'समुद्र को भूलकर बैठा रहा भारत?' संजीव सान्याल ने बताया 'मैरिटाइम पावर' का पूरा खेल
न्यूज18 के DEFCON-2026 कॉन्क्लेव के दौरान न्यूज18 के मैनेजिंग एडिटर नलिन मेहता ने प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल से भारत की मैरिटाइम पावर, स्ट्रैटेजिक जियोग्राफी और शिपबिल्डिंग को लेकर खास बातचीत की. बातचीत के दौरान, संजीव सान्याल ने कहा कि भारत को लंबे समय तक अपनी स्ट्रैटेजिक पावर को सिर्फ जमीन और सीमाओं के नजरिए से देखने की आदत रही है, जबकि देश की इकोनॉमी और ट्रेड का बड़ा हिस्सा समुद्र के रास्ते चलता है. उन्होंने बताया कि भारत के करीब 95 फीसदी ट्रेड वॉल्यूम और 75 फीसदी ट्रेड वैल्यू का कारोबार शिप्स के जरिए होता है. बावजूद इसके, भारत की शिप ओनरशिप, शिप फ्लैगिंग और शिपबिल्डिंग क्षमता अभी काफी पीछे है. मर्चेंट शिप्स को भी देश की हार्ड पावर का अहम हिस्सा बताते हुए उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ा. बातचीत में अंडमान आइलैंड्स, मलक्का स्ट्रेट, इंडियन ओशन, चीन की शिपबिल्डिंग रणनीति और भारत के समुद्री इतिहास पर भी चर्चा हुई. इसके अलावा भारत की पॉपुलेशन पॉलिसी, गिरती फर्टिलिटी रेट और आने वाले वर्षों में बदलते डेमोग्राफिक लैंडस्केप पर भी संजीव सान्याल ने अपनी बात रखी.
Strawberry Kheti: पलामू के किसान ध्यान दें! इस समय खेत में लगा दें स्ट्रॉबेरी, एक एकड़ से 3-4 लाख तक मुनाफा संभव
Palamu Strawberry Farming Tips: झारखंड के पलामू में स्ट्रॉबेरी की खेती किसानों के लिए लाभदायक साबित हो सकती है. यह 5 महीने की फसल सर्दियों में अच्छी बढ़ती है. स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए सितंबर से अक्टूबर का समय महत्वपूर्ण माना जाता है. किसान सामान्य तौर पर 15 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच पौधों की रोपाई की तैयारी कर सकते हैं. किसान एक एकड़ से तीन से चार लाख रुपये तक शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










