Responsive Scrollable Menu

हरदा में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत

हरदा: मध्यप्रदेश के हरदा जिले से एक भीषण हादसे ही खबर सामने आई है। गुरुवार दोपहर को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। स्पीड इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे ही उड़ गये। इस हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू की।

जानकारी अनुसार, यह दर्दनाक हादसा सिराली थाना क्षेत्र अतंर्गत खुदिया और सिराली के बीच हुआ। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। तत्काल ही हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार अंदर फंसे दोनों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया

जानकारी अनुसार, यह दर्दनाक हादसा सिराली थाना क्षेत्र अतंर्गत खुदिया और सिराली के बीच हुआ। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। तत्काल ही हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से कार के अंदर फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला एवं इलाज के लिये अस्पताल भेज दिया। लेकिन अस्पताल तक पहुंचने पर डॉक्टरों ने जब दोनों घायलों को देखा तो उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे में जिन दो युवकों की मौत हुई है उनकी पहचान की जा चुकी है। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय गौतम पिता पदम और 22 वर्षीय सर्वेश पिता विनोद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में से एक ने हादसे से एक दिन पहले ही सेकेंड हैंड कार खरीदी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Continue reading on the app

तीन दिन बाद बनना था दूल्हा, पहुंच गया हवालात, पुलिस ने 65 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार किये

इंदौर की लसूडिया थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं समेत आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 65 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी ऐसा भी पकड़ा गया, जिसकी शादी महज तीन दिन बाद होने वाली थी, यानि वो तीन दिन बाद दूल्हा बनने वाल अता लेकिन उससे पहले ही हवालात पहुंच गया।

डीसीपी अमन राठौर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि लसूडिया थाना पुलिस ने 21 सितंबर को एमडी ड्रग्स की तस्करी के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई की। पहली कार्रवाई महालक्ष्मी नगर इलाके में की गई, और दूसरी कार्रवाई निरंजनपुर मंडी क्षेत्र में की गई दोनों ही जगह पुलिस को सफलता मिली, पुलिस ने एमडी भी जब्त की और आरोपी भी गिरफ्तार किये।

दो महिला तस्कर सहित तीन गिरफ्तार 

डीसीपी राठौर ने बताया कि पुलिस ने महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में एक फ़्लैट में दबिश देकर हर्ष शर्मा, रानी कौशल और रूपाली रावल को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से एमडी ड्रग्स बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी रूपाली पूर्व में भी एनडीपीएस के मामले में गिरफ्तार हो चुकी है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर एमडी की सप्लाई चेन और ड्रग्स उपलब्ध कराने वाले सप्लायर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

दूल्हा बनने से पहले ही पहुंच गया हवालात 

दूसरी कार्रवाई निरंजनपुर मंडी क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर की गई। यहां पुलिस ने शहजाद चौधरी और मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार किया, पूछताछ में समाने आया कि आरोपियों ने अवैध मादक पदार्थ शेख अनस निवासी झालावाड़ राजस्थान से ख़रीदे थे, पुलिस ने झालवाड़ पहुंचकर अनस को भी गिरफ्तार कर लिया  आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया, पूछताछ में मालूम चला कि अनस की तीन दिन बाद शादी थी यानि निकाह से पहले पुलिस ने उसेहवालात पहुंचा दिया , पुलिस ने अनस के कब्जे से एमडी ड्रग्स और एक काली पल्सर बाइक बरामद की।

पुलिस ने जब्त की कुल 65 ग्राम एमडी ड्रग्स 

डीसीपी ने बताया कि महालक्ष्मी नगर की कार्रवाई की 9 ग्राम और  निरंजनपुर मंडी क्षेत्र की कार्रवाई में 56 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली है, इस तरह पुलिस ने दोनों कार्रवाई में कुल 65 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है , आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब आरोपियों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन भी कर रही है, जिससे ड्रग्स के कारोबार से अर्जित संपत्ति और लेन-देन की जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले अन्य सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं सीमा कुमारी...जिन्होंने एथलेटिक्स में 16 साल का इंतजार किया खत्म, ट्रैक पर'रॉकेट' स्पीड से मचाई खलबली

Who is Seema Kumari: धाविका सीमा कुमारी ने एशियन गेम्स 2026 की महिलाओं की 10,000 मीटर स्पर्धा में ऐतिहासिक कांस्य पदक अपने नाम किया. मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में उन्होंने 32:50.05 का समय निकालकर इन खेलों में भारत का एथलेटिक्स में पहला पदक हासिल किया. इस शानदार प्रदर्शन से सीमा ने 10,000 मीटर में पदक का 16 साल लंबा इंतजार खत्म किया. Thu, 24 Sep 2026 20:44:13 +0530

  Videos
See all

Delhi North Campus में महिला पुलिसकर्मियों की खास पेट्रोलिंग! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T15:42:59+00:00

Viral Video | अमरोली में मवेशी पकड़ने पर बवाल, SMC टीम से भिड़े कथित चरवाहे! #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T15:42:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers