News18 DEFCON 2026 | "In 2012, When the US Secretary Called Twitter’s CEO" |#News18Defcon2026
News18 DEFCON 2026 | "In 2012, When the US Secretary Called Twitter’s CEO" |#News18Defcon2026 | Tarun Wig, Co-founder & CEO, Innefu Labs डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ ID_CA
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, कल खाते में आ सकती है सैलरी और पेंशन; जानें वजह
Bank Strike: देशभर में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिन की बैंक हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को सितंबर महीने की सैलरी और पेंशन समय से पहले मिल सकती है. वित्त मंत्रालय की ओर से सितंबर की सैलरी और पेंशन 25 सितंबर 2026 को ही जारी करने की तैयारी की जा रही है. बैंकिंग सेवाओं में संभावित रुकावट को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि कर्मचारियों और पेंशनर्स को भुगतान के लिए इंतजार न करना पड़े.
23 सितंबर को जारी हुआ ऑफिस मेमोरेंडम
वित्त मंत्रालय के अधीन आने वाले कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स (CGA) ने 23 सितंबर को इस संबंध में ऑफिस मेमोरेंडम जारी किया. इसमें कहा गया है कि प्रस्तावित बैंक हड़ताल के दौरान बैंकिंग लेनदेन प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में सितंबर की सैलरी, वेतन और पेंशन का भुगतान पहले किया जा सकता है. यह फैसला डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज से मिली जानकारी के आधार पर लिया गया है.
किन कर्मचारियों को 25 सितंबर को मिल सकती है सैलरी?
CGA के मेमोरेंडम के अनुसार, केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सितंबर महीने की सैलरी 25 सितंबर को जारी की जा सकती है. इसमें कई विभागों के कर्मचारी शामिल हैं. इनमें प्रमुख रूप से:रक्षा क्षेत्र के केंद्रीय सरकारी कर्मचारी, डाक विभाग के कर्मचार, दूरसंचार विभाग के कर्मचारी, अन्य केंद्रीय सरकारी कर्मचारी, औद्योगिक कर्मचारियों का वेतनशामिल है. हालांकि, भुगतान की प्रक्रिया संबंधित विभागों और बैंकों के स्तर पर पूरी की जाएगी.
पेंशनर्स को भी पहले मिल सकती है पेंशन
केंद्र सरकार के पेंशनर्स के लिए भी सितंबर की पेंशन समय से पहले जारी की जा सकती है. CGA के निर्देश के मुताबिक, 25 सितंबर को केंद्र सरकार के पेंशनर्स की पेंशन का भुगतान किया जा सकता है. बैंक और संबंधित पे एंड अकाउंट्स ऑफिस (PAO) इस भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IRDAI के नए प्रस्ताव का असर, इंश्योरेंस शेयरों में 28% तक की भारी गिरावट
अक्टूबर की सैलरी में होगा जरूरी एडजस्टमेंट
सितंबर की सैलरी, वेतन और पेंशन का पहले भुगतान होने की स्थिति में इसे अग्रिम भुगतान माना जाएगा. अगर बाद में किसी कर्मचारी की सैलरी या पेंशन में किसी तरह का समायोजन जरूरी होता है, तो उसे अक्टूबर 2026 के भुगतान में एडजस्ट किया जा सकता है. CGA के मेमोरेंडम में इस संबंध में जरूरी समायोजन अक्टूबर के वेतन या सैलरी से करने की बात कही गई है.
बैंक हड़ताल और तिमाही खत्म होने से पहले तैयारी
28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल के अलावा यह समय चालू वित्त वर्ष की तिमाही के अंत के करीब भी है. ऐसे में सरकार ने मंत्रालयों और विभागों को सितंबर के आखिरी दिनों में होने वाले जरूरी भुगतान और बैंकिंग लेनदेन को संभव हो तो पहले पूरा करने की सलाह दी है. इसका उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं में संभावित रुकावट के कारण भुगतान में देरी से बचना है.
बैंकों तक निर्देश पहुंचाने का अनुरोध
CGA के मेमोरेंडम में संबंधित निर्देशों को बैंकों की भुगतान शाखाओं तक पहुंचाने का भी अनुरोध किया गया है. ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन के अध्यक्ष मनजीत सिंह पटेल ने भी कहा है कि बैंक हड़ताल को देखते हुए सैलरी और पेंशन का भुगतान 25 सितंबर से करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने यह भी बताया कि बैंकिंग लेनदेन पर संभावित असर को लेकर नोटिफिकेशन जारी किए जा रहे हैं. हालांकि, अलग-अलग बैंकिंग सेवाओं पर असर की स्थिति संबंधित बैंकों के निर्देशों पर निर्भर करेगी.
ये भी पढे़ं: Breaking News Today Live Updates: तुर्की में 5.5 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के जोरदार झटके, घरों बाहर निकले लोग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
News Nation









