Responsive Scrollable Menu

पंजाब में ED रेड, AAP का प्रदर्शन:पुलिस से धक्कामुक्की कर GMADA कैंपस में घुसे कार्यकर्ता, पत्थर मारकर भवन के शीशे तोड़े; टीम की गाड़ियां तोड़ीं

ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के पंजाब और चंडीगढ़ दफ्तरों में 2 दिन से चल रही ED की रेड के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) प्रदर्शन कर रही है। AAP कार्यकर्ता मोहाली के पुडा भवन पहुंचे, जहां सुरक्षाकर्मियों से उनकी धक्कामुक्की हुई। कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर भवन में घुस गए। वहां AAP कार्यकर्ताओं ने पुलिस से धक्कामुक्की कर ऑफिस में घुसने की कोशिश की। हालांकि, CRPF के जवानों ने उन्हें बिल्डिंग में नहीं घुसने दिया है। इसके बाद AAP समर्थकों ने खिड़कियों पर पत्थर भी मारे, जिससे कुछ शीशे टूट गए। जब पुलिस ने सभी AAP कार्यकर्ताओं को पुडा कैंपस से बाहर धकेल दिया तो कार्यकर्ताओं ने ED की टीमों की बाहर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और उनके पहियों की हवा निकाल दी। इधर, पंजाब और चंडीगढ़ में ED की कार्रवाई पर दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी तंज कसा। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- ये ED वाले आजकल मोदी की डकैत सेना बनकर लोगों को डराते घूम रहे हैं। ताले तोड़कर लोगों के घरों में घुस रहे हैं, लेकिन इन डकैतों को कुछ मिल ही नहीं रहा। हर जगह से खाली हाथ वापस आना पड़ रहा है। हाईकोर्ट पहुंची पंजाब सरकार बुधवार को ED ने मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के भांजे के घर लुधियाना में भी रेड की। देर रात टीम दिल्ली के पूर्व मंत्री सतेंद्र जैन के घर में भी ताले तोड़कर घुसी। चंडीगढ़ के सेक्टर-39 की कोठी नंबर 926 में सतेंद्र जैन रहते थे। इसके बाद बुधवार देर रात पंजाब सरकार हाईकोर्ट चली गई है। सरकार ने हाईकोर्ट में तत्काल सुनवाई की मांग की। इस याचिका पर हाईकोर्ट ने ED की छापेमारी की निगरानी के लिए वारंट ऑफिसर नियुक्त किया है। वारंट ऑफिसर को मौके पर जाकर छापेमारी की स्थिति देखने और इसकी रिपोर्ट अदालत में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। वारंट ऑफिसर किसी भी समय छापेमारी वाली जगह पर जाकर निरीक्षण कर सकता है। उसे गुरुवार दोपहर 2 बजे तक मामले की स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट में सौंपनी होगी। बिट्‌टू की पोस्ट में दावा- एक मंत्री विदेश भागे इधर, एजेंसी के सूत्र बताते हैं कि पंजाब के एक IAS अधिकारी के घर से करीब ढाई करोड़ कैश, सवा किलो सोना-चांदी और जमीन के कुछ दस्तावेज मिले हैं। इनकी जांच जारी है। ED की रेड के बीच पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व पंजाब के भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्‌टू ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट से खलबली मचा दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में दावा किया है कि पंजाब का एक मंत्री देश छोड़कर भाग गया है। बताया जा रहा है कि बिट्‌टू का इशारा मंत्री मुंडियां की तरफ है। हालांकि, इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। मोहाली दफ्तर के 3 मंजिल सील किए ED ने मंगलवार सुबह मोहाली स्थित GMADA के फेज-8 में मुख्यालय में कार्रवाई शुरू की थी। इसके बाद से ED और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान व अधिकारी मौके पर अब भी मौजूद हैं। ED अधिकारी सरकारी रिकॉर्ड खंगालने के साथ GMADA के अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं। मोहाली दफ्तर के 3 मंजिलों को सील कर रिकॉर्ड जब्त किया गया है। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी करवाई जा रही है। इसके अलावा IAS अधिकारी राजीव गुप्ता की सेक्टर-19 स्थित कोठी में टीम पहुंची थी। मंत्री के रिश्तेदार के घर भी पहुंची ED इसी जांच के दौरान बुधवार को पंजाब के शहरी आवास एवं विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के रिश्तेदार गुरप्रीत सिंह सैनी उर्फ प्रिंस के लुधियाना के साहनेवाल स्थित घर पर भी ED ने तलाशी ली। रिपोर्टों के अनुसार, वहां कार्रवाई दोपहर करीब ढाई बजे शुरू हुई और देर तक जारी रही। इसके बाद गुरुवार सुबह रेड खत्म की गई। 26 ठिकानों पर सर्च और सर्वे ED के अनुसार, तिरुपति इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मामले में दिल्ली, मोहाली, चंडीगढ़, पंचकूला और लुधियाना में 26 ठिकानों पर सर्च और सर्वे की कार्रवाई की गई है। इनमें कंपनी के प्रमोटर, निदेशक और उनसे जुड़े लोगों के ठिकाने शामिल हैं। ED के मुताबिक, GMADA और पंजाब सरकार के हाउसिंग एवं अर्बन डेवलपमेंट विभाग के कार्यालयों में भी PMLA के तहत सर्वे किया जा रहा है, ताकि संबंधित कंपनियों से जुड़े रिकॉर्ड और सबूत जुटाए जा सकें। 290 करोड़ के बैंक फ्रॉड और GMADA से जुड़े लेनदेन की जांच ED के मुताबिक, जांच में तिरुपति इंफ्राप्रोजेक्ट्स से जुड़े करीब 290 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड का मामला भी शामिल है। एजेंसी के अनुसार, मामले में नई दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित रेडिसन ब्लू होटल प्रोजेक्ट से जुड़े लेनदेन के साथ GMADA से कथित तौर पर वैधानिक बकाया में छूट और रद्द किए गए प्लॉट के दोबारा आवंटन की भी जांच की जा रही है। एजेंसी के अनुसार, रेमिगेट से जुड़े मामले में करीब 57 करोड़ रुपए का आर्थिक लाभ दिए जाने की भी जांच है। साथ ही जमीन अधिग्रहण से जुड़ी कथित अनियमितताओं में एक निजी कंसल्टेंसी फर्म की भूमिका और अधिकारियों से उसके संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है। जांच अभी जारी है। ED की तलाशी और दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की जानकारी सामने आने की उम्मीद है। कार्रवाई के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

Viral Video | इंदौर से गुना जा रही बाराती बस में लगी आग!| #shorts #viralvideo #viralnews

Viral Video | इंदौर से गुना जा रही बाराती बस में लगी आग!| #shorts #viralvideo #viralnews डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ ID_CA

Continue reading on the app

  Sports

हार्दिक पंड्या ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज से हो सकते हैं बाहर, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में भी खेलने पर संदेह

Hardik Pandya set to miss Aus A Series: ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या दाहिनी पिंडली में दर्द और चोट के कारण इंडिया'ए' और ऑस्ट्रेलिया 'ए' के बीच पुडुचेरी में होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं. डॉक्टर्स ने उन्हें अगले 10-15 दिनों तक आराम की सलाह दी है, जिससे 22 अक्टूबर से शुरू हो रहे न्यूजीलैंड दौरे की टी20 सीरीज में भी उनका खेलना संदिग्ध माना जा रहा है. बीसीसीआई उनके 2027 वनडे वर्ल्ड कप के महत्व को देखते हुए जल्दबाजी के मूड में नहीं है. उनकी जगह मुंबई के ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को इंडिया 'ए' टीम में शामिल किया जा सकता है. Fri, 25 Sep 2026 23:40:26 +0530

  Videos
See all

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात 'अर्नब' का जबरदस्त अलर्ट? | Heavy Rain | Weather Update | Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T20:30:05+00:00

Inside Trump and Xi's meeting: Spectacle over substance? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T20:15:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers