Responsive Scrollable Menu

रोहित शर्मा और विराट कोहली के निशाने पर होंगे 5 बड़े रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ इतने रन बनाते ही सचिन को छोड़ देंगे पीछे

Rohit Sharma Virat Kohli Records : भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इस सीरीज के जरिए ये दोनों लंबे समय के बाद मैदान पर वापसी करने वाले हैं. विराट कोहली और रोहित शर्मा के इस सीरीज में कई रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. इस सीरीज में रोहित 2 बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. वहीं विराट के पास 3 रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. आइए इस दोनों के इन रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं. 

रोहित और विराट इस सीरीज का पहला वनडे मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. इसके बाद भातर और वेस्टइंडीज के बीच में दूसरा वनडे मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी में होगा. इस सीरीज के फाइनल वनडे मैच के लिए 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में मुकाबला होगा. इन तीनों मैचों में रोहित और विराट के पास ये रिकॉर्ड्स अपने नाम करने का मौका होगा.

रोहित शर्मा के पास 2 बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका 

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 12000 रन पूरे करने के बहुत नजदीक हैं. हिटमैन ने अब तक टीम इंडिया के लिए खेले 288 वनडे मैचों में 11895 रन बनाए हैं. अब वो 12000 रन पूरे करने के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को हासिल करने से सिर्फ 105 रन दूरे हैं. अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली इस सीरीज के तीन मैचों में वो 105 रन बना लेते हैं तो वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित के नाम 12000 रन दर्ज हो जाएंगे. 

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के पास इसके अलावा एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. इस सीरीज में रोहित शर्मा बतौर ओपनर वनडे क्रिकेट में 10000 रन पूरे कर सकते हैं. ऐसा करने से रोहित शर्मा सिर्फ 135 रन पूछे हैं. अगर वो वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में इतने रन बना लेते हैं तो, वो भारत के लिए बतौर ओपनर 10000 रन पूरे कर लेंगे. 

विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये 3 रिकॉर्ड 

विराट कोहली के पास भी इस सीरीज में खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. विराट वनडे क्रिकेट में 15000 रन पूरे करने के बहुत पास हैं.  विराट ने टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए अब तक 314 वनडे मैचों की 302 पारियों में 14941 रन बनाए हैं. अब विराट पंद्रह हजार रन के आंकड़े से सिर्फ 59 रन दूर हैं. विराट अगर इस सीरीज में 59 रन बना लेते हैं तो वो 15000 वनडे रन पूरे कर लेंगे. 

इस उपलब्धि को हासिल करते हुए ही विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका होगा. दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने 15000 वनडे रन तक पहुंचने के लिए 377 पारियां खेली थी, जबकि कोहली ने अब तक 302 पारियां ही खेली हैं. ऐसे में विराट कोहली ज्यादा से ज्यादा 303 या 304 पारियों में ये रिकॉर्ड हासिल कर सकते हैं.

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर को एक और मामले में पीछे छोड़ने का मौका होगा. दरअसल, विराट कोहली के पास लिस्ट ए क्रिकेट में शतकों के मामले में सचिन को पीछे छोड़ने का मौका होगा. लिस्ट ए में सचिन तेंदुलकर ने 60 शतक लगाए हैं. वहीं विराट कोहली अब तक 59 शतक लगा चुके हैं. इस सीरीज में विराट के पास एक अर्धशतक लगाने सचिन को पीछे छोड़ने का मौका है. 

ये भी पढ़ें : एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया कब करेगी अपने अभियान की शुरुआत? कहां देख पाएंगे LIVE… जानें मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स

 

Continue reading on the app

iPhone 17 Pro पर बंपर ऑफर: ₹1.34 लाख वाला फोन अब ₹60 हजार से कम में खरीदने का मौका, देखें Deal

iPhone 17 Pro Reliance Digital Offer: Apple के नए iPhone 18 Pro सीरीज के बाजार में आने के बाद पिछले साल के iPhone 17 Pro पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। Reliance Digital पर iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल की कीमत को कई ऑफर्स के जरिए काफी कम किया जा सकता है।

रिटेलर के ऑफर के मुताबिक, इन-स्टोर डिस्काउंट, पुराने फोन के एक्सचेंज वैल्यू, एक्सचेंज बोनस और बैंक कैशबैक को मिलाकर iPhone 17 Pro को 60,000 रुपये से कम की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है।

iPhone 17 Pro की कीमत और ऑफर'
Reliance Digital पर iPhone 17 Pro 256GB मॉडल की लिस्टेड कीमत ₹1,34,900 है। ऑफर के तहत ₹9,910 का इन-स्टोर डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद कीमत ₹1,24,990 रह जाती है। इसके बाद ग्राहक को पुराने स्मार्टफोन के एक्सचेंज पर अधिकतम ₹55,000 तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा ₹10,000 का एक्सचेंज बोनस और ₹3,000 का बैंक कैशबैक भी ऑफर में शामिल है।

इन सभी लाभों को मिलाने पर iPhone 17 Pro 256GB की प्रभावी कीमत ₹56,990 तक पहुंच सकती है। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू हर ग्राहक के लिए समान नहीं होगी। Reliance Digital के मुताबिक, बताए गए एक्सचेंज मूल्य का उदाहरण iPhone 15 Pro के आधार पर है। आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन के अनुसार अंतिम एक्सचेंज वैल्यू बदल सकती है।

iPhone 17 Pro Max भी हुआ सस्ता
Reliance Digital पर iPhone 17 Pro Max 256GB पर भी इसी तरह का ऑफर दिया जा रहा है। फोन की MRP ₹1,49,900 है और इस पर ₹9,910 का इन-स्टोर डिस्काउंट मिल रहा है। ऑफर में ₹55,000 तक का एक्सचेंज मूल्य, ₹10,000 का एक्सचेंज बोनस और ₹3,000 का बैंक कैशबैक शामिल करने के बाद इसकी प्रभावी कीमत ₹71,990 तक आ सकती है।

iPhone 17 Pro में मिलते हैं ये फीचर्स
iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में Apple का A19 Pro 3nm चिपसेट दिया गया है। दोनों फोन में Super Retina XDR OLED डिस्प्ले के साथ 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों मॉडल में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सिस्टम और 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों फोन को IP68 रेटिंग भी मिली है, जो धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है।

iPhone 18 Pro की कीमत कितनी है?
Apple ने हाल ही में भारत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू की है। इनके 256GB बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत क्रमशः ₹1,64,900 और ₹1,79,900 है।

ध्यान दें: ₹56,990 की कीमत iPhone 17 Pro की प्रभावी कीमत है, जिसमें एक्सचेंज और बैंक ऑफर शामिल हैं। वास्तविक भुगतान ग्राहक की एक्सचेंज डिवाइस, उसकी कंडीशन, बैंक पात्रता और लागू ऑफर की शर्तों के आधार पर अलग हो सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं सीमा कुमारी...जिन्होंने एथलेटिक्स में 16 साल का इंतजार किया खत्म, ट्रैक पर'रॉकेट' स्पीड से मचाई खलबली

Who is Seema Kumari: धाविका सीमा कुमारी ने एशियन गेम्स 2026 की महिलाओं की 10,000 मीटर स्पर्धा में ऐतिहासिक कांस्य पदक अपने नाम किया. मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में उन्होंने 32:50.05 का समय निकालकर इन खेलों में भारत का एथलेटिक्स में पहला पदक हासिल किया. इस शानदार प्रदर्शन से सीमा ने 10,000 मीटर में पदक का 16 साल लंबा इंतजार खत्म किया. Thu, 24 Sep 2026 20:44:13 +0530

  Videos
See all

News18 DEFCON 2026 | "अपनी सुरक्षा के लिए हम..." | Rajnath Singh | #News18Defcon2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T15:11:43+00:00

BJP सांसद Sudhanshu Trivedi की ने कहा 'लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ सामान्य नहीं है' #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T15:11:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers