Indias Got Latent 2 Controversy: लेटेंट में आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने पर मुकेश छाबड़ा के खिलाफ केस दर्ज
Indias Got Latent 2 Controversy: स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) के इंडिया गॉट लेटेंट 2 को लेकर एक फिर विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, लेटेंट 2 के लेटेस्ट एपिसोड में पैनलिस्ट में मौजूद कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) ने कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था. जिसके लिए अनुराग श्रीवास्तव नाम के शख्स ने उनके खिलाफ महाराष्ट्र साइबर पुलिस और मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र लिखकर शो मुकेश छाबड़ा के साथ-साथ नेटफ्लिक्स इंडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शो के एक हालिया एपिसोड में बहुत ही आपत्तिजनक, अमर्यादित और यौन संकेत वाली भाषा का खुलेआम इस्तेमाल किया गया है, जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है.
शिकायतकर्ता ने की ये मांग
अनुराग का कहना है कि उन्होंने 22 सितंबर की शाम को मुंबई के एक होटल में नेटफ्लिक्स पर यह एपिसोड देखा था, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भुवन बाम और कौस्तुभ अग्रवाल भी पैनल में शामिल थे. एपिसोड के दौरान मुकेश छाबड़ा ने कथित तौर पर 'मेरे आराम नगर में आओ...' जैसी भद्दी भाषा इस्तेमाल किया गया. जिस पर कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है. शिकायतकर्ता ने पुलिस से आग्रह किया है कि वे शो की ओरिजिनल और अनएडिटेड रिकॉर्डिंग मंगाकर इस बयान और आवाज की सच्चाई की जांच की जाए. इसके साथ ही, नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल से पूछताछ की जाए कि आखिर ऐसे आपत्तिजनक कंटेंट को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने की परमिशन कैसे दी गई.
Trouble ⚠️#SamayRaina 's India's Got Latent 2 in trouble again, complaint filed against @CastingChhabra and Netflix over allegedly inappropriate and SEXUALLY suggestive language????
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) September 24, 2026
Samay Rainab's India's Got Latent Season 2 is in trouble again after a complaint was filed… pic.twitter.com/5Lkn1jCZC2
ये खबर अपडेट की जा रही है...
क्या पुखराज आपको नुकसान पहुंचा रहा है? ऐसे पहचानें अशुभ संकेत
पुखराज पावरफुल रत्नों में से एक है लेकिन अगर ये किसी को सूट नहीं करता है तो फिर गलत तरीके से प्रभाव डालता है। जानें पुखराज के क्या-क्या साइड इफेक्ट्स हैं?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan










