Bigg Boss20: रीति तिवारी ने फिर पार की बदतमीजी की सारी हदें, काजी और उदिति को दी मां की गालियां, रॉकस्टार का फूटा गुस्सा
Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari-Qazi Touqeer: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. पिछले दिनों बिग बॉस में कई कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े देखने को मिले थे. जिसमें रीति और काजी के बीच भी लड़ाई हुई थी. रीति ने काजी को अपशब्द बोले थे. जिसके लिए रीति की लोगों ने खूब आलोचना की. ये मामला ठंडा नहीं हुआ कि बिग बॉस के घर में दूसरा झगड़ा शुरू हो गया. दरअसल, बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आया. जिसमें रीति तिवारी एक फिर बदतमीजी की सारी हदें पार करती नजर आईं. वो काजी और उदिति सिंह को मां की गलियां देती हुई दिखीं. जिसके बाद काजी का गुस्सा फूट पड़ा. वहीं, उदिति सिंह रोती हुई दिखीं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक बार रीति की आलोचना हो रही है.
रीति ने दी उदिति और काजी को मां की गाली
नए प्रोमो में देखने को मिलता है कि बिग बॉस काजी तौकीर, उदिति सिंह और रीति तिवारी के बीच डिस बैटल कराते हैं. सबसे पहले स्टेज पर आकर काजी तौकीर रीति को डिस करना शुरू करते हैं. वह कहते हैं, 'सबको पता है, मैं रॉकस्टार हूं क्यूट, रीति को रखा है मैंने म्यूट.' काजी का ये डिस अंदाज कंटेस्टेट्स को पसंद आता है और तालियां बजाने लगते हैं. हालांकि, इससे रीति बुरी तरह चिढ़ जाती हैं. जिसके बाद रीति की काजी और उदिति को डिस करने की बारी आती है. वह कहती हैं, 'इनका मुंह ना खुले कभी इस घर में, इनका जो खुले हम बोलना ना चाहते...' इसके बाद रीति डिस करने के दौरान काजी और उदिति को मां का गाली देती हैं.
रीति पर भड़के काजी
रीति के इन अपशब्दों को सुनकर उदिति सिंह एकदम गुस्से में आ जाती हैं और वो स्टेज छोड़कर चली जाती हैं. साथ ही कहती हैं, वो इस तरह बकवास नहीं सुन सकती. वहीं रीति पर काजी तौकीर बुरी तरह भड़क जाते हैं और चिल्लाते हुए कहते हैं. बंदकर ये सब. काजी ने रीति को चुप होने को कहा. उन्होंने कहा, 'मैं ये सब नहीं सुन सकता. वहीं, रीति ने काजी का मजाक उड़ाने की कोशिश की . उन्होंने कहा कि काजी को मुद्दा मिल गया है. वो ये बातें उछालकर फुटेज ले रहे हैं. दोनों के बीच गहमागहमी हुई. रीति की भद्दी बातें सुनकर उदिति रोती हुई दिखाई दीं, इसके साथ ही वो कहती हैं कि अगर मेरे पैरेंट्स ये सब देखेंगे तो क्या सोचेंगे. वहीं, काजी ने अपना और उदिति का स्टैंड लिया. उन्होंने कहा कि रोस्टिंग की लिमिट होती है. ये बहुत गंदी हरकत है. ये सब देखकर क्या मेरा खून गरम नहीं होगा?
लड़ाई में भी दी रीति ने काजी को गाली
रीति तिवारी लड़ाई के दौरान एक फिर काजी को गालियां देती हैं. जिसके बाद तीनों के बीच जबरदस्त बहस देखने के लिए मिलती हैं. वहीं, काजी ने आखिर में रीति के पिता मनोज तिवारी से शिकायत की. उन्होंने कैमरा को देखकर कहा, 'ये आपके लिए है मनोज तिवारी जी, आपकी बेटी को देखो. ये सही नहीं है.'
रीति पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
रीति तिवारी ने डिस बैटल के दौरान काजी और उदिति को भद्दी गालियां दीं, वो सोशल मीडिया पर यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आई. रीति पहले से ही यूजर्स के टार्गेट पर चल रही थीं. ऐसे में अब उन्होंने एक बार फिर बदतमीजी की हदें पार कर दीं. जिससे यूजर्स बुरी तरह भड़क गए हैं और सोशल मीडिया पर जमकर उनकी आलोचना कर रहे हैं. उनके बिहेवियर को लेकर कई यूजर्स का कहना है कि उन्हें बोलने की तमीज नहीं है और वो कई बार काजी को गलियां दे चुकी हैं. वहीं, कुछ यूजर्स ने रीति को बिग बॉस के घर से निकालने के लिए कहा है. इस समय रीति पर काजी के फैंस बुरी तरह टूट पड़े हैं और उनकी क्लास लगा रहे हैं.
लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट; बैंकिंग शेयरों पर दबाव
कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान में खुला. सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 628 अंक या 0.84 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,199 और निफ्टी 207 अंक या 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,299 पर था. शुरुआती कारोबार में गिरावट का नेतृत्व फाइनेंशियल स्टॉक्स कर रहे थे. निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी प्राइवेट बैंक करीब 2-2 प्रतिशत की कमजोरी के साथ लूजर्स थे. निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी मेटल, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी कंजप्शन और निफ्टी एनर्जी के साथ करीब सभी सूचकांक लाल निशान में थे.
सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एचसीएल टेक, टीसीएस और इन्फोसिस गेनर्स थे। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, ट्रेंट, एलएंडटी, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, एमएंडएम, भारती एयरटेल और इटरनल लूजर्स थे. लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 606 अंक या 0.97 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 61,808 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 147 अंक या 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,844 पर था.
ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: मृतकों के परिवार को ₹2 लाख, घायलों को ₹50 हजार की मदद
एक्सपर्ट्स ने कहा कि ब्रेंट क्रूड की कीमत का 102 डॉलर प्रति बैरल के पार जाना और यूएस के 10-साल के बॉन्ड यील्ड का बढ़कर 5.11 प्रतिशत हो जाना बाजार के लिए नकारात्मक है. जब तक ये दो ग्लोबल चुनौतियां बनी रहेंगी, तब तक मार्केट में तेजी से रिकवरी की संभावना कम ही दिखती है. हाल के मार्केट ट्रेंड में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर लगातार फोकस बना हुआ है. इन सेगमेंट में ग्रोथ शेयरों में लगातार खरीदारी हो रही है, भले ही उनका वैल्यूएशन ज्यादा है.
उन्होंने आगे कहा कि इन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भारी घरेलू लिक्विडिटी का आना ही इस सेगमेंट के मजबूत बने रहने का मुख्य कारण है. वहीं, सही वैल्यूएशन के बावजूद लार्ज-कैप शेयर सुस्त पड़े हैं. यह ट्रेंड बदलेगा, लेकिन इसका समय कच्चे तेल की कीमतों और बॉन्ड यील्ड के ट्रेंड पर निर्भर करेगा. ज्यादातर वैश्विक बाजार में कमजोरी देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और जकार्ता लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार भी बुधवार को लाल निशान में बंद हुए थे.
ये भी पढ़ें: Bank Strike: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, 27 को रविवार के दिन क्यों खुले रहेंगे बैंक? आया बड़ा अपडेट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









