Responsive Scrollable Menu

तीन चोटियों फतह करने वाली टीम को CM धामी ने दी बधाई, पर्वतारोहियों का साहस युवाओं के लिए प्रेरणादायी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM), उत्तरकाशी द्वारा संचालित चार सफल पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन किया. इनमें जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स (JIM&WS), पहलगाम के साथ संयुक्त रूप से संचालित माउंट एकांकागुआ अभियान भी शामिल था.

मुख्यमंत्री ने सभी पर्वतारोहियों को सफल अभियानों के लिए बधाई देते हुए चुनौतीपूर्ण उच्च पर्वतीय परिस्थितियों में उनके साहस, अनुशासन, तकनीकी दक्षता और टीम भावना की सराहना की. उन्होंने कहा कि पर्वतारोहियों की ये उपलब्धियां उत्तराखण्ड के साथ ही देश के युवाओं को साहसिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित करेंगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने पर्वतारोहण, साहसिक खेलों, युवा विकास और उच्च हिमालयी प्रशिक्षण के क्षेत्र में देश और प्रदेश में महत्वपूर्ण पहचान बनाई है. संस्थान द्वारा युवाओं को पर्वतारोहण एवं साहसिक गतिविधियों के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ उनमें साहस, नेतृत्व, अनुशासन और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता भी विकसित की जा रही है.

माउंट एकांकागुआ (6,961 मीटर), अर्जेंटीना के लिए NIM और JIM&WS के संयुक्त अभियान का नेतृत्व कर्नल हेम चंद्र सिंह ने किया. छह सदस्यीय अभियान दल ने 22 फरवरी 2026 को माउंट एकांकागुआ के शिखर पर सफल आरोहण किया. इस संयुक्त अभियान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक से फ्लैग ऑफ किया था.

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के नुन-कुन अभियान-2026 का नेतृत्व संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल एस.एस. राजपुरोहित ने किया. अभियान दल ने 15 अगस्त 2026 को माउंट कुन की 7,077 मीटर ऊंची चोटी पर सफल आरोहण किया. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हासिल की गई यह उपलब्धि अभियान दल के लिए विशेष रही. इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए दल ने 26 अगस्त 2026 को माउंट डेल्टा-41 की 5,908 मीटर ऊंची चोटी तथा 31 अगस्त 2026 को माउंट नुन की 7,135 मीटर ऊंची चोटी पर भी सफल आरोहण किया. इस प्रकार अभियान दल ने एक ही अभियान के दौरान नुन-कुन पर्वत श्रृंखला की तीन चोटियों पर सफल आरोहण की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की.

मुख्यमंत्री ने सभी अभियान सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियां पर्वतारोहण और साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं प्रदान करती हैं. पर्वतारोहियों की ऐसी उपलब्धियां युवाओं को साहसिक खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करने के साथ ही उत्तराखण्ड की पहचान को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करती हैं.

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण अमित कुमार सिन्हा, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल एस.एस. राजपुरोहित, जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स, पहलगाम के प्रधानाचार्य कर्नल हेम चंद्र सिंह, कैप्टन जी. संतोष कुमार सहित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के अधिकारी एवं विभिन्न पर्वतारोहण अभियानों के सदस्य उपस्थित थे.

 

Continue reading on the app

इस रविवार खुलेंगे सभी सरकारी बैंक, RBI ने दी मंजूरी, 26 को चौथा शनिवार और 28 से 30 तक देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 28 से 30 सितंबर, 2026 तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया गया है। साप्ताहिक अवकाश के बाद महीने के आखिरी हफ्ते में की जा रही इस हड़ताल का असर ग्राहकों पर ज्यादा न हो, इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने बड़ा फैसला लिया है।

दरअसल, हड़ताल शुरू होने से ठीक पहले यानी 27 सितंबर को  भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को पूरी तरह से चालू रखने की मंजूरी दे दी है। इसके तहत सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक रविवार को सामान्य रूप से कार्य करेंगे।

बता दें कि यूनियन ने 28, 29 और 30 सितंबर को लगातार तीन दिन देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। 26 और 27 सितंबर को शनिवार और रविवार पड़ रहे हैं, ऐसे में लागू साप्ताहिक अवकाश और 3 दिन की प्रस्तावित हड़ताल को मिलाकर कुछ बैंक शाखाओं में लगातार 5 दिन सामान्य कामकाज प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है। इसके असर से बैंक शाखाओं में नकद जमा-निकासी, चेक क्लीयरेंस और शाखा से जुड़े दूसरे काम प्रभावित हो सकते हैं।

इस हड़ताल के चलते सरकारी बैंकों की ओर से अपने ग्राहकों को मैसेज भेजकर अपने ब्रांच से जुड़े सभी जरूरी कामों को निपटाने की सलाह दी जा रही है। इधर, सरकार और बैंक प्रबंधन ने भी यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने की अपील की है और आवश्यक बैंकिंग सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपाय भी किए हैं।

5-डे वर्किंग प्रमुख मांग

बैंक यूनियनों की प्रमुख मांग बैंकिंग सेक्टर में पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने की है। लंबे समय से बैंक कर्मचारी सप्ताह में पांच दिन काम और शनिवार-रविवार अवकाश की व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा यूनियनों ने PLI यानी Performance Linked Incentive से संबंधित व्यवस्था पर भी आपत्ति जताई है और इसे भेदभावपूर्ण बताते हुए वापस लेने की मांग की है। मांगों को लेकर सितंबर में आंदोलन के बाद भी समाधान नहीं निकलने की स्थिति में 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी गई है। इससे पहले 11 सितंबर को बैंक कर्मी एक दिन की हड़ताल पर गए थे।

Continue reading on the app

  Sports

सचिन तेंदुलकर ने तोड़ा था जिसका महारिकॉर्ड, उसने अपनी ही चचेरी बहन से किया निकाह, नाम सुनकर ही खौफ खाते थे गेंदबाज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज सईद अनवर की पहचान एक विस्फोटक ओपनर की रही. सईद अनवर ने अपने क्रिकेटिंग करियर में कई यादगार पारियां खेली, उन्हीं में से एक है वनडे में उनकी 194 रनों की रिकॉर्ड पारी थी, जिसे लंबे समय बाद भारत के महान बल्लेबाज सचिन ने तोड़ा था. सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, फैंस उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी इंटरेस्टिंग है. Fri, 25 Sep 2026 09:26:44 +0530

  Videos
See all

PM Modi ने Varanasi से Vadnagar जा रहे Seva Yatris से की बात l Seva Yatra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T04:36:07+00:00

PM Modi LIVE: PM Modi ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रियों से बातचीत की | Varanasi | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T04:42:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers