UPI MDR Charges: सरकार UPI पर MDR चार्ज लागू करने की 15 अक्टूबर की डेडलाइन नहीं बढ़ाएगी। हालांकि, सरकारी सूत्रों का कहना है कि इस पर 18% GST की समीक्षा हो सकती है। 7 अक्टूबर की GST काउंसिल बैठक में ये मुद्दा उठने की संभावना है। जानिए डिटेल।
Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को News18 DEFCON 2026 में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को लेकर भारत की नीति पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत अब परमाणु धमकी बर्दाश्त नहीं करेगा।
Suruchi Singh, Asian Games 2026: जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अपना दूसरा गोल्ड मेडल शूटिंग के जरिए हासिल किया। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 484.6 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने पूरे फाइनल में बढ़त बनाए रखी। दक्षिण कोरिया की सुह्योन होंग और गाउन चू की जोड़ी 478.0 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही।
कौन हैं सुरुचि सिंह? इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद अब सभी की नजरें भारत की युवा निशानेबाज सुरुचि सिंह पर हैं। 28 अप्रैल 2006 को हरियाणा के झज्जर में जन्मी सुरुचि ने महज 13 साल की उम्र में शूटिंग शुरू की थी। इससे पहले वह कुश्ती में हाथ आजमा रही थीं। उनके परिवार का भी कुश्ती से जुड़ाव रहा है। उनके पिता हवलदार इंदर सिंह ने भी उनके खेल करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सुरुचि ने जूनियर स्तर पर ही अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। साल 2025 उनके करियर के लिए बेहद खास रहा। उन्होंने ब्यूनस आयर्स, लीमा और म्यूनिख में लगातार तीन ISSF वर्ल्ड कप में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीते। लीमा वर्ल्ड कप में उन्होंने मिक्स्ड टीम इवेंट में भी स्वर्ण पदक हासिल किया।
इसके बाद दोहा में ISSF वर्ल्ड कप फाइनल में सुरुचि ने 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में 245.1 अंक हासिल कर जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड जीता।
साल 2026 में भी उनका शानदार प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने म्यूनिख ISSF वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीता और एशियन चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट का सिल्वर मेडल हासिल किया। अब एशियन गेम्स का गोल्ड उनके तेजी से बढ़ते अंतरराष्ट्रीय करियर में एक और बड़ी उपलब्धि बन गया है।