छात्रा से बदसलूकी करने वाले दरिंदे नंदन यादव की क्राइम कुंडली, गांव से लेकर वायरल वीडियो तक पूरी पड़ताल
Jamui Crime Report: बिहार के जमुई जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. मड़वा पहाड़ की हसीन वादियों में शाम के समय सैर करने गई दसवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा और उसके सहपाठी दोस्त के साथ कुछ मनचलों ने दरिंदगी की सारी सीमाएं लांघ दीं. छात्रा अपने दोस्त के साथ दोपहिया वाहन से वापस घर लौट रही थी. तभी रास्ते में घात लगाए बैठे सात से आठ गुंडों ने दोनों बच्चों को घेर लिया. चेहरे पर गमछा बांधे इन दरिंदों ने नाबालिग छात्रा के साथ बेहद गंदी हरकतें कीं, अश्लील स्पर्श किया और जबरन उसे सड़क से उठाकर ले जाने की भी कोशिश की.
पीड़ित बच्चे रोते रहे, हाथ जोड़कर छोड़ देने की भीख मांगते रहे, लेकिन हैवानों के दिल में रत्ती भर भी रहम नहीं आया. गुंडों ने खुद इस घिनौनी करतूत का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो गया. वीडियो सामने आते ही पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया.
पहाड़ की वादियों में सन्नाटे का उठाया फायदा
जमुई का मड़वा पहाड़ी इलाका बेहद खूबसूरत माना जाता है. शाम ढलते ही आसपास के युवा और परिवार यहां तस्वीरें खिंचवाने और सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने पहुंचते हैं. पीड़ित छात्रा भी अपने दोस्त के साथ इसी पहाड़ी रास्ते से लौट रही थी. शाम होते ही यह पूरा इलाका एकदम सुनसान हो जाता है. दोनों तरफ ऊंचे पहाड़ और बीच में गुजरती पतली सड़क का फायदा उठाकर अपराधी अक्सर यहां राहगीरों को निशाना बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: जमुई के बाद अब बिहार के इस जिले में युवती के साथ हुई छेड़छाड़, VIDEO में बैड टच और गाली-गलौज करते दिखे आरोपी
इंडियन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के कार्यक्रम में गौतम अदाणी का बड़ा संबोधन, ‘भविष्य की संभावनाओं को तय करने दें, आज की सीमाओं को नहीं’
कोलकाता में आयोजित इंडियन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के एक भव्य कार्यक्रम में जाने-माने उद्योगपति गौतम अदाणी ने मुख्य भाषण दिया। इस कार्यक्रम में ICC के प्रेसिडेंट बृज भूषण अग्रवाल, सरकार के प्रतिनिधि और इंडस्ट्री के तमाम सम्मानित लीडर्स मौजूद रहे। ‘सिटी ऑफ़ जॉय’ कोलकाता की तारीफ करते हुए गौतम अदाणी ने कहा कि इस शहर …
The post इंडियन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के कार्यक्रम में गौतम अदाणी का बड़ा संबोधन, ‘भविष्य की संभावनाओं को तय करने दें, आज की सीमाओं को नहीं’ appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Bharat Samachar










