Responsive Scrollable Menu

संदिग्ध बम तक अब इंसान नहीं, पहुंचेगा रोबोट, दिल्ली पुलिस ने किया रोबोटिक वाहन का डेमो

दिल्ली में संदिग्ध बम, बारूद या खतरनाक वस्तुओं से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस अब तकनीक का सहारा लेने जा रही है. दिल्ली पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को दूर से संचालित होने वाले रोबोटिक वाहन यानी Remote Operated Vehicle (ROV) का डेमो किया गया. इसका उद्देश्य संवेदनशील परिस्थितियों में पुलिसकर्मियों को संभावित खतरे से दूर रखते हुए संदिग्ध वस्तुओं को सुरक्षित तरीके से संभालना है.

8 से 50 किलो तक वजन उठाने में सक्षम

डेमो के दौरान बताया गया कि यह रोबोट 8 किलोग्राम से लेकर 50 किलोग्राम तक वजन वाली संदिग्ध वस्तु को उठाकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में सक्षम है. किसी जगह संदिग्ध बम, गोला-बारूद या अन्य खतरनाक वस्तु मिलने की स्थिति में इसे मौके पर भेजकर मानव हस्तक्षेप को कम किया जा सकता है.

रिमोट से किया जाएगा ऑपरेट

रोबोट को दूर से रिमोट के जरिए ऑपरेट किया जाता है. इसके जरिए संदिग्ध वस्तु के नजदीक पहुंचकर उसे उठाने और सुरक्षित स्थान तक ले जाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया जा सकता है. इससे बम या अन्य विस्फोटक वस्तुओं की जांच और उन्हें सुरक्षित तरीके से हटाने के दौरान पुलिसकर्मियों को सीधे खतरे में जाने से बचाने में मदद मिल सकती है.

स्पेशल सेल की टीम ने देखा डेमो

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में हुए इस प्रदर्शन का निरीक्षण स्पेशल सेल के डीसीपी प्रवीण कुमार त्रिपाठी और उनकी टीम ने किया. इस दौरान रोबोट की कार्यप्रणाली, उसकी वजन उठाने की क्षमता और आपातकालीन परिस्थितियों में संभावित इस्तेमाल को देखा गया. डेमो में कई कंपनियों ने अपने रोबोटिक वाहनों का प्रदर्शन किया.

पुलिस के सुरक्षा तंत्र में बढ़ेगा तकनीक का इस्तेमाल

दिल्ली पुलिस संवेदनशील अभियानों में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर लगातार जोर दे रही है. संदिग्ध विस्फोटक या खतरनाक वस्तुओं से निपटने के दौरान रोबोटिक वाहन पुलिसकर्मियों को जोखिम से दूर रखने के साथ-साथ ऑपरेशन को अधिक सुरक्षित तरीके से अंजाम देने में मदद कर सकता है.

Continue reading on the app

IIT बॉम्बे के बाहर कांग्रेस-NSUI का प्रदर्शन, ट्विन शेयरिंग और काउंसलिंग बढ़ाने का फैसला

मुंबई के IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के मामले को लेकर विवाद और राजनीतिक गतिविधियां जारी हैं. गुरुवार को IIT बॉम्बे के बाहर कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन की पहले से जानकारी होने के चलते पुलिस ने संस्थान के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी थी. कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ भी प्रदर्शन में पहुंचीं, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया. इसके अलावा कांग्रेस और NSUI के दर्जनों कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया और कई बसों में भरकर उन्हें मौके से हटाया.

क्राइम ब्रांच की जांच जारी, CCTV से हुआ अहम खुलासा

मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है. एट्रोसिटी और आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़े आरोपों की भी जांच की जा रही है. क्राइम ब्रांच ने साहिल के दोस्तों और परीक्षा हॉल में मौजूद छात्रों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं. मामले से जुड़े कुछ प्रोफेसरों के बयान भी जांच का हिस्सा हैं. वहीं मामले से जुड़ा एक CCTV फुटेज भी जांच एजेंसियों के सामने आया है. फुटेज में साहिल परीक्षा हॉल में आगे की ओर बैठा नजर आ रहा है. फुटेज में तीन पर्यवेक्षक दिखाई दे रहे हैं. साहिल मोबाइल देखने की कोशिश करता नजर आता है. जिसके बाद प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला उससे मोबाइल लेते दिखाई दे रहे हैं. प्रोफेसर साहिल की आंसर शीट लेते दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद साहिल प्रोफेसर के साथ परीक्षा हॉल से बाहर जाता दिखाई देता है. जांच एजेंसियां पूरे घटनाक्रम को CCTV के आधार पर समझने की कोशिश कर रही हैं.

हॉस्टल में ट्विन शेयरिंग का फैसला, काउंसलिंग की सुविधा बढ़ाई गई

घटना के बाद IIT बॉम्बे ने छात्रों की मांगों और हॉस्टल व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. संस्थान ने हॉस्टल में ट्विन शेयरिंग लागू करने का फैसला लिया है. इसके तहत पुराने हॉस्टल के साथ नए हॉस्टल में भी दो छात्रों को एक कमरे में रखने की व्यवस्था होगी. सोमवार को हुए ओपन हाउस में हुई चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया. वहीं ओपन हाउस में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और अकेलेपन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई. इसके बाद IIT बॉम्बे ने काउंसलिंग की सुविधा बढ़ाने का फैसला किया है. संस्थान के छह हॉस्टल और वेलनेस सेंटर में काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध होगी. जरूरत पड़ने पर छात्र बाहरी एजेंसियों से भी काउंसलिंग ले सकेंगे और उसका खर्च IIT बॉम्बे उठाएगा.

कैंपस में कक्षाएं सामान्य, बाहर प्रदर्शन जारी

IIT बॉम्बे में नियमित कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं. कैंपस के अंदर फिलहाल किसी प्रदर्शन की जानकारी नहीं है और कक्षाएं सामान्य तरीके से चल रही हैं. हालांकि संस्थान के बाहर साहिल वाकोडे की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस और अन्य संगठनों का विरोध जारी है.

Continue reading on the app

  Sports

Suruchi Singh: पिता बनाना चाहते थे पहलवान, सुरुचि को बंदूक पर आया प्यार, अब गोल्ड जीतकर रखी देश की लाज

हरियाणा के झज्जर में कुश्ती पहलवानों की विरासत और कहानियों के बीच शूटिंग को चुनने वाली सुरुचि सिंह ने अपने पहले ही एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया और 48 घंटे पहले मिली निराशा को पीछे छोड़ा. Fri, 25 Sep 2026 11:22:07 +0530

  Videos
See all

Macklemore announces 'Free Palestine' tour after Ed Sheeran fallout. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T06:00:33+00:00

Rahul Gandhi On Gyanesh Kumar Live : ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा ! |ECI #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T05:06:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers