Responsive Scrollable Menu

Rahul Gandhi में राजनीतिक समझ की कमी, BJP बोली- अकेले चुनाव नहीं जीत सकती Congress

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी में राजनीतिक समझ बिल्कुल नहीं है। यह बयान तब आया जब कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग के कामकाज और 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) प्रक्रिया पर दो चुनाव आयुक्तों द्वारा उठाए गए सवालों को लेकर 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी के संबोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए BJP के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस अपने दम पर एक भी चुनाव नहीं जीत पाई। प्रियंका गांधी ने मुस्लिम लीग के समर्थन से वायनाड सीट जीती।

इसे भी पढ़ें: Vanakkam Poorvottar: Meghalaya में BJP ने कर दिया बहुत बड़ा खेल, एक झटके में बदल डाला विधानसभा का पूरा गणित

त्रिवेदी ने कहा कि बंगाल में 1977 से कांग्रेस की सरकार नहीं बनी है। बिहार में 1990 से कांग्रेस की सरकार नहीं है। UP में कांग्रेस 1989 से सत्ता से बाहर है। 1999 से ओडिशा में भी कांग्रेस सत्ता में नहीं है। चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया में गड़बड़ियों पर 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के बारे में सुधांशु त्रिवेदी ने पूछा कि रिपोर्ट में चुनाव आयुक्तों के बयानों का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्तों के बयानों के बिना यह रिपोर्ट सही कैसे हो सकती है?

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अभी कुछ देर पहले राहुल गांधी ने आपके सामने फिर से एक PPT पेश किया, जो अक्सर ऐसे अनजान, अजीब और संदिग्ध स्रोतों से आता है जिनके बारे में कोई नहीं जानता। उन्हें भारतीय राजनीति की कोई जानकारी नहीं है। तमिलनाडु में 1967 से कांग्रेस सत्ता में नहीं है। उस समय BJP का अस्तित्व ही नहीं था। बंगाल में 1977 से कांग्रेस की सरकार नहीं रही है। बिहार में 1990 से कांग्रेस की सरकार नहीं है। UP में कांग्रेस 1989 से सत्ता से बाहर है। 1999 से ओडिशा में कांग्रेस सत्ता में नहीं है। राहुल गांधी को इस बात की कोई जानकारी नहीं है... जब से पारदर्शी चुनाव होने लगे हैं, CCTV कैमरे आ गए हैं और स्वतंत्र मीडिया का दौर आया है, तब से उन्हें सत्ता में आना मुश्किल लगने लगा है।

उन्होंने कहा कि अभी आपने कुछ ही समय पहले देखा कि भारत की राजनीति के प्रपंच शिरोमणि और हाइड्रोजन बम का उद्घोष करके हाइड्रोजन गैस लाने वाले महान रसायन वैज्ञानिक राहुल गांधी जी ने आपके सामने एक बार फिर एक PPT का प्रदर्शन किया। जब वो कहते हैं कि मैं इसको 50 साल से देख रहा हूं, जिसकी उम्र 56 साल है, वो 50 साल की उम्र से ही सारी चीजें समझ रहे हैं। मुझे लगता है कि 5-6 साल की आयु में राजनीति को समझने की ऐसी अद्भुत प्रतिभा सिर्फ पक्की दाढ़ी वाले नौजवान में ही हो सकती है।

भाजपा नेता ने कहा कि दूसरा, उन्होंने कहा कि एंटी-इनकंबेंसी इस देश का established truth है और यह भाजपा के आने के बाद हुआ है। मुझे लगता है कि राजनीतिक दृष्टि से राहुल गांधी विवेक-शून्य और ज्ञान-शून्य हैं। 1967 के बाद से तमिलनाडु में कांग्रेस कभी सत्ता में वापस नहीं लौटी। तब भारतीय जनता पार्टी का नाम तक नहीं था। बंगाल में 1977 के बाद से कांग्रेस सत्ता में वापस नहीं लौटी और 1977 से 2011 तक 34 वर्षों तक कम्युनिस्टों की सरकार रही, लेकिन राहुल गांधी को यह समझ में ही नहीं आता, दिखाई ही नहीं पड़ता। बिहार में 1990 के बाद से कांग्रेस कभी सत्ता में नहीं रही। तीन बार लगातार लालू यादव की सरकार रही, लेकिन राहुल गांधी को इसका भी ज्ञान नहीं है। 1989 के बाद से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं रही, लेकिन उन्हें इसका भी पता नहीं है। 1999 के बाद से ओडिशा में कांग्रेस की सरकार नहीं रही, लेकिन यह भी उन्हें पता नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Maithili Thakur बोलीं- बिहार में सुरक्षित हूं, तो भड़के लेखक Neeraj Pandey ने याद दिला दी जमीनी हकीकत!

उन्होंने कहा कि आज एंटी-इनकंबेंसी इतनी स्ट्रॉन्ग हो गई है कि वह अपनी सीट भी अपने सहयोगी दल की बैसाखी के बिना नहीं जीत सकते। पिछले 25 वर्षों से रायबरेली और अमेठी में समाजवादी पार्टी के समर्थन से कांग्रेस पार्टी जीतती रही है। वरना सोनिया जी और राहुल गांधी जी में इतनी क्षमता नहीं है कि बिना सपा के समर्थन के अपनी खानदानी सीट अपने दम पर निकाल सकें। राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी वायनाड में मुस्लिम लीग के समर्थन से जीते हैं, जहां 60 से 65 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है। इनकी क्षमता नहीं है कि बिना मुस्लिम लीग के समर्थन के वहां अपनी सीट निकाल सकें। इसलिए राहुल गांधी को भारतीय राजनीति के फंडामेंटल ज्ञान की समझ नहीं है।

Continue reading on the app

Delhi Kalkaji Park मामले में तीनों आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

दिल्ली की एक अदालत ने आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय लड़की से कथित दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को बृहस्पतिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। तीनों आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपिका ठकरान के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपियों आसिफ, हेमंत और उसके भाई मुकेश को कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से कथित दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के अनुसार, लड़की सोमवार शाम अपने 17 वर्षीय मित्र के साथ कालकाजी मंदिर गई थी और बाद में दोनों पार्क भी गए। तीनों आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी और लड़की को पार्क के एक सुनसान हिस्से में ले जाकर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उसने बताया कि आरोपियों ने लड़की के दोस्त से भी मारपीट की।

पुलिस ने बताया कि आसिफ को मंगलवार तड़के अमर कॉलोनी में डीएम ऑफिस रोड के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। उसने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी की ओर से चलाई गई एक गोली हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आसिफ दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। उसने बताया कि वकील हेमंत और बीएससी गणित के अंतिम वर्ष के छात्र मुकेश को श्री निवासपुरी स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी एक-दूसरे को जानते थे।

उसने बताया कि वे पार्क के आसपास रहते और काम करते थे, ऐसे में उनका अक्सर वहां मिलना होता था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या तीनों पार्क में हुई ऐसी ही अन्य घटनाओं में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अब तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

Continue reading on the app

  Sports

ऋतुराज गायकवाड़ नंबर 4 पर, जडेजा-कुलदीप की वापसी, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की संभावित XI

India Likely XI 1st ODI against West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. एशियन गेम्स के कारण कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में युवा कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ टीम में अनुभव की कोई कमी नहीं है. हालांकि, श्रेयस अय्यर की जगह नंबर 4 पर दांव लगाने और तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की कमी को पूरा करने की चुनौती प्रबंधन के सामने रहेगी. Fri, 25 Sep 2026 19:42:06 +0530

  Videos
See all

टक्कर इतनी जोरदार कि हवा में उछला बाइक सवार #ludhiana #caraccident #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T14:45:11+00:00

Sahil Joshi | क्या है CJP की मांगें? | Abhijeet Dipke | #shorts #electioncommission #abhijeetdipke #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T14:45:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers