Responsive Scrollable Menu

Bihar STET Dummy Admit Card 2026 | Teacher Eligibility Test

Bihar BSEB State Teacher Eligibility Test STET 2026 Dummy Admit Card Post Update Date: 24-09-2026 Short Description : Bihar STET 2026 Dummy Admit Card has released notification for Bihar State Teacher Eligibility Test STET in which there are No Post . Eligible candidates can apply online between 17/08/2026 to 22/09/2026. All the Bihar State Teacher ...

Continue reading on the app

UP में अखिलेश यादव को कृष्ण अवतार में दिखाया, PDA साधने निकले सपा अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव से पहले ही गरमाई सियासत

उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. इस बीच, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 24 सितंबर को ‘PDA रथ’ के साथ रायबरेली जा रहे हैं. इसे समाजवादी पार्टी के चुनावी बिगुल फूंकने के रूप में देखा जा रहा है. अखिलेश यादव रायबरेली में स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और रथ से रायबरेली पहुंचेंगे. बता दे, अखिलेश यादव ने गुरुवार को अपने आवास से ‘PDA रथ’ को हरी झंडी दिखाई. 

जानकारी के अनुसार, अखिलेश अपने आवास से सड़क मार्ग के जरिए रायबरेली के लिए रवाना होंगे. उनका कार्यक्रम बछरावां थाना छेत्र के चुरुवा गांव से शुरू होगा. यहीं से रथ परर सवार होकर अखिलेश रोड शो करेंगे. रायबरेली के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान-2 में यात्रा का समापन होगा.

सामाजिक समीकरण पर पार्टी का फोकस

समाजवादी पार्टी की राजनीति में PDA का मतलब पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग से है. हालांकि, हाल में अखिलेश ने PDA का नया मतलब बताया और पी का अर्थ उन्होंने पंडित कहा. विधानसभा चुनाव में सपा ब्राम्हण, ठाकुर जैसी अगणी जातियों से लेकर पिछड़ा, अति पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदायों को साधने में जुटी हुई है. 

रथ को खास तौर पर डिजाइन किया गया है. रथ पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया, मुलायम सिंह यादव, जनेश्वर मिश्रा और बेनी प्रसाद वर्मा जैसे नेताओं की तस्वीरों और संदेशों को लगया गया है. सपा के इस अभियान का उद्देश्य पार्टी के सामाजिक आधार से जुड़े वर्गों के बीच संपर्क बढ़ाना और आगामी विधानसभा चुनावों से पहले संगठन को जमीनी स्तर पर एक्टिव करना है.

रायबरेली में पोस्टर वॉर  

इस बीच, रायबरेली में लगे अखिलेश यादव के पोस्टर पर सियासत गरमा गई है. दरअसल, रायबरेली में सपा नेताओं द्वारा लगाए गए पोस्टर में अखिलेश यादव को भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया गया है, जिस पर विवाद शुरू हो गया है. भाजपा ने इस पर निशाना साधा है. 

राज्यसभा में मजबूत हो सकती है सपा की स्थिति

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर 2026 को चुनाव होने जा रहे हैं, जिसके नतीजे भी इसी दिन घोषित किए जाएंगे। इन सीटों पर मौजूदा सांसदों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। वर्तमान में इन 10 सीटों में से 8 पर भाजपा, 1 पर समाजवादी पार्टी (सपा) और 1 पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का कब्जा है।

विधानसभा के मौजूदा संख्या बल के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को 8 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि सपा को 2 सीटों पर मजबूत बढ़त हासिल है। बसपा का उत्तर प्रदेश विधानसभा में कोई विधायक न होने के कारण उसे अपनी सीट गंवानी पड़ सकती है। सेवानिवृत्त होने वाले प्रमुख नेताओं में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, रामगोपाल यादव और नीरज शेखर शामिल हैं।

 

Continue reading on the app

  Sports

Suruchi Singh: पिता बनाना चाहते थे पहलवान, सुरुचि को बंदूक पर आया प्यार, अब गोल्ड जीतकर रखी देश की लाज

हरियाणा के झज्जर में कुश्ती पहलवानों की विरासत और कहानियों के बीच शूटिंग को चुनने वाली सुरुचि सिंह ने अपने पहले ही एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया और 48 घंटे पहले मिली निराशा को पीछे छोड़ा. Fri, 25 Sep 2026 11:22:07 +0530

  Videos
See all

एंटी इनकंबेंसी बहाना...राहुल का PM पर निशाना | CEC | Rahul Gandhi | PM Modi | Gyanesh Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T05:17:27+00:00

Rahul Gandhi On Gyanesh Kumar Live : ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा ! |ECI #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T05:06:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers