Responsive Scrollable Menu

लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट; बैंकिंग शेयरों पर दबाव

कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान में खुला. सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 628 अंक या 0.84 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,199 और निफ्टी 207 अंक या 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,299 पर था. शुरुआती कारोबार में गिरावट का नेतृत्व फाइनेंशियल स्टॉक्स कर रहे थे. निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी प्राइवेट बैंक करीब 2-2 प्रतिशत की कमजोरी के साथ लूजर्स थे. निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी मेटल, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी कंजप्शन और निफ्टी एनर्जी के साथ करीब सभी सूचकांक लाल निशान में थे. 

सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एचसीएल टेक, टीसीएस और इन्फोसिस गेनर्स थे। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, ट्रेंट, एलएंडटी, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, एमएंडएम, भारती एयरटेल और इटरनल लूजर्स थे. लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 606 अंक या 0.97 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 61,808 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 147 अंक या 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,844 पर था.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: मृतकों के परिवार को ₹2 लाख, घायलों को ₹50 हजार की मदद

एक्सपर्ट्स ने कहा कि ब्रेंट क्रूड की कीमत का 102 डॉलर प्रति बैरल के पार जाना और यूएस के 10-साल के बॉन्ड यील्ड का बढ़कर 5.11 प्रतिशत हो जाना बाजार के लिए नकारात्मक है. जब तक ये दो ग्लोबल चुनौतियां बनी रहेंगी, तब तक मार्केट में तेजी से रिकवरी की संभावना कम ही दिखती है. हाल के मार्केट ट्रेंड में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर लगातार फोकस बना हुआ है. इन सेगमेंट में ग्रोथ शेयरों में लगातार खरीदारी हो रही है, भले ही उनका वैल्यूएशन ज्यादा है.

उन्होंने आगे कहा कि इन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भारी घरेलू लिक्विडिटी का आना ही इस सेगमेंट के मजबूत बने रहने का मुख्य कारण है. वहीं, सही वैल्यूएशन के बावजूद लार्ज-कैप शेयर सुस्त पड़े हैं. यह ट्रेंड बदलेगा, लेकिन इसका समय कच्चे तेल की कीमतों और बॉन्ड यील्ड के ट्रेंड पर निर्भर करेगा. ज्यादातर वैश्विक बाजार में कमजोरी देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और जकार्ता लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार भी बुधवार को लाल निशान में बंद हुए थे.  

ये भी पढ़ें: Bank Strike: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, 27 को रविवार के दिन क्यों खुले रहेंगे बैंक? आया बड़ा अपडेट

INPUT: IANS

Continue reading on the app

Pitru Paksha 2026 Date: श्राद्ध का भोजन किसे खिलाएं और किसे नहीं? पितृपक्ष में इन जरूरी नियमों को जान लें, नहीं तो अधूरा रह जाएगा कर्मकांड!

Pitru Paksha 2026 Date: पितृपक्ष में श्राद्ध के दौरान पितरों के लिए तैयार किए जाने वाले भोजन को विशेष महत्व दिया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस भोजन को बनाने और खिलाने से जुड़े कुछ खास नियम होते हैं। इसलिए श्राद्ध कर्म करने से पहले इन परंपराओं और जरूरी बातों को जानना महत्वपूर्ण माना जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

आंसुओं से मेडल तक का सफर...पिता को खोया, पेट पालने को कैब चलाई, अब एशियन गेम्स में रचा इतिहास

Salman Khan Struggle Story: पिता के निधन के बाद परिवार संभालने के लिए कभी दिल्ली-एनसीआर में उबर कैब चलाने वाले सलमान खान ने एशियाई खेलों में इतिहास रच दिया है. 2018 में भारतीय सेना में शामिल होकर रोइंग शुरू करने वाले सलमान ने सतनाम सिंह के साथ मिलकर पुरुष डबल स्कल्स में भारत को कांस्य पदक दिलाया. संघर्ष, समर्पण और पिता के सपने को पूरा करने की यह कहानी साबित करती है कि अगर इरादे बुलंद हों तो राह की हर रुकावट पार की जा सकती है. Thu, 24 Sep 2026 23:21:21 +0530

  Videos
See all

Weather News Today: आज होगी तबाही वाली बारिश? IMD का बड़ा अलर्ट | Heavy Rain Alert | Weather News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T23:00:09+00:00

Akhilesh yadav के खिलाफ ‘गिरगिटेश’ पोस्टर, मचा सियासी बवाल! #shorts #viralnews #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T23:00:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers