Pitru Paksha Special: पितृ पक्ष में घर पर दिखें ये 7 संकेत तो पितरों की कृपा मानते हैं लोग
Pitru Paksha 2026: इस बार पितृ पक्ष की शुरूआत 26 सितंबर से हो रही है जो 10 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान लोग अपने पितरों की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान आदि उपाय करेंगे।
Rakhi Sawant: गोविंदा को कोमल रानी संग देखकर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- ‘चिची भैया, आपको क्या हो गया?’
Rakhi Sawant On Govinda: गोविंदा के कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पर राखी सावंत ने नाराजगी जताई है। उन्होंने गोविंदा से सुनीता आहूजा के साथ रहने और रिश्ते को संभालने की अपील की।
कोमल संग दर्शन करने पहुंचे गोविंदा
गोविंदा गणेश चतुर्थी के दौरान मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। वह अपनी फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ पंडाल पहुंचे।
खास बात यह रही कि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी उसी दिन सुबह अलग से लालबागचा राजा के दर्शन किए थे। गोविंदा और कोमल को साथ देखकर राखी सावंत ने इस पर सवाल उठाए।
राखी बोलीं- ‘चिची भैया, आपको क्या हो गया?’
राखी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए एक वीडियो में गोविंदा से कहा, “अरे गोविंदा जी, आपको क्या हो गया? इतने बड़े लालबागचा के गणपति में आप रूपा-कोमल... कौन है वो? उसे लेकर गए।” उन्होंने आगे कहा, “ये बहुत गलत बात है गोविंदा जी। अपनी बीवी को लेकर जाना चाहिए था, जिसके साथ आपने 40 साल गुजारे हैं।” राखी ने गोविंदा को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए कहा कि उन्हें सुनीता को अपने साथ लेकर जाना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों का अलग-अलग रहना ठीक नहीं है।
बीवी का साथ दीजिए
राखी ने गोविंदा से सुनीता के साथ रहने की अपील करते हुए कहा कि वह उन्हें अकेला नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने कहा, “एक्ट्रेस को बाजू में रखिए और बीवी का साथ दीजिए।”
एक दूसरे वीडियो में राखी ने गोविंदा से सवाल किया कि वह दूसरी महिला के साथ क्यों घूम रहे हैं। उन्होंने कहा, “आप अपनी बीवी को लेकर घूमो ना। कितनी प्यारी है हमारी सुनीता। यार, 40 साल गुजारे हैं आपने, बच्चे बड़े किए हैं।”
सुनीता ने भी कही थी ‘धोखे’ की बात
गोविंदा और कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा पहुंचने के अगले दिन सुनीता आहूजा ने मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी से बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था, “जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं। इंसान धोखेबाज होते हैं।” हालांकि, सुनीता ने अपने बयान में गोविंदा या कोमल रानी का नाम नहीं लिया था। इसके बावजूद उनके इस बयान को गोविंदा और कोमल की तस्वीरों से जोड़कर देखा गया।
गोविंदा-कोमल के रिश्ते की चर्चा
गोविंदा का नाम उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों जल्द ही फिल्म ‘रूपा’ में साथ नजर आएंगे। इसी बीच दोनों के लालबागचा राजा के दर्शन करने के बाद उनकी निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा में आ गई है।
यह भी पढ़े- बेटी रीति तिवारी की हरकतों पर शर्मिंदा हुए मनोज तिवारी; काजी तौकीर से मांगी माफी?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
Haribhoomi






