बदल गया टीम इंडिया का टाइटल स्पॉन्सर, भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में जर्सी पर दिखेगा इसका लोगो, जानिए कितने में हुई डील
Team India Title Sponsor : भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया का टाइटल स्पॉन्सर बदल गया है. अब भारतीय क्रिकेट टीम की टाइटल स्पॉन्सरशिप किसी और को मिल चुकी है. तो आइए जानते हैं कि, टीम इंडिया की टाइटल स्पॉन्सरशिप किए मिली है. बीसीसीआई के साथ उसने कितने में डील की है और कब से भारत की जर्सी पर नया टाइटल स्पॉन्सर दिखने वाला है. इस बारे में आइए आपको हम आज विस्तार से बताते हैं.
किसे मिली टीम इंडिया के टाइटल स्पॉन्सरशिप
दरअसल, क्रिकबज की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुथूट फिनकॉर्प ने अगले दो होम सीजन के लिए इंडियन क्रिकेट टीम के टाइटल स्पॉन्सरशिप राइट्स खरीद लिए हैं. अब इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी पर मुथूट फाइनेंस फिनकॉर्प दिखाई देगा. अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन सूत्रों की मानें तो जल्दी ही इसका ऐलान किया जा सकता है.
Muthoot Finance/Fincorp has bagged team India’s title rights. (Cricbuzz). pic.twitter.com/bY7EeCa7TZ
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 24, 2026
कितने में हुई बीसीसीआई के साथ डील
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइटल स्पॉन्सरशिप, जिसे ‘ब्लू मुथूट’ कहा जाता है. उसकी बीसीसीआई से हर मैच के लिए INR 4.85 करोड़ के बेस प्राइस पर बातचीत हुई है. हाालांकि फाइनल प्राइस बेस प्राइस से कम हो सकता है. ये डील कितने में हुई है इसके बारे में पूरी क्लैरिटी तब मिलेगी, जब बीसीसीआई की ओर से इसका ऑफिशियली ऐलान किया जाएगा.
बीसीसीआई को पहले मिलता था कितना पैसा
आपको बता दें कि, सीरियस बिडर्स की कमी की वजह से नए टाइटल स्पॉन्सर के अनाउंसमेंट में देरी हुई. बीसीसीआई को आउटगोइंग टाइटल स्पॉन्सर IDFC फर्स्ट बैंक, हर मैच के लिए INR 4.2 करोड़ दे रहा था. पहले नएॉ टाइटल स्पॉन्सर का फैसला 13 अगस्त को होना था लेकिन तब हो नहीं पाया.
भारतीय क्रिकेट टीम के टाइटल स्पॉन्सर के लिए बीसीसीआई ने संभावित पार्टियों के साथ बातचीत शुरू की थी. इस पार्टियों में गूगल जेमिनी, IDFC फर्स्ट बैंक, स्पिनी और SBI लाइफ शामिल थे. अब SBI लाइफ ने कैंपा और चैटGPT के साथ BCCI के एसोसिएट पार्टनर के तौर पर साइन किया. तीनों कंपनियों ने दो सीजन के लिए एग्रीमेंट साइन किए हैं, जो वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत की घरेलू सीरीज से शुरू होकर मार्च 2028 तक चलेगा.
???? BREAKING: Muthoot Finance Limited - or Muthoot Fincorp - has bagged the title rights for Indian cricket.
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 24, 2026
Cricbuzz understands that the country’s largest gold-loan Non-Banking Financial Company (NBFC) has acquired the rights for the next two years. pic.twitter.com/rMrfjJ5R4e
कितने मैचों तक मुथूट फिनकॉर्प के पास रहेंगे राइट्स
मुथूट फिनकॉर्प कोच्चि में रहने वाले मुथूट परिवार के मालिकाना हक वाली कंपनी है. वेस्टइंडीज के साथ होने वाली सीरीज से उनके मुथूट फिनकॉर्प के बतौर टाइटल स्पॉन्सरशिप राइड्स शुरू हो जाएंगे. इनके पास राइडर्स 31 मार्च, 2028 तक रहने वाले हैं. भारत में खेले जाने वाले सभी इंटरनेशनल और घरेलू मैचों के टाइटल राइट्स अब मुथूट फिनकॉर्प के पास होंगे. इस डील में लगभग 35 घरेलू इंटरनेशनल मैच होंगे, जिसमें 10 टेस्ट, 12 वनडे और 13 टी20 मुकाबले शामिल होनों की उम्मीद है.
मुथूट फिनकॉर्प 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से एक्शन में आ जाएगा. केरल के तिरुवनंतपुरम स्थिति ग्रीनफील्ड स्टेडियम में टीम इंडिया की जर्सी पर नया लोगो दिखाई देगा.
ये भी पढ़ें : South Africa vs Australia : मैथ्यू ब्रीट्जके ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, हेनरिक क्लासेन के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज
News18 DEFCON 2026: CDS का बड़ा बयान, हर मोर्चे पर तैयार रहेगी सेना | News18 Exclusive
News18 DEFCON 2026: CDS का बड़ा बयान, हर मोर्चे पर तैयार रहेगी सेना | News18 Exclusive #news18 #defcon #cds News18 DEFCON 2026 में CDS NS Raja Subramani ने भारतीय सेना की तैयारियों और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सेना को हर मोर्चे पर तैयार रहना है। news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, jewar bus fire, rahul gandhi election commission press conference, pm modi union ministers meeting, delhi police pink booths, jamui case, yogi adityanath gorakhpur janata darbar, akhilesh yadav rae bareli visit, patna councillor husband firing, gujarat university financial scam, iit case, us walkout un general assembly, masoud pezeshkian un speech, xi jinping trump meeting, netanyahu un speech, hamas finance chief killed
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









