Friday OTT-Theatre Releases: 25 सितंबर को OTT प्लेटफॉर्म और सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। इसमें 'वन' से लेकर 'हुंकार द रोर' (Hunkkaar: The Roar) जैसे नाम शामिल हैं। यहां देखिए फ्राइड को रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट....
24 सितंबर को हीरो मोटर्स का शेयर मजबूत खुला। फिर 20 फीसदी उछाल के बाद 118 रुपये पर पहुंच गया। इसके बाद शेयर में अपर सर्किट लग गया। कंपनी के शेयर 23 सितंबर को लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग कमजोर हुई थी। लेकिन उसके बाद शेयर में जबर्दस्त तेजी दिखी
कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। जिले में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश और गंगरेल बांध के सभी गेट खोले जाने के बाद महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नदी किनारे बसे कई गांवों में पानी पहुंचने के बाद जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों को लेकर निगरानी बढ़ा दी है।
बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्रभावित लोगों के लिए रहने और भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। कलेक्टर ने एसडीएम पलारी को विशेष रूप से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
बलौदाबाजार में 48 घंटे की बारिश और गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी उफान पर है। निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, SDRF अलर्ट और प्रशासन ने राहत तेज की। pic.twitter.com/1VpGuF1srD
गांवों में पहुंच रही प्रशासन की टीमें शनिवार सुबह करीब 7 बजे से प्रशासन की टीमें बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर रही हैं। संबंधित सरपंच और कोटवारों को भी स्थिति के अनुसार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। राजस्व विभाग के अमले के साथ SDRF की टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं।
महानदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर जमीनी स्थिति का जायजा लेने पहुंची टीम के मुताबिक दीघा से पृथ्वीराज और नगरी क्षेत्र में महानदी का पानी लगातार बढ़ता नजर आया। नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंचने के साथ आसपास के नालों में भी पानी का बहाव तेज हो गया है। कुछ स्थानों पर नालों का पानी सड़कों के ऊपर से बहता दिखाई दिया।
बलौदाबाजार में 48 घंटे की बारिश और गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी उफान पर है। निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, SDRF अलर्ट और प्रशासन ने राहत तेज की। pic.twitter.com/AmJeX7ZfMz
आने वाले घंटों में बढ़ सकती है परेशानी गंगरेल बांध के गेट खोले जाने के बाद महानदी में पानी का बहाव बढ़ा है, जिसका असर बलौदाबाजार जिले के निचले इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। प्रशासन ने नदी और नालों के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और स्थिति बिगड़ने पर तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)