Responsive Scrollable Menu

World Lung Day: सितंबर खत्म होते ही बढ़ने लगा दिल्ली में प्रदूषण, डॉक्टर ने दी बच्चों-बुजुर्गों के लिए खास सलाह

World Lung Day 2026: दिल्ली में सितंबर खत्म होने के साथ ही प्रदूषण का असर बढ़ने लगा है. बीते दो दिनों में AQI करीब 224 तक पहुंच गया है. डॉक्टरों के अनुसार, सितंबर से जनवरी तक दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति ज्यादा खराब हो सकती है. इसका असर खास तौर पर अस्थमा, टीबी और COPD जैसी सांस की बीमारियों से जूझ रहे लोगों पर पड़ सकता है. बच्चों और बुजुर्गों को भी ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. डॉक्टरों ने प्रदूषण बढ़ने पर बाहर निकलने, खेलने, टहलने और एक्सरसाइज से बचने की सलाह दी है. PM2.5 और PM10 जैसे महीन कण फेफड़ों को प्रभावित कर सकते हैं.

Continue reading on the app

Forehead Personality: माथे पर स्वास्तिक और त्रिशूल का निशान देता है महिलाओं को अपार धन व शासन का अधिकार

सामुद्रिक शास्त्र और स्कंद पुराण में महिलाओं के माथे की बनावट उनके भाग्य, स्वभाव और जीवन से जुड़े कई तरह के संकेतों का जिक्र देखने को मिलता है। माना जाता है कि महिलाओं के माथे की खास बनावट उनके भाग्य और धनी होने का भी संकेत देता है। भविष्य पुराण में इसके बारे में एक श्लोक भी है, 'अर्द्धेन्दु प्रतिमा भोगमरोश मनायतम्। तत् श्रीभोगकरं श्रेष्ठं ललाटं वर योषिताम्।।' इसका अर्थ है कि जिन भी महिलाओं का माथा अश्टमी तिथि के चांद के आकार की तरह यानी की अर्धचंद्राकार होता है, उनको शास्त्रों के हिसाब से बेहद भाग्यशाली माना जाता है। अगर माथा काफी चौड़ा नहीं होता है और इस पर छोटे-छोटे बाल नहीं होते हैं, तो ऐसी महिलाओं को धनी और समृद्धशाली माना जाता है।

माथे को लेकर क्या कहता है स्कंद पुराण

स्कंद पुराण के अनुसार, अगर किसी महिला का माथा आगे की तरफ नहीं झुका है और उस पर न छोटे-छोटे बाल हैं। माथा नसों से रहित और अर्धचंद्राकार है, वहीं माथे की चौड़ाई 3 उंगुलि जितनी हो, तो ऐसी महिलाओं को बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा का पात्र माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 24 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

माथे के ये चिह्न माने जाते हैं शुभ

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, किसी महिला के माथे पर ऐसा निशान जो देखने में त्रिशूल या स्वास्तिक की तरह लगता है, इसको बेहद शुभ माना जाता है।

जिस भी महिला के माथे पर इस तरह का चिन्ह होता है, तो माना जाता है कि महिला के पास धन-संपत्ति की कमी नहीं रहेगी। क्योंकि इस चिह्न को अपार संपत्ति का संकेत माना जाता है।

वहीं जिन महिलाओं के माथे पर त्रिशूल का चिह्न होता है, उन महिलाओं को शासन करने वाला माना जाता है।

इसके साथ ही जिन महिलाओं का माथा तीन अंगुलि से ऊंचा न हो, समतल, ललाट साफ और सुंदर हों, वहीं माथे पर रोएं या नसें भी नहीं होते हैं, तो ऐसी महिलाओं को काफी लंबी उम्र वासा माना जाता है। साथ ही ऐसी जातिकाओं को अपने जीवन में अपार धन की प्राप्ति होती है।

जानें माथे से जुड़े अशुभ संकेत

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अगर माथे की रेखाएं कटी हुई, छोटी, टेढ़ी-मेढ़ी होती है, तो ऐसी महिलाओं की उम्र कम होती है। वहीं अगर माथे पर काफी ज्यादा रोएं और नसें दिखती हैं, तो इसको भी अशुभ माना जाता है। 

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं सीमा कुमारी...जिन्होंने एथलेटिक्स में 16 साल का इंतजार किया खत्म, ट्रैक पर'रॉकेट' स्पीड से मचाई खलबली

Who is Seema Kumari: धाविका सीमा कुमारी ने एशियन गेम्स 2026 की महिलाओं की 10,000 मीटर स्पर्धा में ऐतिहासिक कांस्य पदक अपने नाम किया. मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में उन्होंने 32:50.05 का समय निकालकर इन खेलों में भारत का एथलेटिक्स में पहला पदक हासिल किया. इस शानदार प्रदर्शन से सीमा ने 10,000 मीटर में पदक का 16 साल लंबा इंतजार खत्म किया. Thu, 24 Sep 2026 20:44:13 +0530

  Videos
See all

Delhi North Campus में महिला पुलिसकर्मियों की खास पेट्रोलिंग! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T15:42:59+00:00

Viral Video | अमरोली में मवेशी पकड़ने पर बवाल, SMC टीम से भिड़े कथित चरवाहे! #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T15:42:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers