Responsive Scrollable Menu

फैसला करने में कितना समय लगाओगे; CJI सूर्यकांत का चुनाव आयोग से सवाल, TMC सिंबल फ्रीज केस में शिवसेना का जिक्र क्यों?

TMC के नाम और घास-फूल वाले चुनाव चिह्न पर चल रही लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है. गुरुवार को सुनवाई में CJI सूर्यकांत ने चुनाव आयोग से पूछा कि आखिर इस विवाद पर अंतिम फैसला करने में कितना समय लगेगा. कोर्ट ने आयोग से सोमवार तक समयसीमा बताने को कहा है. सुनवाई के दौरान शिवसेना विवाद का भी जिक्र हुआ. जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने कहा कि हमने शिवसेना मामले में देरी का असर देखा है. ममता बनर्जी गुट जल्द फैसला चाहता है. ऋतब्रत बनर्जी गुट ने ज्यादा समय मांगा है. अब 28 सितंबर की सुनवाई पर आयोग की समयसीमा पर नजर रहेगी.

Continue reading on the app

मारुति सुजुकी इंडिया ने मानेसर में शुरू किया ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट का संचालन, कम-कार्बन उत्सर्जन वाले विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा

नई दिल्ली/मानेसर, 24 सितंबर (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने गुरुवार को हरियाणा के मानेसर विनिर्माण संयंत्र में 300 किलोवाट क्षमता वाले ग्रीन हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर प्लांट का संचालन शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसे स्वच्छ ऊर्जा अपनाने और उत्पादन प्रक्रियाओं से होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

कंपनी के अनुसार, यह पायलट प्रोजेक्ट नवीकरणीय ऊर्जा के माध्यम से ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन करेगा और इसे प्राकृतिक गैस के साथ मिलाकर उत्पादन गतिविधियों में ईंधन के रूप में उपयोग किया जाएगा।

मारुति सुजुकी ने कहा कि यह प्रोजेक्ट मानेसर प्लांट में स्थापित सौर ऊर्जा प्रणाली के बेहतर उपयोग में भी मदद करेगा। विशेष रूप से छुट्टियों और कम उत्पादन वाले दिनों में जब सौर ऊर्जा का पूरा उपयोग नहीं हो पाता, तब अतिरिक्त बिजली का इस्तेमाल हाइड्रोजन उत्पादन के लिए किया जाएगा।

कंपनी के अनुसार, अतिरिक्त सौर ऊर्जा से इलेक्ट्रोलिसिस प्रक्रिया के जरिए ग्रीन हाइड्रोजन तैयार की जाएगी। बाद में इस हाइड्रोजन को संग्रहित कर जरूरत के समय विनिर्माण कार्यों में उपयोग किया जाएगा।

मारुति सुजुकी का कहना है कि यह परियोजना एक लर्निंग प्लेटफॉर्म के रूप में भी काम करेगी, जिससे हरियाणा और गुजरात स्थित अन्य विनिर्माण इकाइयों में ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक के व्यापक उपयोग का मार्ग प्रशस्त होगा।

यह पहल केंद्र सरकार के राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के अनुरूप है और कंपनी की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत उत्पादन गतिविधियों में नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का उपयोग बढ़ाया जा रहा है।

मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने कहा कि कंपनी ने अपने उत्पादों के साथ-साथ विनिर्माण प्रक्रियाओं के लिए भी मल्टी-पाथवे रणनीति अपनाई है।

उन्होंने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना के साथ-साथ कंपनी सौर ऊर्जा, बायोगैस और बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणालियों में भी निवेश कर रही है। यह सभी पहलें स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा समाधानों की दिशा में कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

ताकेउची ने कहा कि भारत तेजी से वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है और भविष्य में प्रतिस्पर्धात्मकता केवल लागत और गुणवत्ता से नहीं, बल्कि कार्बन उत्सर्जन की तीव्रता से भी तय होगी।

उन्होंने कहा कि कंपनी अभी से ऐसी क्षमताएं विकसित कर रही है, जो भविष्य में कम-कार्बन और ऊर्जा दक्ष विनिर्माण इकोसिस्टम बनाने में मदद करेंगी।

मारुति सुजुकी ने अपने विनिर्माण परिचालनों से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में बड़ी कमी का लक्ष्य तय किया है। कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2030-31 तक उत्सर्जन को मौजूदा 6.15 लाख टन से घटाकर 2.66 लाख टन तक लाना है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Live Updates: छठे दिन का आगाज, शूटिंग और एथलेटिक्स के मुकाबले शुरू

Asian Games 2026 Live Updates: एशियन गेम्स 2026 का आज छठा दिन है. भारतीय खिलाड़ियों की नजर ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने पर रहने वाली है. अभी तक भारत की झोली में कुल 17 मेडल आ चुके हैं. Fri, 25 Sep 2026 06:34:07 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav Rath Yatra: ‘जो अपने बाप का नहीं..‘ अखिलेश पर भड़के मौलाना! | #akhileshyadav #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T01:05:18+00:00

Republic Bharat LIVE: Bihar Samastipur News | Election Comission | SIR | PM Modi | IIT Bombay |Arnab #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T01:13:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers