Responsive Scrollable Menu

अनऑफिशियन टेस्ट- इंडिया-ए दूसरी पारी में 199 रन पर ऑलआउट:देवदत्त पडिक्कल ने 59 रन बनाए; तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया-ए 55/2

ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले के तीसरे दिन इंडिया-ए की टीम दूसरी पारी में 199 रन पर ऑलआउट हो गई। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया-ए ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। भारत ने पहली पारी में 334 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया-ए की टीम 171 रन पर सिमट गई। इस तरह इंडिया-ए को पहली पारी में 163 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में 199 रन बनाने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया-ए के सामने जीत के लिए 363 रन का टारगेट रखा है। देवदत्त पडिक्कल ने 59 रन बनाए इंडिया-ए के लिए दूसरी पारी में देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए। उन्होंने 72 गेंदों पर 50 रन पूरे किए, जिसमें 6 चौके शामिल थे। कुमार कुशाग्र ने 46 रन की पारी खेली। इंडिया-ए ने 57.4 ओवर में 199 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉड मर्फी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। ब्रेंडन डॉगेट और लियम स्कॉट ने 2-2 विकेट लिए। जेसन संघा को एक विकेट मिला। प्रफुल हिंगे रन आउट हुए। मुलानी-कोटियन को 1-1 विकेट ऑस्ट्रेलिया-ए की दूसरी पारी में नाथन मैकस्वीनी 23 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि पीटर हैंड्सकॉम्ब बिना खाता खोले नाबाद लौटे। सैम कॉन्स्टास 20 और कैंपबेल केलावे शून्य पर आउट हुए। रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 36 रन के स्कोर पर पहला और 55 रन पर दूसरा विकेट गंवाया। भारत की ओर से शम्स मुलानी और तनुष कोटियन को 1-1 विकेट मिला।

Continue reading on the app

हॉकी प्लेयर, मेडिकल ग्रेजुएट हैं EC सुखबीर सिंह संधू:RBI के मेंबर रहे हैं EC डॉ विवेक जोशी, जानें दोनों इलेक्शन कमिशनर्स की प्रोफाइल

इलेक्शन कमिश्नर सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने हाल ही में SIR यानी स्पेशल इंटेनसिव रिवीजन से जुड़े कुछ फैसलों और प्रोसेस पर आपत्तियां जताईं हैं। सुखबीर सिंह संधू मार्च 2024 में इलेक्शन कमिश्नर अपॉइंट हुए थे और डॉ जोशी को 2025 में इलेक्शन कमिश्नर अपॉइंट हुए थे। जानते हैं दोनों इलेक्‍शन कमिश्‍नर्स के प्रोफाइल... सुखबीर सिंह संधू ने लागू करवाया था FASTag सुखबीर संधू 1988 बैच के IAS हैं और उन्होंने MBBS की डिग्री भी ली है यानी वे मेडिकल ग्रेजुएट हैं। अक्टूबर 2019 में संधू ने NHAI यानी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया में चैयरमैन का पद संभाला और FASTag को देशभर में कंपलसरी करने का बदलाव लाए। हाईवे सेक्टर रिफॉर्म्स पर उनका प्रमुख योगदान रहा। ECI के अनुसार, उनके कार्यकाल में करीब ₹30,000 करोड़ के केस को मध्यस्था से सुलझाया गया था। संधू हॉकी प्लेयर रहे हैं। उन्हें ट्रेकिंग और पर्वतारोहण में दिलचस्पी है और उन्होंने उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में ब्लैक पीक (22,000 फीट) की चढ़ाई की है। उन्हें हार्वर्ड बिजनेस स्कूल, बोस्टन, U.S.A. में ‘भारतीय शहरों में तनाव कम करने’ पर भाषण देने के लिए आमंत्रित भी किया गया था। RBI और SBI बोर्ड के मेंबर रह चुके हैं डॉ. विवेक जोशी डॉ. विवेक जोशी 1989 बैच के हरियाणा कैडर के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार में करीब 35 सालों तक कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। 19 फरवरी 2025 से वे भारत निर्वाचन आयोग में इलेक्शन कमिश्नर अपॉइंट हुए हैं। डॉ. जोशी ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंन ट्रेड से इंटरनेशनल बिजनेस में एग्जीक्यूटिव मास्टर्स किया। डॉ. जोशी हरियाणा के जींद, हिसार और पंचकुला के डिप्टी कमिश्नर रहे। इसके बाद डिविजनल नवंबर 2022 में डॉ. जोशी फाइनेंस मिनिस्ट्री (DFS) में कमिश्नर बने। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… IIT स्टूडेंट सुसाइड के बाद डीन से हटाए गए दुल्ला:JEE एडवांस्ड, UCEED एग्‍जाम्स कंडक्‍ट कराते हैं, एक्सीलेंस इन टीचिंग अवार्ड से सम्मानित; जानें प्रोफाइल IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद इस संस्थान के जिस प्रोफेसर की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह सूर्यनारायण दूल्ला हैं। प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला IIT बॉम्बे के ऊर्जा विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर हैं। पूरी खबर पढ़ें..

Continue reading on the app

  Sports

Seema Kumari: नंगे पैर दौड़कर गरीबी को हराया, सीमा ने 10000m में जीता ब्रॉन्ज, 16 साल बाद भारत को मिला मेडल

Asian Games 2026: भारत की लॉन्ग डिस्टेंस रनर सीमा कुमारी ने एतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10,000 मीटर रेस इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. Thu, 24 Sep 2026 18:53:26 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi Press Conference: राहुल ने दी ज्ञानेश कुमार को बड़ी धमकी.? | Election Commission | CEC #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T14:12:51+00:00

DEFCON 2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह | Rajnath Singh at News18 DEFCON 2026 | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T14:12:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers