Responsive Scrollable Menu

'वो हर गेम में रन नहीं बना रहे...' वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की दिग्गज ने की वकालत, जानिए किन 2 खिलाड़ियों को बाहर करने को कहा?

Vaibhav Sooryavanshi : टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत 28 सितंबर से करने वाली है, जहां पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम गोल्ड मेडल जीतने के लिए उतरेगी. भारत ने एशियन गेम्स के 19वें संस्करण में यानी 2023 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. तब रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था. अब श्रेयस अय्यर के ऊपर अपने गोल्ड मेडल को डिफेंड करने का जिम्मा होगा. एशियन गेम्स 2026 शुरुआत होते ही एक बार फिर एक बड़ी बहस शुरू हो जाएगी. 

भारत की टी20 टीम के मुकाबले शुरू होने के साथ ही फिर से ये सवाल उठने लगेगा कि, 15 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में मौका क्यों नहीं दिया जा रहा है. संजू सैमनस के लगातार निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वो टीम में क्यों बने हुए हैं. संजू 4 मैच में फ्लोप होते हैं, तब जाकर एक मैच में उनका बल्ला चलता है. उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है. इसके वाबजूद उन्हें खिलाने के लिए वैभव सूर्यवंशी को बाहर किया जा रहा है.

अब वैभव को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान दिया है. भारतीय कमेंटेटर ने उनको टीम इंडिया में खिलाने और 11 में जगह देने के लिए बड़ा सुझाव दिया है. उनका ये सुझाव क्या है, उन्होंने भारतीय क्रिकेट फैंस से क्या कहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं.

वैभव सूर्यवंशी पर मोहम्मद कैप का बड़ा बयान

मोहम्मद कैफ ने कहा कि, 'मैं समझता हूं कि तिलक वाइस-कैप्टन हैं लेकिन वाइस-कैप्टन को पहले भी हटाया गया है. मैं उस बारे में नहीं सोचना चाहता हूं. शिवम दुबे हर गेम में रन नहीं बना रहे हैं और उन्हें अभी भी खुद को साबित करना है. फील्डिंग भी उनकी कमजोरी है और वो एक अच्छे बॉलिंग ऑलराउंडर नहीं हैं. वो सिर्फ एक बैटर के तौर पर खेल रहे हैं. छह महीने बाद तिलक या दुबे में से कोई एक बाहर हो जाएगा. आपको किसी एक को हटाना होगा और सूर्यवंशी खेलेंगे. मैं यह अभी कह रहा हूं'.

इस बयान से मोहम्मद कैफ ने साफ कर दिया है कि, टीम इंडिया की प्लेइंग-11 से तिलक वर्मा को भी ड्रॉप किया जा सकता है, फिर चाहें वो उपकप्तान क्यों न हों. इसके साथ ही उन्होंने शिवम दुबे को भी टीम से बाहर करने की बात कही है. कैप चाहते हैं कि, इन दोनों में से किसी एक को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जा सकता है. वैभव शानदार फॉर्म में हैं और लगातार भारत के लिए रन बना रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक इंडियन मेंस क्रिकेट टीम के लिए 6 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 2 हाफ सेंचुरी की मदद से कुल 193 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 81 रन रहा है, जो जिम्बाब्वे के खिलाफ आया था. वैभव के बल्ले से अब तक कुल 16 चौके और 14 छक्के निकले हैं

 ये भी पढ़ें : गौतम गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी पर क्यों लिया ये बड़ा फैसला? संजू, गिल, रोहित और विराट को लेकर भी खुले कई राज

Continue reading on the app

UPI MDR Charges: सरकार 15 अक्टूबर की डेडलाइन नहीं बढ़ाएगी, 18% GST का हो सकता है रिव्यू

UPI MDR Charges: सरकार UPI पर MDR चार्ज लागू करने की 15 अक्टूबर की डेडलाइन नहीं बढ़ाएगी। हालांकि, सरकारी सूत्रों का कहना है कि इस पर 18% GST की समीक्षा हो सकती है। 7 अक्टूबर की GST काउंसिल बैठक में ये मुद्दा उठने की संभावना है। जानिए डिटेल।

Continue reading on the app

  Sports

आइए आपको घर पर हराएंगे... ऑस्ट्रेलिया ए पर इंडिया ए की 162 रन से विशाल जीत, शम्स मुलानी के सात विकेट

IND A vs AUS A Unofficial Test Highlights: बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों के दमदार खेल के बूते इंडिया ए ने पहले चार दिवसीय मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रन से रौंद दिया. तीसरे दिन इंडिया ए ने 363 रन का लक्ष्य रखा था. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ए की पूरी टीम 200 रन पर ही सिमट गई. Fri, 25 Sep 2026 13:59:26 +0530

  Videos
See all

CJP प्रदर्शन में महिला से छेड़छाड़, AI से बनाई फर्जी फोटो | CJP Protest Update | Breaking #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T08:42:39+00:00

Anupriya Patel LIVE: Health Summit 2026 में शामिल हुईं राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल | Republic Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T08:44:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers