Responsive Scrollable Menu

Maharashtra Drought: फसल नुकसान पर Devendra Fadnavis का बड़ा एलान, कल जारी होगा राहत आदेश

बारिश की कमी से राज्य के कई इलाकों में फसलों को हुए नुकसान को लेकर राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की है कि प्रभावित किसानों को तुरंत आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। इसके लिए 25 सितंबर को आदेश जारी किया जाएगा। साथ ही एक मंत्रिमंडलीय उप-समिति का गठन किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की अध्यक्षता में यह उप-समिति पूरे राज्य में सूखे जैसे हालात की निगरानी करेगी और सरकार से तुरंत राहत उपायों को लेकर सिफारिश करेगी। वाशिम जिले के सूखा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद अमरावती हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए फडणवीस ने स्वीकार किया कि स्थिति ‘‘अत्यंत गंभीर’’ है और कहा कि महायुति सरकार केंद्र से वित्तीय सहायता का इंतजार किए बिना, राज्य के सूखा राहत कोड के पहले चरण ( ट्रिगर 1 - शुरुआती आकलन) के तहत ही किसानों को तुरंत मदद प्रदान करेगी। उन्होंने कहा, किसानों को सहायता राशि देने का आदेश कल जारी कर दिया जाएगा।

फडणवीस ने यह भी कहा कि ऐसी संभावना है कि पहले चरण के तहत कुछ इलाके छूट गए हों, ऐसे क्षेत्रों को तीसरे ट्रिगर (चरण) के तहत शामिल किया जाएगा। सूखे जैसे हालात के बीच फसलों और पानी की स्थिति का जायजा लेने के लिए वाशिम के कारंजा तालुका के म्हसाला, मंगरुलपीर तालुका के मोहगव्हाण और मालेगांव तालुका के जौल्का गांव का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने किसानों से बातचीत की और सोयाबीन तथा तुअर (अरहर) की बर्बाद फसलों का निरीक्षण किया।

फडणवीस ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा, हमने आज खेतों का निरीक्षण किया है। कल हम सूखे पर सरकारी आदेश (जीआर) जारी करेंगे और सभी किसानों की मदद करेंगे। उन्होंने कहा, कहीं भी पानी नहीं है।

फसलें सूख गई हैं, खासकर सोयाबीन की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने स्वीकार किया कि बारिश न होने से खेती, चारे और पीने के पानी से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

राहत उपायों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पहले ही कर्ज माफी शुरू कर चुकी है और इसे जल्द पूरा करेगी, जबकि बिजली के बिल भी माफ कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन किसानों को कर्ज माफी मिल चुकी है, बैंकों नियमों के अनुसार उन्हें नया ऋण प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंकों से कहा जाएगा कि वे इस मुश्किल समय में किसानों से कर्ज की वसूली न करें।

शिवसेना (उबाठा) नेता उद्धव ठाकरे की उस मांग पर, जिसमें उन्होंने स्थिति पर चर्चा के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया था, फडणवीस ने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा, जब हमारे किसान संकट में हैं, तो राजनीति क्यों होनी चाहिए? हम इस बात पर ध्यान देंगे कि किसानों की मदद कैसे की जाए।

Continue reading on the app

GalaxEye को TDB से 63 करोड़ रुपये की मदद, बनेगा मल्टीसेंसर उपग्रह

अंतरिक्ष विभाग का प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनी गैलेक्सीआई को अगली पीढ़ी की मल्टीसेंसर उपग्रह प्रौद्योगिकी विकसित करने के लिए 63 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि टीडीबी और गैलेक्सआई ने अनुसंधान, विकास और नवाचार (आरडीआई) कोष के तहत वित्तीय सहायता से संबंधित एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रस्तावित उपग्रह प्रौद्योगिकी ‘ऑप्टोसार’ से संबंधित है, जो पृथ्वी के अवलोकन के दो अलग-अलग तरीकों को एक साथ लाती है।

ये दो तरीके सिंथेटिक एपर्चर रडार (एसएआर) और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल (ईओ) इमेजिंग हैं। इसका उद्देश्य व्यापक क्षेत्र और लंबी दूरी की निगरानी, मानव एवं वाहनों की पहचान तथा लक्ष्यों के वर्गीकरण जैसे अनुप्रयोगों में मदद करना है। साथ ही यह विभिन्न मौसम और प्रकाश परिस्थितियों में इमेजिंग की सुविधा प्रदान करेगी।

टीडीबी के सचिव राजेश कुमार पाठक ने एक बयान में कहा, भारत का अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र ऐसे चरण में प्रवेश कर रहा है, जहां देश के भीतर अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों को विकसित करने और उन्हें इस्तेमाल में लाने की क्षमता और भी महत्वपूर्ण होगी।

Continue reading on the app

  Sports

सिराज के बाउंसर पर चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन

Shubman Gill injured Mohammed Siraj bouncer: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे से ठीक दो दिन पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल नेट अभ्यास के दौरान मोहम्मद सिराज की गेंद पर दाएं हाथ की कोहनी में चोट खा बैठे. दर्द से परेशान गिल को तुरंत बल्लेबाजी छोड़कर फिजियो की निगरानी में जाना पड़ा. मैदान किनारे करीब डेढ़ घंटे तक चले उपचार, बर्फ की सिकाई और फिजियो की जांच के बाद उन्होंने दोबारा बल्लेबाजी नहीं की. Fri, 25 Sep 2026 22:28:06 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | PROTEST AGAINST CEC| CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हल्लाबोल| AT2 Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T17:11:50+00:00

Tejaswi Yadav: 'POCSO एक्ट के तहत CM पर कार्रवाई हो' #shortvideo #cmsamrat #tejashwiyadav #jamui #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T17:08:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers