Responsive Scrollable Menu

चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा कितना बड़ा? बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का लैंडफॉल, इन राज्यों में बाढ़ का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन अब उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट तक पहुंच गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, यह मौसम सिस्टम करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और कलिंगपट्टनम के आसपास तट को पार कर रहा है. लैंडफॉल की प्रक्रिया कुछ समय तक जारी रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, जमीन पर पहुंचने के बाद भी इस सिस्टम की ताकत तुरंत कम नहीं होगी. अगले करीब 12 घंटे तक यह डीप डिप्रेशन के रूप में प्रभावी रह सकता है. इसके बाद इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होने का अनुमान है.

चक्रवात बनता तो नाम होता ‘अर्नब’

मौसम सिस्टम अगर तट से टकराने से पहले और मजबूत होकर चक्रवाती तूफान की श्रेणी में पहुंच जाता, तो इसका नाम ‘अर्नब’ रखा जाता. हालांकि, तट पार करते समय यह डीप डिप्रेशन ही बना हुआ है.  मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कई संवेदनशील इलाकों में प्रशासन को अलर्ट किया गया है. भारी बारिश के साथ तेज हवाओं और कुछ जगहों पर अचानक बाढ़ की आशंका बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: मृतकों के परिवार को ₹2 लाख, घायलों को ₹50 हजार की मदद

ओडिशा के इन जिलों में ज्यादा खतरा

ओडिशा के कोरापुट, मलकानगिरी, कालाहांडी और नबरंगपुर जैसे जिलों में भारी से बेहद भारी बारिश की संभावना जताई गई है. बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और फ्लैश फ्लड की स्थिति पैदा हो सकती है. प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में राहत और बचाव टीमों को तैयार रखा है. लोगों को मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करने और जरूरत न होने पर घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है.

आंध्र प्रदेश में भी प्रशासन अलर्ट

आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की है. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी की गई है. कुछ क्षेत्रों में स्कूलों को बंद रखने का फैसला भी लिया गया है। जिला अधिकारियों को स्थानीय स्थिति पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं.

कलिंगपट्टनम के पास से पार कर रहा सिस्टम

IMD के बुधवार सुबह के अपडेट के अनुसार, डीप डिप्रेशन बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे लगे उत्तर-पश्चिम हिस्से में मौजूद था. उस समय यह कलिंगपट्टनम से करीब 70 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व, गोपालपुर से करीब 150 किलोमीटर दक्षिण और विशाखापट्टनम से लगभग 150 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में था. मौसम विभाग ने बताया कि सिस्टम के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है. इसके कलिंगपट्टनम के आसपास उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तट को पार करने का अनुमान जताया गया था.

बारिश के कारण कई इलाकों में असर

बंगाल की खाड़ी में बने इस सिस्टम के कारण ओडिशा और आंध्र प्रदेश में पहले से ही बारिश का दौर जारी है. तटीय और आसपास के इलाकों में तेज बारिश के कारण सड़कें प्रभावित होने और निचले क्षेत्रों में पानी भरने की स्थिति बन सकती है. दोनों राज्यों के प्रशासन ने बाढ़ और जलभराव से निपटने के लिए राहत शिविरों और बचाव दलों को तैयार रखा है. लोगों को समुद्र और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

डीप डिप्रेशन और चक्रवात में क्या अंतर है?

मौसम विभाग किसी समुद्री सिस्टम की पहचान उसकी अधिकतम लगातार हवा की रफ्तार और उसकी तीव्रता के आधार पर करता है.
डिप्रेशन: 31 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवा
डीप डिप्रेशन: 52 से 61 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवा
चक्रवाती तूफान: 63 किलोमीटर प्रति घंटे या उससे ज्यादा की हवा

इसलिए समुद्र के ऊपर बनने वाला हर कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात नहीं बनता. उसे चक्रवाती तूफान की श्रेणी में पहुंचने के लिए तय हवा की गति हासिल करनी होती है.

मानसून की विदाई के बीच बारिश जारी

मानसून की वापसी के दौर में पूर्वी और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का असर बना हुआ है. कुछ मौसम विश्लेषणों के अनुसार मानसून के अंतिम चरण में पूर्वी और मध्य भारत में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. ऐसे में बंगाल की खाड़ी में बने इस सिस्टम का असर खत्म होने तक ओडिशा, आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की जरूरत है.

ये भी पढे़ं: लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट; बैंकिंग शेयरों पर दबाव

Continue reading on the app

Bigg Boss20: रीति तिवारी ने फिर पार की बदतमीजी की सारी हदें, काजी और उदिति को दी मां की गालियां, रॉकस्टार का फूटा गुस्सा

Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari-Qazi Touqeer: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. पिछले दिनों बिग बॉस में कई कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े देखने को मिले थे. जिसमें रीति और काजी के बीच भी लड़ाई हुई थी. रीति ने काजी को अपशब्द बोले थे. जिसके लिए रीति की लोगों ने खूब आलोचना की. ये मामला ठंडा नहीं हुआ कि बिग बॉस के घर में दूसरा झगड़ा शुरू हो गया. दरअसल, बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आया. जिसमें रीति तिवारी एक फिर बदतमीजी की सारी हदें पार करती नजर आईं. वो काजी और उदिति सिंह को मां की गलियां देती हुई दिखीं. जिसके बाद काजी का गुस्सा फूट पड़ा. वहीं, उदिति सिंह रोती हुई दिखीं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक बार रीति की आलोचना हो रही है. 

रीति ने दी उदिति और काजी को मां की गाली

नए प्रोमो में देखने को मिलता है कि बिग बॉस काजी तौकीर, उदिति सिंह और रीति तिवारी के बीच डिस बैटल कराते हैं. सबसे पहले स्टेज पर आकर काजी तौकीर रीति को डिस करना शुरू करते हैं. वह कहते हैं, 'सबको पता है, मैं रॉकस्टार हूं क्यूट, रीति को रखा है मैंने म्यूट.' काजी का ये डिस अंदाज कंटेस्टेट्स को पसंद आता है और तालियां बजाने लगते हैं. हालांकि, इससे रीति बुरी तरह चिढ़ जाती हैं. जिसके बाद रीति की काजी और उदिति को डिस करने की बारी आती है. वह कहती हैं, 'इनका मुंह ना खुले कभी इस घर में, इनका जो खुले हम बोलना ना चाहते...' इसके बाद रीति डिस करने के दौरान काजी और उदिति को मां का गाली देती हैं. 

रीति पर भड़के काजी 

रीति के इन अपशब्दों को सुनकर उदिति सिंह एकदम गुस्से में आ जाती हैं और वो स्टेज छोड़कर चली जाती हैं. साथ ही कहती हैं, वो इस तरह बकवास नहीं सुन सकती. वहीं रीति पर काजी तौकीर बुरी तरह भड़क जाते हैं और चिल्लाते हुए कहते हैं. बंदकर ये सब. काजी ने रीति को चुप होने को कहा. उन्होंने कहा, 'मैं ये सब नहीं सुन सकता. वहीं, रीति ने काजी का मजाक उड़ाने की कोशिश की . उन्होंने कहा कि काजी को मुद्दा मिल गया है. वो ये बातें उछालकर फुटेज ले रहे हैं. दोनों के बीच गहमागहमी हुई. रीति की भद्दी बातें सुनकर उदिति रोती हुई दिखाई दीं, इसके साथ ही वो कहती हैं कि अगर मेरे पैरेंट्स ये सब देखेंगे तो क्या सोचेंगे. वहीं, काजी ने अपना और उदिति का स्टैंड लिया. उन्होंने कहा कि रोस्टिंग की लिमिट होती है. ये बहुत गंदी हरकत है. ये सब देखकर क्या मेरा खून गरम नहीं होगा?

लड़ाई में भी दी रीति ने काजी को गाली

रीति तिवारी लड़ाई के दौरान एक फिर काजी को गालियां देती हैं. जिसके बाद तीनों के बीच जबरदस्त बहस देखने के लिए मिलती हैं. वहीं, काजी ने आखिर में रीति के पिता मनोज तिवारी से शिकायत की.  उन्होंने कैमरा को देखकर कहा,  'ये आपके लिए है मनोज तिवारी जी, आपकी बेटी को देखो. ये सही नहीं है.'

रीति पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

रीति तिवारी ने डिस बैटल के दौरान काजी और उदिति को भद्दी गालियां दीं, वो सोशल मीडिया पर यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आई. रीति पहले से ही यूजर्स के टार्गेट पर चल रही थीं. ऐसे में अब उन्होंने एक बार फिर बदतमीजी की हदें पार कर दीं. जिससे यूजर्स बुरी तरह भड़क गए हैं और सोशल मीडिया पर जमकर उनकी आलोचना कर रहे हैं. उनके बिहेवियर को लेकर कई यूजर्स का कहना है कि उन्हें बोलने की तमीज नहीं है और वो कई बार काजी को गलियां दे चुकी हैं. वहीं, कुछ यूजर्स ने रीति को बिग बॉस के घर से निकालने के लिए कहा है. इस समय रीति पर काजी के फैंस बुरी तरह टूट पड़े हैं और उनकी क्लास लगा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: मिस्ट्री गर्ल संग दिखे Nirahua तो लोगों ने समझ लिया पत्नी, सच जानकर चकराया फैंस का माथा, बोले- आम्रपाली का पीछा नहीं छोड़ते

Continue reading on the app

  Sports

3 खिलाड़ी...जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया पर दिलाई जीत, 2 ने बल्ले से तो एक ने गेंद से फूंका मंतर

3 players star as SA beat AUS: मैथ्यू ब्रिट्जके के 112 रन और मार्को यानसेन के विस्फोटक 75 रनों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे में 297 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने 36 गेंदों में 60 रन बनाकर आक्रामक शुरुआत दी, लेकिन केशव महाराज की फिरकी का जादू चलते ही बाजी पलट गई. महाराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए महज 20 रन देकर 4 विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया 230 रनों पर ढेर हो गई और दक्षिण अफ्रीका ने 67 रन से मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. Thu, 24 Sep 2026 22:53:39 +0530

  Videos
See all

White House restores access to media outlets banned by Trump after judge's order. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T21:27:20+00:00

Taj Mahal पहुंचे दुनिया के सबसे बड़े YouTuber Mr Beast! | Mr Beast Viral Video | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T21:20:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers