Responsive Scrollable Menu

Vivo S2 FE भारत में जल्द देगा दस्तक: 10,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से होगा लैस, इतनी होगी कीमत

Vivo S2 FE India Launch: Vivo जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V80 लॉन्च करने वाला है। अब एक नई लीक में दावा किया गया है कि कंपनी Vivo V80 के साथ Vivo S2 FE को भी भारत में पेश कर सकती है। हालांकि, Vivo ने अभी तक दूसरे S2 सीरीज स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी या टीजर जारी नहीं किया है।

लीक के मुताबिक, Vivo S2 FE की कीमत भारत में 40,000 रुपये से कम रखी जा सकती है। स्मार्टफोन के संभावित डिजाइन, स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कलर ऑप्शन्स की जानकारी भी सामने आई है।

Vivo S2 FE भारत में कब होगा लॉन्च?
टिप्स्टर Ahsan Kharbai (@AHSANKHARBAI) ने X पर Vivo S2 FE से जुड़ी कई जानकारियां शेयर की हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फोन को भारत में Vivo V80 के साथ 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, Vivo ने अभी तक Vivo S2 FE के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Vivo S2 FE का डिजाइन
लीक हुई तस्वीरों में Vivo S2 FE को ब्लैक और ग्रीन कलर में देखा गया है। फोन के पीछे स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है, जिसमें दो कैमरा लेंस और LED फ्लैश नजर आते हैं। फोन के दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए जा सकते हैं। वहीं, फ्रंट में सेंटर-पोजिशन वाला पंच-होल डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन के निचले हिस्से में USB Type-C पोर्ट मिलने की बात कही गई है।

ये भी पढ़े-: Amazfit T-Rex Dual Solar लॉन्च: मिलेगी डुअल-साइडेड सोलर चार्जिंग और 25 दिन की बैटरी लाइफ ​​​​​

Vivo S2 FE के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
लीक के मुताबिक, Vivo S2 FE में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7300e 5G चिपसेट मिलने की बात कही गई है। इसके साथ LPDDR4x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी जा सकती है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए Vivo S2 FE में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony IMX852 सेंसर के साथ दिया जा सकता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलने की बात कही गई है।सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी की बात करें तो Vivo S2 FE में 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने का दावा किया गया है। यह 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

Vivo S2 FE की संभावित कीमत
लीक के अनुसार, Vivo S2 FE की भारतीय कीमत ₹40,000 से कम हो सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

Continue reading on the app

PM Kisan Yojana: 2,000 रुपये की अगली किस्त चाहिए तो अभी चेक करें ये 3 चीजें, वरना अटक सकता है पैसा

PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि की अगली 2,000 रुपये की किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अभी सबसे जरूरी काम अपना रिकॉर्ड जांचना है. e-KYC, आधार से बैंक खाते की लिंकिंग और लैंड सीडिंग में गड़बड़ी हुई तो भुगतान अटक सकता है.

The post PM Kisan Yojana: 2,000 रुपये की अगली किस्त चाहिए तो अभी चेक करें ये 3 चीजें, वरना अटक सकता है पैसा appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

SA vs AUS: 22 ओवर में ही ठोक दिए 156 रन, फिर केशव महाराज की फिरकी में फंसा कंगारू खेमा, ऐसे पलटा पूरा मैच

SA vs AUS 1st ODI: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला काफी रोमांचक रहा. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए 67 रनों से बाजी मारी. Thu, 24 Sep 2026 22:04:15 +0530

  Videos
See all

Jamui Viral Video Case पर CM Samrat का बयान बना चर्चा का विषय.. ‘रील’ पर क्यों छिड़ी बहस? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T16:32:08+00:00

India Reply On Trump Tariffs: ट्रंप के टैरिफ का मोदी ने खोजा तोड़! भारत को कनाडा क्यों बुला रहा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T16:34:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers