Responsive Scrollable Menu

Kolkata Municipal Corporation और 6 नगर पालिकाओं के चुनाव दिवाली बाद नवंबर में संभव

कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और छह अन्य नगर पालिकाओं के चुनाव दिवाली के बाद, नवंबर में होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, सात नगर निगमों के चुनाव नवंबर के आखिरी हफ़्ते में, 27 और 28 नवंबर, 2026 के बीच होने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि चुनाव की तारीखों का ऐलान अक्टूबर में और नतीजों की घोषणा दिसंबर के पहले हफ़्ते में होने की संभावना है। ये चुनाव कोलकाता, हावड़ा, बाली, धूपगुड़ी, हल्दिया, कर्सियांग और कलिम्पोंग नगर पालिकाओं के लिए होने की संभावना है। कल ज़िला प्रशासन के साथ एक वर्चुअल मीटिंग तय है। सूत्रों से पता चला है कि अगले हफ़्ते के आखिर तक सातों नगर पालिकाओं में EVM पहुँच जाएँगी।

इसे भी पढ़ें: Maithili Thakur बोलीं- बिहार में सुरक्षित हूं, तो भड़के लेखक Neeraj Pandey ने याद दिला दी जमीनी हकीकत!

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया में गड़बड़ियों का ज़िक्र होने के बाद, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में दोबारा वोटिंग की मांग की है। साथ ही, उन्होंने चुनाव आयोग पर कड़ा हमला करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की गिरफ़्तारी की भी मांग की है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि SIR प्रक्रिया बंगाल पर कब्ज़ा करने और TMC सरकार को सत्ता से हटाने के लिए शुरू की गई थी। ममता ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने साज़िश रचकर और चुनाव आयोग की मदद से सत्ता हासिल की। ​​उन्होंने कहा कि SIR से पहले, BJP के IT सेल की अधिकारी सीमा खन्ना ने AI की मदद से 58 लाख लोगों के नाम हटा दिए थे, और SIR प्रक्रिया के दौरान 34 लाख नाम हटा दिए गए।

इसे भी पढ़ें: Nandigram Bypoll: BJP प्रत्याशी की उम्र विवाद पर Calcutta High Court में सुनवाई

IE की रिपोर्ट से पता चला है कि तीन सदस्यों वाले चुनाव आयोग (EC) में मतदाता सूची के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) से जुड़े मुद्दों पर तीन में से दो चुनाव आयुक्तों - सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी - ने बार-बार सवाल उठाए थे। SIR को पूरे देश में लागू करने का काम तीनों आयुक्तों की देखरेख में हुआ। लेकिन अंग्रेज़ी अख़बार की रिपोर्ट के मुताबिक, संधू और जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार (एक ही दिन में चार बार) उन फ़ैसलों और आदेशों पर औपचारिक रूप से आपत्ति जताई है, जो उनके अनुसार उनकी जानकारी के बिना लिए या जारी किए गए थे। विपक्षी दलों ने SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग की आलोचना की है और आरोप लगाया है कि इससे उन वोटरों पर बुरा असर पड़ सकता है जो BJP और उसके सहयोगियों के समर्थक नहीं माने जाते।

Continue reading on the app

महाराष्ट्र में सूखे के हालात: उद्धव ठाकरे ने की विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग

महाराष्ट्र में सूखे के हालात: उद्धव ठाकरे ने की विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय विमेंस हॉकी का मुकाबला आज, कबड्डी का सेमीफाइनल भी:एशियन गेम्स में 8 मेडल इवेंट में इंडिया की दावेदारी; शूटिंग-एथलेटिक्स में गोल्ड का मौका

एशियन गेम्स में भारतीय विमेंस हॉकी टीम पुल-B के मुकाबले में आज जापान से भिड़ेगी। टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0, इंडोनेशिया को 17-1 और थाईलैंड को 20-1 को हराया है। शुक्रवार को भारत की महिला और पुरुष कबड्डी टीम सेमीफाइनल खेलगी। कुल 8 मेडल में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। टीम के पास शूटिंग और एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतने का मौका होगा। दिनभर में कुल 37 गोल्ड पर फैसला होगा। स्वीमिंग में सबसे ज्यादा 7 गोल्ड दांव पर होंगे। वहीं एथलेटिक्स में 6, जबकि आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में 5 गोल्ड मेडल इवेंट होंगे। सुबह शूटिंग और कैनो स्प्रिंट से शुरुआत सुबह 6:15 बजे कमलजीत और सुरूचि इंदर सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन में उतरेंगे। 6:30 बजे प्रोहित बरई और प्रसन्ना कुमार पुरुष कयाक डबल 500 मीटर सेमीफाइनल खेलेंगे। 7:15 बजे एपीएस तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन के फाइनल में उतरेंगे। 8:10 बजे धनामंजुरी ख्वैरकपाम, पूजा, सोनिया देवी फेइरेम्बम और पार्वती गीता महिला कयाक फोर 500 मीटर फाइनल खेलेंगी। क्वालिफाई करने पर 8:30 बजे कमलजीत और सुरूचि इंदर सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फाइनल में उतर सकती हैं। विमेंस हॉकी में जापान से मुकाबला हॉकी का मुकाबला सुबह 7:30 बजे से भारत और जापान की महिला टीमों के बीच होगा। इसी दौरान टेबल टेनिस और बैडमिंटन में भी भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे। 6:30 बजे दिया चिताले-मानुष शाह और हरमीत देसाई-यशस्विनी घोरपड़े की जोड़ियां मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफाइनल खेलेंगी। 7:30 बजे जी. साथियान-हरमीत देसाई पुरुष डबल्स राउंड-2 में उतरेंगे। बैडमिंटन में 6:10 बजे ध्रुव कपिला-तनिषा क्रास्टो मिक्स्ड डबल्स के पहले राउंड में खेलेंगे। 12:30 बजे सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी पुरुष डबल्स के पहले राउंड में उतरेंगे। कबड्डी में महिला टीम नेपाल, पुरुष थाईलैंड के खिलाफ उतरेंगे सुबह 9:30 बजे भारतीय महिला कबड्डी टीम नेपाल के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी। इसके बाद 10:45 बजे पुरुष टीम थाईलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उतरेगी। दोनों टीमें जीतीं तो फाइनल में उनके पास गोल्ड जीतने का मौका रहेगा। स्क्वैश में क्वार्टरफाइनल सुबह 9:15 बजे अभय सिंह पुरुष सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में जापान के रयूनोसुके त्सुकुए से खेलेंगे। 10 बजे अनाहत सिंह महिला सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में तन्वी खन्ना के सामने होंगी। 10:45 बजे वीर चोटरानी पुरुष सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में मुहम्मद इरफान से मुकाबला करेंगे। सुबह 7 बजे जोशना चिनप्पा-वेलावन सेंथिलकुमार की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफाइनल खेलेगी। बॉक्सिंग में सचिन और प्रीति बॉक्सिंग में सुबह 10:15 बजे सचिन सिवाच राउंड ऑफ-16 में UAE के अबू जाजेह मोहम्मद से भिड़ेंगे। दोपहर 2:15 बजे प्रीति पवार का मुकाबला उत्तर कोरिया की मी चोल पांग से होगा। इसके अलावा टेबल टेनिस में सुबह 9 बजे यशस्विनी घोरपड़े, 9:45 बजे श्रीजा अकुला और 10:30 बजे मानव ठक्कर अपने-अपने सिंगल्स राउंड-2 मुकाबले खेलेंगे। एथलेटिक्स में 4 मेडल इवेंट दोपहर 3:35 बजे मनप्रीत कौर और कृष्णा जयशंकर मेनन महिला शॉट पुट फाइनल में उतरेंगी। 4:33 बजे सिंधुश्री गणेशा और बारानिका एलंगोवाल महिला पोल वॉल्ट फाइनल खेलेंगी। शाम 5:02 बजे गुलवीर सिंह पुरुष 10,000 मीटर फाइनल में उतरेंगे। 5:10 बजे दमनीत सिंह और प्रवीण कुमार पुरुष हैमर थ्रो फाइनल में हिस्सा लेंगे। 100 मीटर में अनीमेश और गुरिंदरवीर शाम 4:11 बजे गुरिंदरवीर सिंह और 4:19 बजे अनीमेश कुजूर पुरुष 100 मीटर सेमीफाइनल में उतरेंगे। क्वालिफाई करने पर दोनों शाम 6:50 बजे फाइनल में दौड़ सकते हैं। इसके अलावा शाम 5:53 बजे किरण महिला 400 मीटर हीट्स, 6:01 बजे प्राची महिला 400 मीटर हीट्स और 6:21 बजे विशाल टीके पुरुष 400 मीटर हीट्स में हिस्सा लेंगे। ई-स्पोर्ट्स में साउथ कोरिया से मुकाबला सुबह 7:55 बजे भारत की टीम पोकेमॉन यूनाइट में साउथ कोरिया के खिलाफ खेलेगी। इसके अलावा दिनभर बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शूटिंग, फेंसिंग, बॉक्सिंग और अन्य खेलों में भारतीय खिलाड़ी अपने मुकाबले खेलेंगे। 25 सितंबर को भारत का शेड्यूल: Fri, 25 Sep 2026 00:00:00

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat : इस पैटर्न से क्या फॉर्मूला निकालेंगे Rahul Gandhi? | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T00:07:32+00:00

Lalbaugcha Raja 2026 | Mukesh Ambani | Nita Ambani : अंबानी परिवार ने किए लालबागचा राजा के दर्शन #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T00:03:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers