती है.
जांच एजेंसी के अनुसार, अभिषेक कुमार महादेव बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपियों सौरभ चंद्राकर और शुभम सोनी के साथ मिलकर काम कर रहा था.
पहले हैदराबाद, फिर रायपुर कोर्ट में पेशी
गिरफ्तारी के बाद अभिषेक कुमार को हैदराबाद की स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां CBI को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली. इसके बाद आरोपी को रायपुर लाया गया और वहां की अदालत में पेश किया गया. रायपुर कोर्ट ने CBI को आरोपी की दो दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड दी.
महादेव ऐप मामले में CBI ने अब तक क्या किया?
महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले की जांच में CBI के सामने कई राज्यों और देशों तक फैले नेटवर्क की तस्वीर सामने आई है. छत्तीसगढ़ सरकार ने महादेव बेटिंग ऐप से संबंधित अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज 13 FIRs को CBI को ट्रांसफर किया था. CBI ने इन सभी मामलों को टेकओवर कर जांच शुरू की.
जांच के दौरान CBI अब तक 8 चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. इन चार्जशीट में कुल 100 आरोपियों को शामिल किया गया है. इनमें महादेव बेटिंग ऐप के मुख्य प्रमोटर, पैनल ऑपरेटर, हवाला ऑपरेटर और छत्तीसगढ़ सरकार के कुछ सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं.
विदेश में बैठे आरोपियों को भारत लाने की कोशिश
CBI महादेव बेटिंग ऐप के मुख्य प्रमोटरों और अन्य फरार आरोपियों को भारत लाने के लिए भी कार्रवाई कर रही है. जांच एजेंसी के मुताबिक, अब तक 7 रेड कॉर्नर नोटिस और 2 प्रत्यर्पण प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं. वहीं, 2 आरोपियों के खिलाफ प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जारी है.
CBI का कहना है कि जांच का उद्देश्य अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क से जुड़े सभी आरोपियों की पहचान करना, उन्हें कानून के दायरे में लाना और सट्टेबाजी से अर्जित कथित अपराध की रकम यानी प्रोसीड्स ऑफ क्राइम का पता लगाना है.
क्या है महादेव बेटिंग ऐप मामला?
महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप को लेकर जांच एजेंसियों ने लंबे समय से ऑनलाइन सट्टेबाजी, बेटिंग पैनल, हवाला नेटवर्क और कथित अवैध कमाई से जुड़ी गतिविधियों की जांच की है. मामले में विदेशों में बैठे आरोपियों और भारत में संचालित नेटवर्क के बीच कथित वित्तीय एवं संचालन संबंधों की भी जांच की जा रही है.
अभिषेक कुमार की गिरफ्तारी को इसी व्यापक जांच में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है. CBI अब उसकी भूमिका, अन्य आरोपियों के साथ उसके संपर्क, कथित वित्तीय लेनदेन और दुबई में अर्जित संपत्तियों से जुड़े पहलुओं की आगे जांच कर रही है.
छात्रा से बदसलूकी करने वाले दरिंदे नंदन यादव की क्राइम कुंडली, गांव से लेकर वायरल वीडियो तक पूरी पड़ताल
Jamui Crime Report: बिहार के जमुई जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. मड़वा पहाड़ की हसीन वादियों में शाम के समय सैर करने गई दसवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा और उसके सहपाठी दोस्त के साथ कुछ मनचलों ने दरिंदगी की सारी सीमाएं लांघ दीं. छात्रा अपने दोस्त के साथ दोपहिया वाहन से वापस घर लौट रही थी. तभी रास्ते में घात लगाए बैठे सात से आठ गुंडों ने दोनों बच्चों को घेर लिया. चेहरे पर गमछा बांधे इन दरिंदों ने नाबालिग छात्रा के साथ बेहद गंदी हरकतें कीं, अश्लील स्पर्श किया और जबरन उसे सड़क से उठाकर ले जाने की भी कोशिश की.
पीड़ित बच्चे रोते रहे, हाथ जोड़कर छोड़ देने की भीख मांगते रहे, लेकिन हैवानों के दिल में रत्ती भर भी रहम नहीं आया. गुंडों ने खुद इस घिनौनी करतूत का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो गया. वीडियो सामने आते ही पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया.
पहाड़ की वादियों में सन्नाटे का उठाया फायदा
जमुई का मड़वा पहाड़ी इलाका बेहद खूबसूरत माना जाता है. शाम ढलते ही आसपास के युवा और परिवार यहां तस्वीरें खिंचवाने और सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने पहुंचते हैं. पीड़ित छात्रा भी अपने दोस्त के साथ इसी पहाड़ी रास्ते से लौट रही थी. शाम होते ही यह पूरा इलाका एकदम सुनसान हो जाता है. दोनों तरफ ऊंचे पहाड़ और बीच में गुजरती पतली सड़क का फायदा उठाकर अपराधी अक्सर यहां राहगीरों को निशाना बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: जमुई के बाद अब बिहार के इस जिले में युवती के साथ हुई छेड़छाड़, VIDEO में बैड टच और गाली-गलौज करते दिखे आरोपी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









